मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर धराली आपदा में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद 16 सदस्यीय विशेष चिकित्सा टीम धराली-हर्षिल में सक्रिय, मातली में अब तक 70 से अधिक घायलों का उपचार 09 घायल उत्तरकाशी जिला अस्पताल में भर्ती, 05 गंभीर मरीज एम्स ऋषिकेश व मलेट्री हॉस्पिटल में रेफर त्वरित व प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावितों तक पहुंचाई जा रही हैं- डॉ. आर. राजेश कुमार उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने तेजी से मोर्चा संभालते हुए चिकित्सा राहत कार्यों में अनुकरणीय तत्परता का परिचय दिया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट और प्राथमिकता वाले निर्देशों के तहत, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार स्वयं पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं। वे लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीमों से सीधा संवाद बनाकर हर स्थिति पर व्यक्तिगत रूप से नजर...
Continue ReadingCategory: हादसा
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से दुखद खबर आई है यहां एक भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में 3 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग, आपदा प्रबंधन टीम और स्थानीय लोगों मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। हादसा उस समय हुआ, जब यात्रियों से भरी मैक्स जीप मुवानी से बोकटा गांव की ओर जा रही थी। जीप अचानक अनियंत्रित होकर गहरी नदी में जा गिरी।
Continue Readingरुद्रप्रयाग: गुरुवार की सुबह दो दुखद समाचार लेकर आई। बदरीनाथ राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग जिले में राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के यात्रियों का टैंपो ट्रैवलर (UK 08 PA 7444) वाहन घोलतीर के पास अलकनंदा नदी में जा गिरा। रुद्रप्रयाग अलकनंदा हादसे में घायलों का अस्पताल में चल रहा उपचार।रुद्रप्रयाग में एसडीआरएफ ने हादसे के तत्काल बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इस हादसे में 2 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 10 लापता हैं। वहीं, गंभीर रूप 8 यात्रियों को उपचार के लिए रुद्रप्रयाग के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीते वर्ष 2024 में भी रुद्रप्रयाग क्षेत्र में 15 जून में दिल्ली से आए पर्यटकों का एक टैंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में जा गिरा था। उस हादसे में 14 यात्रियों की जान चली गई थी।एसडीआरएफ से प्राप्त जानकारी के अनुसार उदयपुर (राजस्थान) और गुजरात के यात्री टैंपो ट्रैवलर से बदरीनाथ ध
Continue Readingहल्द्वानी: बुधवार सुबह से हो रही मूसलधार बारिश ने शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है.बारिश के चलते शहर के अधिकतर बरसाती नाले उफान पर आ गए हैं. कोतवाली क्षेत्र के फायर ब्रिगेड ऑफिस के पीछे बहने वाली सिंचाई नहर में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई जहां कर पानी में बहकावे नहर के पुलिया में फंस गई जहां कर में पानी घुस गया इस दौरान एक बच्चे सहित चार लोगों की मौत हुई है जबकि तीन लोग घायल हुए हैं,
Continue Readingप्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष विकास धूलिया का निधन, पत्रकारों में शोक पत्रकार विरादरी के लिए देहरादून से दुखद खबर आई है। यहां दैनिक जागरण के राज्य प्रभारी, उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार विकास धूलिया के निधन की सूचना आई जिससे पूरे पत्रकार साथियो में शोक की लहर है। प्रदेश केमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत आदि ने वरिष्ठ पत्रकार, दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो प्रमुख और उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्री विकास धूलिया के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त किया है। दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार श्री विकास धूलिया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार...
Continue Reading
