उत्तराखंडराजनीति

सीएम धामी ने पूर्व सीएम को जन्म दिन की बधाई दी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल श्री भुवन चंद्र खंडूरी को जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री ने रविवार को श्री खंडूरी के जन्मदिन के अवसर पर उनके वसंत विहार स्थित आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट एवं संगठन महामंत्री श्री अजेय कुमार ने भी पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल श्री भुवन चंद्र खंडूरी से भेंट कर उनको जन्मदिवस की बधाई दी।

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

बड़ी खबरः आभा आईडी बनाने में 60 लाख का आंकड़ा हुआ पार

प्रत्येक जनपद में जारी है आभा व आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान स्वास्थ्य मंत्री स्वयं संभाल रहें हैं आयुष्मान भव अभियान की कमान देहरादून, उत्तराखंड में अब तक 60 लाख लोगों की आभा आईडी व 52 लाख से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत दोनों तरह के कार्ड बनाने का अभियान जोरों पर है। जिसकी कमान सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत स्वयं संभाल रहे हैं। पूरे देश के साथ ही उत्तराखंड में भी इन दिनों आयुष्मान भव अभियान के तहत 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाडे का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत प्रत्येक जनपद में राजकीय स्वास्थ्य केन्द्रों के साथ-साथ शिक्षण संस्थानों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर शिविरों का आयोजन कर स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आम लोगों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान करने के साथ ही रक्तदान एवं अं...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

सुखद नतीजों में बदले स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत के प्रयास

सूबे में रंग लाई स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मुहिम ई-रक्तकोष पोर्टल पर एक लाख से अधिक ने किया पंजीकरण उत्तराखंड ने स्वैच्छिक रक्तदान को देशभर में बनाया रिकॉर्ड देहरादून, 29 सितम्बर 2023 राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति कितनी संजीदा है इस बात का अनुमान प्रदेश में आयोजित सेवा पखवाड़े के अंतर्गत लोगों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान पंजीकरण से लगाया जा सकता है। राज्य में 17 सितम्बर से आतिथि तक आयुष्मान भव कार्यक्रम के तहत आयोजित सेवा पखवाड़े के अंतर्गत एक लाख से अधिक लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान हेतु ई-रक्तकोष पोर्टल पर पंजीकरण कराने का पूरे देश में रिकॉर्ड कायम किया है। इस प्रकार राज्य में विगत दो वर्षों के दौरान स्वैच्छिक रक्तदान हेतु एक लाख 94 हजार से अधिक लोगों ने ई-रक्तकोष पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा लिया है जिसको आगामी दो अक्टूबर तक दो लाख के पार करने का लक्ष्य रखा गया ...

Continue Reading
उत्तराखंडराष्ट्रीय

आयुष्मान योजना के संचालन में उत्तराखंड ने मारी बाजी

आयुष्मान योजना के बेहतर संचालन में उत्तराखंड टॉप पर - उत्कृष्ठ सेवा के लिए राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण को राष्ट्रीय स्तर पर मिले पुरस्कार - केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा मनसुख मांडविया ने सचिव स्वास्थ्य उत्तराखंड व अपर सचिव को आरोग्य मंथन कार्यक्रम में दिया सम्मान - बेस्ट क्लेम सैटलमेंट परफामेंस व प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना के बेहतर संचालन के लिए मिला पुरस्कार - राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने भी आयुष्मान योजना की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए एसएचए को दिए प्रशस्ति पत्र देहरादूनः प्रदेश में आयुष्मान योजना के बेहतर संचालन के लिए केंद्र की ओर से राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड (एसएचए) को पुरस्कृत किया गया। दिल्ली में आयोजित आरोग्य मंथन कार्यकम में केंद्रीय स्वास्थ्य डा मंत्री मनसुख मांडविया ने सचिव स्वास्थ्य उत्तराखंड डा आर राजेश कुमार व अपर सचिव डा आनन्द श्रीवास्तव को अवार्ड प्...

Continue Reading
उत्तराखंड

लोक निर्माण विभाग को 30 नवम्बर तक सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने के निर्देश

एसीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की शहरी विकास विभाग को शहरी क्षेत्रों में प्लास्टिक और कूड़ा निस्तारण के लिए जल्द से जल्द एक मजबूत सिस्टम तैयार करने हेतु सख्त हिदायत मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन को शीर्ष प्राथमिकता दी जाय मुख्यमंत्री घोषणाओं की विभागीय सचिव के स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने लोक निर्माण विभाग को 30 नवम्बर तक सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने तथा शहरी विकास विभाग को शहरी क्षेत्रों में प्लास्टिक और कूड़ा निस्तारण के लिए जल्द से जल्द एक मजबूत सिस्टम तैयार करने हेतु सख्त हिदायत दी हैं। इसके साथ ही एसीएस ने सम्बन्धित अधिकारियों को स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई घोषणाओं को तेजी से पूरा करने के लिए शासन स्तर से धरातल स्तर तक समय सीमा निर्धारित की जाय। मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रिया...

Continue Reading