Sliderउत्तराखंड

टीबी मुक्त अभियान में भागीदारी निभायेंगे निजी पैरामेडिकल कॉलेज

टीबी मुक्त अभियान में भागीदारी निभायेंगे निजी पैरामेडिकल कॉलेज स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत के साथ बैठक में जताई सहमति अभियान में देहरादून जनपद के निजी विद्यालय भी करेंगे सहयोग देहरादून, प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत उत्तराखंड को टीबी मुक्त बनाने के लिये प्रदेशभर के निजी पैरामेडिकल कॉलेज भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इस अभियान के तहत प्रत्येक पैरामेडिकल कॉलेज अधिक पांच टीबी मरीजों को गोद लेकर उनके उपचार में सहयोग करेंगे। जबकि जनपद देहरादून के सभी निजी विद्यालय भी स्वास्थ्य विभाग के इस अभियान में अपना सहयोग देंगे। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर आगामी 12 जनवरी से प्रदेशभर में रक्तदान पंजीकरण अभियान तथा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती 23 जनवरी से रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जायेगा। सूबे के स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत की अध्यक्ष...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

स्टेट क्रेडिट सेमिनार 2023-24

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नाबार्ड द्वारा आयोजित स्टेट क्रेडिट सेमिनार 2023-24 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने नाबार्ड द्वारा तैयार किये गये स्टेट फोकस पेपर 2023-24 का विमोचन किया। नाबार्ड द्वारा वर्ष 2023-24 हेतु उत्तराखण्ड राज्य के लिए प्राथमिकता क्षेत्र में 30301 करोड़ रूपये की ऋण संभाव्यता का आंकलन किया गया है। जो विगत वर्ष की तुलना में 6.22 प्रतिशत अधिक है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नाबार्ड का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में कृषि, बागवानी तथा लघु और मध्यम क्षेत्र के उद्योगों के विकास हेतु इस वर्ष करीब तीस हजार करोड़ रूपये से अधिक की ऋण योजना तैयार की है। जो पिछले साल की तुलना में 6.22 प्रतिशत अधिक है। यह हमारे किसानों, बागवानी तथा छोटे-छोटे उद्योगों में लगे लोगों की आजीविका बढ़ाने में कारगर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस ऋण व्यवस्था की सही प्रकार...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

स्कूलों में स्मार्टशाला टी.वी. डिवाइस तथा स्पोकन इंग्लिश कार्यक्रम

मुख्यमंत्री ने जी.जी.आई.सी कौलागढ़ के नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण। स्कूलों में स्मार्टशाला टी.वी. डिवाइस तथा स्पोकन इंग्लिश कार्यक्रम का भी किया गया शुभारम्भ। जी.जी.आई.सी कौलागढ़ का नाम पूर्व विधायक श्री हरंबंस कपूर के नाम पर रखा जायेगा- मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कौलागढ़ के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास झड़ीपानी का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास कौलागढ़ एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास कोरबा के शिलान्यास के साथ शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए स्मार्टशाला टी.वी. डिवाइस तथा स्पोकन इंग्लिश कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कौलागढ़ का नाम पूर्व विधायक श्री हरबंस कपूर के नाम से किए...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

नई ऊर्जा के साथ प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस संधु के नेतृत्व में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों तथा पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार के साथ भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों ने भेंट की। सभी ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनायें दी तथा मुख्यमंत्री के दीर्घ जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सभी को नववर्ष की बधाई दी तथा कामना की कि नववर्ष में सभी की नई ऊर्जा के साथ प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, श्री आनंदबर्द्धन, डीजीपी श्री अशोक कुमार सहित वरिष्ठ आईएएस एवं आईपीएस अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

सावधानः प्रदेश में कोरोना के एक संक्रमित की हुई मौत

सावधानः प्रदेश में कोरोना के एक संक्रमित की मौत कोरोना को लेकर बहुत अधिक सावधान होने की जरूरत है। यहां नए साल के पहले दिन ही कोरोना से संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई, उसकी उम्र 65 साल थी। उत्तराखंड में किसी संक्रमित की यह मौत तीन महीने बाद हुई है। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोरोना नोडल अधिकारी डॉक्टर अनुराग अग्रवाल ने बताया कि 29 दिसंबर को सीओपीडी के एक गंभीर मरीज ब्रह्मपुरी पटेल नगर से लाए गए थे, उनको निमोनिया था और रेस्पिरेटरी अटैक, शॉक जैसी स्थिति भी थी। पहले उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया उसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया लेकिन मल्टी ऑर्गन फेलियर की वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका। उन्होंने बताया कि अस्पताल में अभी दो मरीज को भर्ती किया गया हैं। मरीजों में लक्षण दिखते ही जांच के लिए निर्देशित किया गया है। राज्य ने तीन नए मरीज, 34 सक्रियस्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबि...

Continue Reading