प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग के लिए प्रशासन की नयी पहल अक्टूबर से शुरू होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम, जिलाधिकारी का गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन पर जोर पौड़ी: जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग कार्यक्रम संचालित करने संबंधी बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों से काउंसलिंग की आवश्यकता और कोचिंग के स्वरूप पर सुझाव लिये गये। जिलाधिकारी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण कोचिंग उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह पहल पहाड़ी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगी। हमारा लक्ष्य है कि प्रतिभाशाली छात्रों को सही दिशा और संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें सफलता की राह पर अग्रसर किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कोचिंग में केंद्र स्तरीय, राज्य स्तरीय प्रतियोगी पर...
Continue ReadingCategory: उत्तराखंड
जनपदों की धीमी प्रगति पर आयुक्त ने जतायी नाराज़गी, अधिकारियों को दिये कड़े निर्देश आयुक्त गढ़वाल ने पौड़ी में ली मण्डलीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक पौड़ी, आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय ने मण्डल मुख्यालय पौड़ी स्थित विकास भवन सभागार में मण्डलीय अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की। गढ़वाल मंडल के अन्य जिलों के मुख्य विकास अधिकारी बैठक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पूर्व में दिए गए निर्देशों के क्रम में जिन अधिकारियों ने अपने अधीनस्थ विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक नहीं की है, वे एक सप्ताह के भीतर बैठक आयोजित कर कृत कार्यवाही से अवगत कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। शिक्षा विभाग के अधिकारी द्वारा बैठक में अधूरी तैयारी के साथ उपस्थित होने पर आयुक्त ने नाराज़गी व्यक्त...
Continue Reading“मेहनत, लगन और आत्मविश्वास की मिसाल – रोशमा देवी” रोशमा देवी राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार हेतु चयनित पौड़ी: कहते हैं कि कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास से ही सफलता की राह बनती है। इस बात को सच कर दिखाया है पौड़ी गढ़वाल के ग्राम डुंगरी गांव की रहने वाली रोशमा देवी ने। एक साधारण कृषक परिवार में जन्मी रोशमा देवी ने अपने जीवन में कई चुनौतियों का सामना किया, लेकिन कभी हार नहीं मानी। 12 दिसंबर 1991 को ग्राम गमड़ु (गगनपुर), ब्लॉक खिर्सू में जन्म लेने वाली रोशमा देवी ने विवाह के बाद खेती और पशुपालन को ही अपने जीवन का आधार बनाया। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने न केवल आत्मनिर्भरता हासिल की बल्कि क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गयीं। उनके उत्कृष्ट कार्य और सामाजिक योगदान को देखते हुए रोशमा देवी को वर्ष 2024-25 के लिए राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है...
Continue Readingदेहरादूनः राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड के सभागार में आयोजित बैठक में प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों व आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पतालों के प्रतिनिधियों की बैठक में पोर्टल पर चिकित्सकीय दरों में विसंगति, निरस्त व एरोनियस चिकित्सा दावे, लंबित देयकों के भुगतान व अन्य मसलों पर चर्चा गई। प्राधिकरण स्तर की समस्याओं के निस्तारण को मौके पर ही निर्देशित किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्राधिकरण के अध्यक्ष अरविन्द सिंह ह्यांकी व मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी ने प्राधिकरण स्तर की समस्याओं को मौके पर ही निस्तारित करने के लिए सभी अनुभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने लाभार्थी हितों को प्राथमिकता में रखते हुए अस्पतालों से आपसी समन्वय बनाने व सहयोग की भावना से कार्य करने व आयुष्मान व एसजीएचएस लाभार्थियों को बेड की उपलब्धता पर बगैर किसी रूकावट के दाखिला देने को कहा। इ...
Continue Readingपौड़ी जनपद में मतदेय स्थलों की संख्या 945 से बढ़कर 1008 होगी उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल गर्ब्याल की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों पर हुई समीक्षा बैठक पौड़ी गढ़वाल, भारत निर्वाचन आयोग/मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार जनपद की सभी छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण, मानकीकरण, उच्चीकरण एवं भवन परिवर्तन से संबंधित प्रस्तावों पर विचार हेतु बैठक आज जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल गर्ब्याल की अध्यक्षता में आहूत की गयी। भारत निर्वाचन आयोग/मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार 04 से 13 अगस्त, 2025 तक बीएलओ एवं सुपरवाइजरों द्वारा विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर, पौड़ी, श्रीनगर, चौबट्टाखाल, लैंसडाउन एवं कोटद्वार के मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन किया गया था। तत्पश्चात निर्वाचन पंजीकरण अधिकार...
Continue Reading
