उत्तराखंड के 20 दरोगा एक साथ निलंबित अपर पुलिस महानिदेशक डाक्टर वी मुरुगेशन ने जारी किए निर्देश। विजिलेंस की साल 2015 के सब इंस्पेक्टर को लेकर चल रही थी जांच। साल 2015 के कई सब इंस्पेक्टर पर धोखाधड़ी और नकल के चलते भर्ती होने के थे आरोप। उत्तराखंड पुलिस महकमे से आज की बड़ी खबर है कि 20 दरोगा एक साथ निलंबित किए गए हैं अपर पुलिस महानिदेशक डॉ बी मुरुगेशन ने आदेश जारी किए हैं।साल 2015 में सब इंस्पेक्टर भर्ती को लेकर विजिलेंस जांच के बाद यह कार्रवाई हुई है । सूत्रों के मुताबिक जिन जिलों में यह सब इंस्पेक्टर तैनात हैं वहां के पुलिस कप्तानों को निर्देश दिए गए हैं। इस खबर के बाद महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। गौरतलब है कि दरोगा भर्ती घोटाले को लेकर बीते महीनों में विजिलेंस जांच चल रही है जिसके बाद यह कार्यवाही हुई है।
Continue ReadingCategory: अपराध
देहरादून महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढाओ’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत बेटियों के बीच अफसर बिटिया, कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में कॉलेज में अध्यनरत छात्राओं/बालिकाओं से संवाद किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया तथा उनके मन में चल रही शंकाओं का भी समाधान किया। ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढाओ’’ भ्रमण कार्यक्रम के तहत् विकासखण्ड चकराता, कालसी, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर, डोईवाला की 34 छात्राओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इससे पूर्व आज छात्राओं को लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी मसूरी का भ्रमण भी कराया गया। जिलाधिकारी ने छात्राओं के सवालों का जवाब देते हुए उनकी शंकाओं को भी दूर किया। इस दौरान छात्रा सुरभि सुभारती कालेज, काजल आईटीआई कालेज, गायत्री डीएवी कालेज तथा स्वाति आदि छात्राओं ने...
Continue Readingराज्य में भर्ती परीक्षाओं में हुई धाँधलियों पर मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी के जीरो टॉलरेंस के सिद्धांत का पालन करते हुए उत्तराखंड एसटीएफ़ ने बड़ी कार्रवाई की है यूकेएससीसी द्वारा 2016 में कराई गई वीपीडीओ भर्ती परीक्षा में धांधली की जाँच में आज आरबीएस रावत पूर्व चेयरमैन,सचिव मनोहर कन्याल,पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरएस पोखरिया को गिरफ़्तार कर लिया गया है उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा दिनांक 6 मार्च 2016 को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी चयन परीक्षा करवाई गई उक्त परीक्षा 6 मार्च 2016 को समस्त 13 जनपदों के 236 परीक्षा केंद्रों में संचालित की गई थी उक्त परीक्षा में कुल 87196 परीक्षार्थियों द्वारा प्रतियोगी परीक्षा में भाग लिया गया था 30 मार्च 2016 को परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया था उक्त परीक्षा में धांधली के मद्देनजर विभिन्न शिकायतों के आधार पर उत्तराखंड शासन द्वारा तत्का...
Continue Readingसू0वि0/पौड़ी /दिनांक 31 अगस्त, 2022ः मादप पदार्थो के अवैध व्यापार को रोकने के लिए एनडीपीएस के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि पुलिस, राजस्व के साथ संयुक्त रूप से जनपद के अंतर्गत नशामुक्ति केंद्रों का समय-समय पर निरीक्षण कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही कहा कि समस्त मेडिकल स्टोरों में संबंधित संचालनों से शतप्रतिशत सीसीटीवी कैमरे लगवाएं तथा उसकी रिपोर्ट भी प्रस्तुत करें। जनपद में मादक पदार्थो खस-खस, भांग व पोस्त के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी ने सभी रेखीय विभागों को संयुक्त रुप से कार्य करने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आगे से इस बैठक को प्रत्येक माह होने वाली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के साथ...
Continue Readingखबर बालासौड़ से है। यहां एक नर्सरी संचालक से फल के पौधे मंगाने के नाम पर साइबर ठग ने उसके खाते से करीब तीन लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने अब पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित कमलजीत सैनी पुत्र देवराज सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। व्यक्ति ने फल के 250 पौधे बुक कराए। उसने करीब 34000 रुपये के पौधे एक ट्रक में लोड कर दुगड्डा आर्मी कैंप भेज दिए। इसपर व्यक्ति ने कहा कि पौधों का ट्रक गेट पर पहुंच गया है, पेमेंट कैसे करना है। उसने कैश पेमेंट करने के लिए कहा लेकिन व्यक्ति ने आर्मी का मामला बताते हुए कैश देने से मना कर दिया। कहा कि आर्मी ऑनलाइन पेमेेंट करती है। उसने पेमेंट गूगल-पे के माध्यम से करने को कहा। कुछ देर बार व्यक्ति ने कहा कि गूगल-पे होने में दिक्कत आ रही है। इसके बाद व्यक्ति ने उसके पास एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करने के बाद उसके पास ओटीपी आया और उसने व्यक्ति को ओटीपी बत...
Continue Reading
