उत्तराखंड

बहुउद्देशीय व स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन

पौड़ी सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘जन सेवा’ थीम पर आज विकासखंड कल्जीखाल, जयहरीखाल, द्वारीखाल तथा पोखड़ा में बहुउद्देशीय व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त विभागों द्वारा अपने-अपने विभागों में संचालित योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। जिलाधिकारी गढ़वाल के निर्देशन पर जारी रोस्टर के अनुसार जनपद के समस्त विकासखंड़ों में बीते 24 मार्च से आगामी 30 मार्च तक सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर बहुउद्देशीय व स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत विकासखंड पोखड़ा में 16 लोगों को अंत्योदय गैस कनेक्शन, 13 को कृषि यंत्र, 12 लोगों को पशुओं के लिए दवाई तथा स्वास्थ्य शिविर में 48 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही तीन युवा मंगल दल व तीन महिला मंगल दलों को विवेकानंद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिन्हें प्रथम पुरस्कार 1500, द्वितीय 1000 व तृतीय प...

Continue Reading
उत्तराखंड

राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के फलस्वरूप प्रदेश स्तर ‘जन सेवा’ कार्यक्रम

देहरादून राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के फलस्वरूप प्रदेश स्तर ‘जन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे है, जिसके अन्तर्गत विधासभा ऋषिकेश के रायवाला अवस्थित खेल मैदान में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री/ क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित और कन्या पूजन कर किया। बहुउद्देशीय शिविर में जनमानस की 75 शिकायतों प्राप्त हुई। माननीय मंत्री ने सभी शिकायते सुनेते हुए 15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। शेष शिकायतों को सम्बंधित विभागों को प्रेषित करते हुए 15 दिन के भीतर निस्तारित करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। शिविर में सर्वाधिक शिकायतें पेयजल, विद्युत और वन विभाग से संबंधित रही। इस दौरान मंत्री ने शिविर में लगी प्रदर्शनी और स्टॉल का निरीक्षण भी किया। माननीय मंत्री डॉ अग्रवाल ने सरकार की एक साल की उपलब्धियों को भी जनता के सम्मुख रखते हुए कहा क...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

तम्बाकू मुक्त अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित

एम्स ऋषिकेश में आयोजित की गयी उत्तराखण्ड तम्बाकू मुक्त संगठन की 10वीं त्रैमासिक समीक्षा बैठक तम्बाकू मुक्त अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मियों को किया गया सम्मानित उत्तराखण्ड तम्बाकू मुक्त संगठन की 10वीं त्रैमासिक समीक्षा बैठक का आयोजन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में किया गया। बैठक के आयोजन एम्स ऋषिकेश के सहयोग से में बालाजी सेवा संस्थान और द यूनियन संगठन द्वारा किया गया। बैठक में उत्तराखण्ड तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम तथा जिला तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम देहरादून और हरिद्वार के प्रतिनिधियों ने भी प्रतिभाग किया। बैठक में संगठन द्वारा विगत तीन माह में तम्बाकू मुक्त अभियान की दिशा में किये गये कार्यों की समीक्षा की गयी। तम्बाकू मुक्त अभियान में उत्कृष्ट कार्यकरने वाले कर्मियों को बैठक में सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग से श्रीमती ममता, श्री सुशील तथा स्वा...

Continue Reading
उत्तराखंड

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के स्थलीय निरीक्षण को पहुंचे सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत उत्तराखण्ड में चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने डाटकाली के निकट एलीवेटेड रोड के निर्माण कार्य एवं डाटकाली में बन रहे टनल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों से कार्य प्रगति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कार्यदाई संस्थाओं को निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सबंधित जो भी कार्य होने हैं, उनमें तेजी लाने के लिए एनएचएआई को जो भी आवश्यक सहयोग चाहिए होगा, राज्य की ओर से दिया जायेगा, ताकि कार्यों में किसी भी प्रकार से विलंब न हो। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उत्तराखण्ड में होने वाले कार्यों के लिए रात्रि में भी अनुमति दी गई है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह ध...

Continue Reading
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में मन की बात कार्यक्रम

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का 99वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने मन की बात कार्यक्रम में अंगदान जैसे पुण्य कार्य से दूसरे लोगों के जीवन को सहारा देने की बात कही है । मुख्यमंत्री ने कहा अंगदान के क्षेत्र में हम सभी को आगे बढ़ना होगा, जिससे अनेक लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की बात भी प्रधानमंत्री जी ने मन की बात में की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य में भी लगातार कार्य हो रहे है, उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि इस दिशा में और प्रयास किए जाय। राज्य सरकार द्वारा सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहायता की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मन...

Continue Reading