विद्यालयों भवनों का निर्माण शीघ्र पूरा करायें अधिकारी : डा. धनसिंह रावत विद्यालयों के सौन्द्रीयकरण एवं मरम्मत कार्य के लिए दिया तीन माह का समय प्रदेश के कबीना मंत्री डा. धन सिंह रावत ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के आधे-अधूरे निर्माण कार्यों एवं भवनों के निर्माण को शीघ्र पूरा करने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि जो कार्यदायी संस्था अनुबंध के अनुरूप नियम समय पर निर्माण कार्य पूरे नहीं कर रही हैं उनको हटा दिया जाय। क्षेत्र के विद्यालयों के सौन्द्रीयकरण, मरम्मत एवं बिजली, पानी और शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश बैठक में दिये। चटाई मुक्त अभियान के तहत शेष रह गये विद्यालयों में शीघ्र फर्नीचर उपलब्ध कराने को कहा गया। उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में श्रीनगर विधानसभा क...
Continue ReadingCategory: उत्तराखंड
गांधी शताब्दी अस्पताल में खुशनुमा नाम की गर्भवती को लगा कोरोना का पहला टीका टीकाकरण को लेकर गर्भवती महिलाओं में दिखा भारी उत्साह सूबे में गर्भवती महिलाओं को कोरोना से सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण अभियान की शुरूआत हो चुकी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज गांधी शताब्दी नेत्र चिकित्सालय पहुंच कर गर्भवती महिलाओं के कोविड-19 टीकाकरण अभियान का रिबन काटकर शुभारम्भ किया। उन्होंने टीकाकरण अभियान को गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच बताते हुए सभी से टीका लगाने की अपील की। डा. रावत ने कहा कि गर्भवती माताओं को सुरक्षित रखने के लिए राज्यभर में बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा ताकि प्रत्येक गर्भवती महिला को कोरोना का टीका कर कोविड से सुरक्षा प्रदान की जा सके। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक खजान दास ने टीकाकरण अभियान का स्वागत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री सहित सभी विभागीय...
Continue Readingदेहरादूनः जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लिमिटेड डॉ आर राजेश कुमार ने आज जनपद के शहरी क्षेत्र में गतिमान स्मार्ट सिटी कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी शिविर कार्यालय से दिलाराम चैक, बेहल चैक से सचिवालय तिराहा तथा परेडग्राउण्ड में चल रहे स्मार्ट सिटी के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण के स्मार्ट सिटी परियोजना, लो.नि.वि एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने स्मार्ट सिटी परियोजना के अधिकारियों को स्मार्ट सिटी अन्तर्गत अब-तक किये गये कार्यों की फोटो सहित कार्यप्रगति आख्या शाम तक उपलब्ध कराने तथा भविष्य में होने वाले कार्यों का विवरण भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि0 ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के साथ ही गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ पूर्ण...
Continue Readingविकास भवन सभागार पौड़ी में आज जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री घोषणाओं की विधानसभा वार समीक्षा बैठक ली। उन्होने हर माह मुख्यमंत्री घोषणा की समीक्षा बैठक करने के निर्देश दिये। जिसमें कार्य प्रगति की गहनता से समीक्षा की जायेगी। कहा कि अपने अपने विभाग से संबंधित घोषणाओं की विवरण सुस्पष्ट से देना सुनिश्चित करेंगे। ताकि रिपोर्ट में एकरूपता बनी रहे। उन्होंने कहा कि मा. मुख्यमंत्री द्वारा जनपद में 203 घोषणाएं की गई हैं, जिनमें 88 घोषणाओं पर कार्य पूर्ण हो चुका है। जिसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गयी है। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन घोषणाओं पर कार्य प्रगति पर है, उनका कार्य जल्द पूर्ण करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन कार्यों की डीपीआर अपेक्षित है उसकी डीपीआर 15 दिन के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जिलाध...
Continue Readingश्रीनगर विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रदेश के उच्च शिक्षा, सहकारिता, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, प्रोटोकॉल, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के भ्रमण के तीसरे दिन विकासखण्ड पाबौ तथा खिर्सू में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम में लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रमाण पत्र के अलावा मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से स्वीकृत धनराशि के चेक तथा मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का भी वितरण किया गया। आवास विहीन लोगों के सिर पर छत आई तो उन्होंने सरकार और अपने नेता का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर मंत्री डॉ. रावत ने प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जिन लोगों को लंबे समय से आवास का इंतजार था, उन्हें आवास आवंटित कर दिए गए हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि योजनाओं का...
Continue Reading
