Sliderउत्तराखंड

नुकसान की भरपाई करना सरकार की जिम्मेदारी

देहरादून, 24 जुलाई। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि किसान हमारा अन्नदाता है और भारी बारिश से किसान को हुए नुकसान की भरपाई करना सरकार की जिम्मेदारी है। मंत्री ने कृषि सचिव तथा कृषि महानिदेशक को 27 जुलाई को प्रभावित क्षेत्र में कैंप करने और विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में मंत्री ने निदेशालय स्तर के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए गढ़वाल मंडल में उत्तरकाशी के पुरोला तथा कुमाऊं मंडल के नैनीताल के प्रभावित क्षेत्र में राजस्व की टीम के साथ सर्वेक्षण कर रिपोर्ट प्रेषित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में मंत्री ने निदेशालय स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम के माध्यम से जनपद वार प्रत्येक दिन की आपदा के नुकसान का आंकलन किया जाए...

Continue Reading
उत्तराखंड

एम्स ऋषिकेश पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत

एम्स ऋषिकेश पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत चमोली घटना में घायल हुये लोगों का जाना हालचाल चिकित्सकों को दिये निर्देश, घायलों को मिले बेहतर उपचार देहरादून, 20 जुलाई 2023 सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत आज चमोली से लौटकर एम्स ऋषिकेश पहुंचे, जहां उन्होंने चमोली हादसे में घायल हुये लोगों का हालचाल जाना। डा. रावत ने घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिये एम्स प्रशासन एवं चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार घायलों की हरसंभव मदद के लिये तैयार है, साथ ही उन्होंने बताया कि सभी घायल अब खतरे से बाहर हैं। एम्स ऋषिकेश पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह ने चमोली हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस दुर्घटना के मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दे दिये हैं और ...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

स्कूलों एवं वन पंचायतों को सम्मानित किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हरेला पर्व के अवसर पर अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर में ‘जल संरक्षण एवं जल धाराओं के पुनर्जीवन’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पौधे लगाए। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय प्रयास करने वाले स्कूलों एवं वन पंचायतों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दी और सबके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि हरेला पर्व सुख, समृद्धि, शान्ति, पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक है। यह पर्व सामाजिक सद्धभाव का पर्व एवं ऋतु परिर्वतन का भी सूचक है। यह दिवस प्रकृति व मानव के सह अस्तित्व को स्मरण करने व प्रकृति संरक्षण के हमारे प्रण को पुनः दोहराने का दिन है। उत्तराखण्ड प्राकृतिक रूप से समृद्ध राज्य है। हरेला एक ऐ...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

स्वास्थ्य चिंतन शिविर : कोई भी पात्र लाभार्थी छूट न जाए

स्वास्थ्य चिंतन शिविर हमें स्वास्थ्य में अंतिम मील कनेक्टिविटी के विचार के करीब लाने में मदद करेगा: देहरादून में स्वास्थ्य मंत्रालय के स्वास्थ्य चिंतन शिविर के दूसरे दिन डॉ. मनसुख मांडविया "प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में लोक भागीदारी भारत को टीबी मुक्त बनाने में काफी मदद कर सकती है; मैं राज्यों से आग्रह करता हूं कि वे लोगों को नि-क्षय मित्र बनने के लिए आगे आने के लिए प्रोत्साहित करें" "सभी स्वास्थ्य योजनाओं की व्यापक और संतृप्ति कवरेज सुनिश्चित करने की आवश्यकता है ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी छूट न जाए" देहरादून, “स्वास्थ्य चिंतन शिविर को हमें स्वास्थ्य में अंतिम मील कनेक्टिविटी के विचार के करीब लाने में मदद करनी चाहिए। पिछले दो दिनों में, हमने आज भारत में स्वास्थ्य क्षेत्र का विस्तृत अवलोकन देखा है और सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज सुनिश्चित करने के लिए हमें किस दिशा ...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

पोक्सो एक्ट, दहेज, बलात्कार प्रभावी पैरवी करने के निर्देश

देहरादून दिनांक 14 जुलाई 2023, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिर्णा सभागार कलेक्ट्रट में स्टॉफ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों सहित सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों को अपने न्यायालय में लम्बित वादों का निस्तारण करने हेतु नियमित कोर्ट लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि 5 वर्ष एवं एक वर्ष से 3 वर्ष तक के लम्बित वादों को प्राथमिकता से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने मुख्य देय एवं विविध देय वसूली कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही दाखिला खारिज के प्रकरणों में तेजी से अभिलेख जांचते हुए कार्यवाही करें। उन्होंने तहसीलदारों को निर्देशित किया कि अपने से सम्बंधित रिट को ध्यानपूर्वक देखें तथा रिट में संबंधित लेखपाल से जांच कराते हुए सुस्पष्ट आख्या प्रेषित की जाए। उन्ह...

Continue Reading