आपदा प्रभावित लोगों का किया स्वास्थ्य परीक्षण, बांटी दवा स्वास्थ्य टीम ने तैयार किया बीमार लोगों डाटा, मिलेगा तत्काल उपचार देहरादून, 26 अगस्त 2022 चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों में लोगों के स्वास्थ्य का हाल जानने के लिये स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल टीम भेजने के निर्देश दिये। जिस पर विभाग ने आपदाग्रस्त क्षेत्र में तत्काल स्वास्थ्य जांच दल भेज कर प्रभावित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और दवाएं दी। आपदाग्रस्त क्षेत्रों की संवेदनशीलता को देखे हुये सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य विभाग को देहरादून से सटे सरखेत क्षेत्र में मेडिकल टीम भेजने के निर्देश दिये। मीडिया को जारी एक बयान में डॉ0 रावत ने बताया कि आपदा प्रभावित ग्रामीणों को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। उन...
Continue ReadingCategory: उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने भोपाल में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 23 वीं बैठक में प्रतिभाग किया
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में भोपाल में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 23 वीं बैठक में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने केंद्र के सहयोग से पर्वतीय क्षेत्र में प्राकृतिक जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण हेतु एक विशेष अभियान प्रारम्भ किये जाने और राज्यों के मध्य संसाधनों के आवंटन में इको सिस्टम सेवाओं को महत्ता दिये जाने और केन्द्र सरकार द्वारा वित्तीय संसाधनों के आवंटन में फ्लोटिंग पॉपुलेशन को ध्यान में रखे जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में एक सशक्त वेदर फोरकास्टिंग सिस्टम, डॉप्लर रडार से युक्त अवस्थापना तंत्र के लिये सहयोग किये जाने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की आगामी बैठक देवभूमि उत्तराखण्ड में आयोजित करने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने राज्य के विकास में मिल रहे केंद्र सरकार क...
Continue Readingविभाजन की विभीषिका का दर्द सहने वाले 400 सेनानियों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जेसिस पब्लिक स्कूल, गंगापुर रोड़, रुद्रपुर में उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा आयोजित 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने पाञ्चजन्य द्वारा विभाजन की विभीषिका पर आधारित खून के आसूं नामक पुस्तक का विमोचन एवं विभाजन विभीषिका पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विभाजन की विभीषिका का दर्द सहने वाले 400 सेनानियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया एवं उनकी दीर्घायु की कामना की। सेनानियों को सम्मानित किए जाने पर उन्होंने कहा कि वह खुद को गौरवान्वित, भाग्यशाली एवं स्वयं को सम्मानित होते महसूस कर रहे हैं। उन्होंने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को आने वाले सालों में और भव्य रूप...
Continue Readingदेहरादून प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर शनिवार को प्रातः गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा आयोजित तिरंगा साइकिल यात्रा को रवाना किया। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर शनिवार को प्रातः होटल द्रोण से गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा आयोजित तिरंगा साइकिल यात्रा को रवाना किया। श्री महाराज ने राष्ट्र के प्रति अपने प्रेम और जज्बे को प्रदर्शित करने के लिए साइकिल यात्रा में प्रतिभाग करने वाले सभी लोगों को बधाई देते हुए हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का भी सभी से अनुरोध किया। उन्होने आजादी की 75वीं वर्षगांठ को भव्य रुप से मनाने के साथ साथ सभी से अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने का भी आह्वान किया।
Continue Readingपौड़ी जनपद की चौबट्टाखाल विधानसभा के सतपुली बाजार में चौथे दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रध्वज के साथ भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजपाल बिष्ट के नेतृत्व में निकाली गई आज़ादी गौरव यात्रा का बड़ी तादाद में आम लोगों द्वारा यात्रा का शानदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में राजपाल बिष्ट ने कहा कि आजादी गौरव यात्रा देश की ऐतिहासिक विरासतों को बचाने और स्वतंत्रता सेनानी के गौरवशाली इतिहास को याद कर उनके सम्मान में शीष झुकाने का एक खास अवसर भी है। इस यात्रा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, ब्लाक अध्यक्ष सतपुली कीरत सिंह रावत, ब्लाक अध्यक्ष एकेश्वर महेंद्र रावत, निवर्तमान पी.सी.सी. सदस्या श्रीमती माया गुसांईं, पार्षद आरती पवांर, सुरजन रौतेला, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोहन नेगी, अमित रावत, प्रधान विकास रावत, वरिष्ठ कांग्रेसजनों सहित बड़ी संख्या...
Continue Reading
