खबर जनपद पौड़ी के राठ क्षेत्र की है। यहां स्थित आराध्य स्थल ताराकुंड में एक हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि पल्ली गांव के युवक रविवार के दिन तारा कुंड गए थे। यहां तालाब में उतरे तो अत्यधिक पानी भरा हुआ है। उन्हें गहराई का अंदाजा नहीं हुआ। इसी दौरान दलदल में पैर फिसलने से दोनों तालाब में डूब गए। स्थानीय लोगों ने उनके शवों को तालाब से बाहर निकाला। मृतकों की पहचान सुब्रत नेगी पुत्र सोहन सिंह नेगी व रविन्द्र सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह नेगी ग्राम पल्ली के रुप में हुई। हादसे से पल्ली गांव में मातम पसर गया है।
Continue ReadingCategory: हादसा
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने पुलिस अधीक्षक चमोली को चमोली में एसटीपी का रखरखाव कर रही कम्पनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने के भी निर्देश दिए हैं।
Continue Readingदेहरादूनः सूबे के जनपद चमोली में बिजली के करंट से 15 लोगों की मौत की खबर से राजधानी देहरादून के मोब्बेवाला स्थित गीता इन्कलेव के वासिंदे कांप उठे। चमोली का दुखद हादसा बिजली के करंट से हुआ और यहां गीता इन्कलेव में लबालब पानी में डूबे बिजली के पोल एक तरह से मौत बनकर खड़े हैं। ऐसे में वहां के लोगों का सिहरना स्वाभाविक सी बात है। बता दें किं गीता इन्कलेव में जल भराव ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। आवाजाही की परेशानी तो हो ही रखी है, लेकिन तालाब बनी सड़क पर बिजली के करंट का खतरा जीवन के जोखिम को और बढ़ा रहा है। चमोली हादसे की सूचना से यहां लोगों में भय का माहौल है। यहां के जनप्रतिनिधियों ने भी एक तरह हाथ खड़े कर रखे हैं। लोग बेहद डरे हुए हैं। यहां लोगों का दिन का चैन और रातों की नींद उड़ गई है। मोहल्ल में जल निकासी के रास्ते अतिक्रमण ने बंद कर दिए हैं। समस्या को देखते हुए गत दिवस जल निकासी ...
Continue Readingदेहरादून, ग्राम दोऊ, खत-बिसाहल, तहसील कालसी सीमान्तर्गत 11 जुलाई को तुनिया के समीप हरिपुर कोटी ईच्छाड़ी मोटर मार्ग पर एक यूटीजिटी वाहन संख्या-UKCA-0397 पर पहाड़ से बोल्डर गिरने के कारण उसमें सवार दो व्यक्तियों की मौके पर मृत्यु एवं 04 व्यक्ति घायल हुए है। मृतकों का नियमित पुलिस कालसी द्वारा पंचायत नागा मूर्तिव कर शव पोस्टमार्टम हेतु भेजे गए है जबकि घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी विकासनगर भेजा गया है। उक्त वाहन के दुर्घटना के कारणों की मजिस्ट्रेट जांच हेतु जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती सोनिका ने उप जिला मजिस्ट्रेट कालसी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
Continue Readingखबर कुमाऊं मंडल से है। यहंा काशीपुर के मिस्सरवाला गांव में आज तड़के अचानक एक पक्का मकान भरभरा कर ढह गया। मलबे में दबने से पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, काशीपुर के कूंडा थाना क्षेत्र के गांव मिस्सरवाला निवासी नसीर अहमद का मकान रातकरीब दो बजे भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में मकान स्वामी 65 वर्षीय नसीर अहमद पुत्र वजीर शाह तथा उनकी 60 वर्षीय पत्नी मोहम्मदी की दबकर मौत हो गई। जबकि 18 वर्षीय युवती मंतशा पुत्री स्वर्गीय जाकिर हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल केा उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Continue Reading
