उत्तराखंड

प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा का उद्देश्य बेटियों की पढाई

देहरादून: सीएम के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन की नई पहल नंदा सुनंदा योजना निर्धन, असहाय और अनाथ बेटियों की पढ़ाई और कौशल विकास के लिए वरदान साबित हो रही है। जिला प्रशासन का प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा 2.0 बेटियों की पढाई  की चिंगारी  को भव्य रूप देना इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य। जिलाधिकारी सविन बंसल ने शनिवार को तीन और असहाय बेटियों की पढ़ाई के लिए 98 हजार की आर्थिक सहायता धनराशि वितरित की। नंदा सुनंदा योजना के तहत जिला प्रशासन द्वारा अब तक 11 बेटियों की पढ़ाई और कौशल विकास के लिए आर्थिक सहायता जारी की जा चुकी है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि गरीब, अनाथ, असहाय और विषम परिस्थितियों रह कर पढ़ने और आगे बढ़ने की इच्छा और सोच रखने वाली बेटियां ही हमारे वास्तविक जीवन की नंदा और सुनंदा देवी है। कठिन परिस्थितियों में रहकर भी ये बेटियां खुद और अपने परिवार को सशक्त बनाना चाहती है। जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 मुख्...

Continue Reading
उत्तराखंड

स्वास्थ्य विभाग को मिले 117 और सीएचओ: डॉ धन सिंह रावत

स्वास्थ्य विभाग को मिले 117 और सीएचओ: डॉ धन सिंह रावत कहा, चयनित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को शीघ्र मिलेगी तैनाती राज्य चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय ने विभाग को सौंपी चयन सूची   देहरादून, 1 मार्च 2025 सूबे के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को 117 और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) मिल गए हैं। एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय ने प्रतीक्षा सूची में शामिल इन चयनित सीएचओ की सूची विभाग को सौंप दी है। इन सभी चयनित सीएचओ को शीघ्र ही आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में तैनाती दी जाएगी। जिस हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार की मंशा प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ कर प्रत्येक व्यक्ति को बेहतर उपचार सुलभ कराना है। इस दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। डॉ र...

Continue Reading
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने दुगड्डा के शहीद मेले में लगाई घोषणाओं की झड़ी

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद के कोटद्वार तहसील के अंतर्गत नगर पालिका दुगड्डा पार्क में दीप प्रज्ज्वलित कर तीन दिवसीय शहीद मेले का शुभारंभ किया। कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री ने दुगड्डा में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद, स्व. बल्देव सिंह आर्य और स्व. भवानी सिंह रावत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किये। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शहीदों के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका साहस और बलिदान हमें देश की सेवा में समर्पण और कर्तव्य का मार्गदर्शन देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारे इतिहास और संस्कृति के प्रति युवाओं को जागरूक करते हैं, जिनसे हमें शहीदों के आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों से शहीदों के योगदान को हमेशा याद रखने और उनके मार्ग प...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

दुगड्डा में शहीद मेले के शुभारंभ पर बच्चों ने निकाली झांकी

दुगड्डा में शहीद मेले के शुभारंभ पर बच्चों ने निकाली झांकी जनपद के विकासखंड दुगड्डा में तीन दिवसीय शहीद मेले का शुभारंभ मा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों, कीर्तन मंडली और विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनो ने रंगारंग झांकियों का प्रदर्शन किया। झांकी के दौरान अमर शहीदों की शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया गया। साथ ही देव डोलियों, भारत के बड़े अभियानों और सोलर प्रोजेक्ट का भी प्रदर्शन किया गया, जिसे देखकर उपस्थित जनसमूह ने उत्साह के साथ सराहना की। यह आयोजन शहीदों के सम्मान और राष्ट्रीय जागरूकता के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो क्षेत्रीय विकास और पर्यावरणीय पहलुओं को भी उजागर करता है।

Continue Reading
उत्तराखंड

विद्यालय में सुरक्षा के लिए तीन नई महिला सुरक्षाकर्मी रखने के निर्देश

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने त्यूनी  भ्रमण के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम के निरीक्षण से जहां विद्यालय को कई सौगात मिली, वही विद्यालय की बालिकाओं ने डीएम को अपने बीच पाकर प्रसन्नता व्यक्त की। स्कूल में दसवीं कक्षा के बाद विज्ञान वर्ग में बायो तथा कॉमर्स न होने पर दसवीं के बाद इन विषयों हेतु विद्यार्थियों को शहर में दूर के स्कूलों में जाना पड़ता है जिस पर जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि उनकी ओर से सीबीएससी को प्रस्ताव बनाएं। जिलाधिकारी ने विद्यालय के अध्यापकों से पूछा कि उनको उपकरण फर्नीचर आदि जो भी कमी है वह बताएं सभी आवश्यकताओं की पूर्ति की जाएगी। अध्यापिकाओं ने बताया की विद्यालय में 150 बालिकाएं हैं जबकि 50 स्टडी टेबल है, जिस पर डीएम ने 100 स्टडी टेबल मौके पर ही स्वीकृत की। वही स्

Continue Reading