पौड़ीः प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत कल यानी 19 अगस्त को श्रीनगर में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। ...
Continue ReadingCategory: राजनीति
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पर मानहानि का केस दर्ज हुआ है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू ने यह कार्रवाई की है। साथ ही अदालत की अवहेलना का नोटिस भी भेजा गया है। बरेली में चल रहे एक मामले में मंत्री आर्य के पति साहू के खिलाफ अदालत ने कुछ समय पहले वारंट जारी किया था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इस मामले में प्रदेश सरकार को घेरते हुए उस पर मंत्री के पति को बचाने का आरोप लगाया था। अब मंत्री के पति ने इस सिलसिले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल को अपने अधिवक्ता के माध्यम से मानहानि और अदालत की अवहेलना का नोटिस भेजा है।
Continue Readingखिर्सू में ग्रामीणों ने की कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण पौड़ी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मंगलवार को खिर्सू व चौबटटा में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान खिर्सू ब्लाक के करीब 150 भाजपाईयों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। खिर्सू में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल में विकास कार्य ठप हो गए है। डबल इंजन की सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया है। जनता महंगाई, बेरोजगारी से परेशान है लेकिन सरकार प्रदेश में सिर्फ सीएम बदलने में लगी हुई है। कहा कि रसोई गैस व पेट्रोल के दाम दिनप्रतिदिन बढ़ रहे है। जिससे मध्यम वर्ग सबसे अधिक परेशान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दिया जाएगा। यूथ कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष...
Continue Readingआम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगभग एक माह के बाद फिर सियासी माहौल गरमाने उत्तराखंड आ रहे हैं। वह नौ अगस्त को देहरादून पहुंच कर नया एलान कर सकते हैं। साथ ही रोड शो कर संवाद के जरिये पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ जे.एन. नौटियाल को उनकी सेवानिवृत्ति पर शुभकामना दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. जे. एन. नौटियाल का राज्य के स्टेट नोडल अधिकारी पंचकर्म रहते हुए राज्य में पंचकर्म चिकित्सा को लोकप्रिय बनाने में सराहनीय योगदान रहा है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. नौटियाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रदेश में आयुष एवं वैलनेस टूरिज्म क्षेत्र में सहयोग की अपेक्षा की।
Continue Reading
