डीएम ने नीलकंठ यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने शुक्रवार को नीलकंठ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण करते हुये व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य, बिजली और पुलिस प्रबंधन समेत तमाम व्यवस्थाओं को गहराई से परखा और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में कांवड़ मेले में सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मेला पूरी तरह व्यवस्थित है और जहां भी कोई समस्या सामने आ रही है, उसका तत्काल समाधान किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा नीलकंठ यात्रा को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय से कार्य कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने पीपलकोटी–दियूली पार्किंग, पुलिस चेक पोस्ट और भंडारों का निर...
Continue ReadingCategory: उत्तराखंड
वर्षाकाल में ग्राउण्ड जीरो पर डीएम सविन बंसल; जाना दुर्गम क्षेत्र के लोगों का हाल ; जिलाधिकारी सविन बंसल जिले के दुर्गम क्षेत्र चकराता के निरीक्षण पर डीएम ने आपदा प्रबंधन अधिनियम की विशेष शक्तियों का प्रयोग करते हुए जजरेट पर तत्काल रॉक फाल बैरियर बनाने की मौके पर ही अनुमति, डीपीआर के निर्देश डीएम ने ध्वेरा, जड़वाला, हईया सुधारीकरण के निर्देश, 10 लाख धनराशि आपदा से मौके पर ही स्वीकृत डीएम पंहुचे पाटा गांव, ग्राम पंचायत बमराड़ के पाटा गांव भू- धसाव का जियोलॉजिकल सर्वे कराने के डीएम ने दिए निर्देश पाटा का किया जाएगा ट्रीटमेंट; पुनर्वास का भी है बी प्लान
Continue Readingदेवभूमि उत्तराखण्ड के तीर्थ नगरी हरिद्वार में गंगा सभा एवं भारतीय नदी परिषद के तत्वधान में गंगा तट पर विश्व के सबसे ऊँचे 251 फीट भगवा ध्वज की मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा । मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुॅचकर ओम पुल के निकट गंगा घाट पर आयोजित प्रतिभाग किया तथा देशभर से आए शिवभक्त कांवड़ियों के चरण धोकर स्वागत किया व उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने आयोजित भजन सन्ध्या में भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि शिव भक्त कांवड़ियों का पैर पखार कर उनका आशीर्वाद लेने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने सफल आयोजन के लिए हरिद्वार पुलिस सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों, एचआरडीए को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जल अर्पित करने मात्र से ही भगवान शिव अपने सभी भक्तों की मनोकामनायें पूरी कर देते है, और श्रावण मास में त...
Continue Readingयुवाओं को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने के लिए विभागीय सचिव समन्वय के साथ करें कार्य सचिवालय में कौशल विकास और श्रम विभाग की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में कौशल विकास और श्रम विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में युवाओं को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने के लिए सभी संबंधित विभागीय सचिव समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने मुख्य सचिव को सचिवों के साथ बैठक कर इसके लिए ठोस रणनीति बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कौशल विकास को इन्क्यूबेशन और ग्रोथ सेंटरों से जोड़ने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद में स्थानीय लोगों को प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, कारपेंटर, मिस्त्री जैसे कार्यों के लिए बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए। उद्योगों की मांग और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते ...
Continue Readingजिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर राशन वितरण, गैस आपूर्ति, अंत्योदय योजना तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों पर चर्चा की गई। गुरुवार को जिला सभागार में सम्पन्न बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि राशन की गुणवत्ता की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए, जिससे पात्र उपभोक्ताओं को गुणवत्तायुक्त खाद्यान्न प्राप्त हो सके। उन्होंने निर्देशित किया कि 1 अगस्त से 15 अगस्त तक राशन कार्डों के सत्यापन हेतु अभियान चलाते हुए अपात्र व्यक्तियों के कार्ड निरस्त किए जाएं। उनसे पश्चात उपजिलाधिकारियों द्वारा रैंडम सत्यापन तथा समीक्षा भी की जाएगी। साथ ही उन्होंने घटतोली की शिकायतों की जांच कर उपभोक्ताओं को ठगे जाने से बचाने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन गोदामों में एक से अधिक स्थानों से गेहू...
Continue Reading
