ऑल इंडिया गोरखा एक्ससर्विसेस वैलफेयर एसोसिऐशन द्वारा आयोजित धन्यवाद एवं सम्मान समारोह में प्रतिभाग करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी देहरादून, 13 जनवरी। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को नयागांव विजयपुर हाथीबड़कला स्थित मल्टीपर्पज हॉल में ऑल इंडिया गोरखा एक्ससर्विसेस वैलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित धन्यवाद एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने बैरिस्टर अरि बहादुर गुरुंग की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ऑल इंडिया गोरखा एक्ससर्विसेस वैलफेयर एसोसिएशन समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। यह संस्था न केवल गोरखा समाज बल्कि समाज के सभी वर्गों के हित में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सैनिकों के क...
Continue ReadingCategory: उत्तराखंड
उम्टा के बहुउद्देशीय शिविर में 225 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ उपजिलाधिकारी धुमाकोट की अध्यक्षता में आयोजित हुआ शिविर पौड़ी: नैनीडांडा विकासखंड की न्याय पंचायत उम्टा में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी धुमाकोट श्रेष्ठ गुनसोला ने की। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज करायी। शिविर के दौरान कुल 6 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र समाधान के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए। वहीं 225 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य, समाज कल्याण, बाल विकास, वन, राजस्व, आयुर्वेदिक एवं यूनानी, कृषि, उद्यान सहित कुल 23 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। विभागीय अधिकारियों ...
Continue Readingचमोली जनपद के पीपलकोटी स्थित निर्माणाधीन टीएचडीसी विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टीबीएम साइट पर मंगलवार को शिफ्ट परिवर्तन के दौरान सुरंग के भीतर मजदूरों को लाने-ले जाने वाली दो लोको ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई, घटना के समय 109 श्रमिक सुरंग के भीतर मौजूद थे। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी चमोली से दूरभाष पर वार्ता कर घटना की पूरी जानकारी ली और सभी घायलों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने और आवश्यकतानुसार उच्च चिकित्सालयों में रेफर करने के निर्देश दिए। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी चमोली श्री गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुरजीत सिंह पंवार तत्काल जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचे तथा वहां भर्ती घायलों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना और चिकित्सकों को घायलों के समुचित एवं बेहतर उपचार के निर्देश दिए। जिलाधिकारी चमोली ...
Continue Readingदेहरादून 30 दिसम्बर, 2025: मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (एनसीएपी) की संचालन समिति की 6वीं बैठक सम्पन्न हुयी। समिति की बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने नगर निगम देहरादून, ऋषिकेश एवं काशीपुर के वायु गुणवत्ता सुधार कार्यक्रमों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की जानकारी ली।, एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा किनवायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सभी सम्बन्धित विभागों एवं एजेन्सियों द्वारा गम्भीरता से कार्य किये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने एनसीएपी द्वारा स्वीकृत कार्ययोजना और प्रत्येक गतिविधि की टाईमलाईन प्रस्तुत किए जाने के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने सभी सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिए कि अपने अपने कार्यक्षेत्र में वायु प्रदूषण के सभी घटकों पर कार्य करते हुए कार्ययोजना तैयार की जाए। साथ ही, स्वीकृत कार्ययोजना पर कार्य करने हे...
Continue Reading*पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) के राष्ट्रीय अधिवेशन का तीसरा दिन, जनसंचार के क्षेत्र में एआई की प्रभावशाली उपयोगिता पर मंथन* *एआई के दौर में सतर्कता जरूरी, सोशल मीडिया पर निजी जानकारी न करें साझा- एएसपी अंकुश मिश्रा* देहरादून। पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) के राष्ट्रीय अधिवेशन के तीसरे दिन आयोजित पांचवें सत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम और मिसइन्फॉर्मेशन जैसे समसामयिक और गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सत्र में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने एआई के बढ़ते प्रभाव, इसके लाभ, चुनौतियों और इससे जुड़ी साइबर सुरक्षा पर अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि एआई से डरने की बजाय उसके प्रति जागरूक होना और समय के अनुसार स्वयं को अपडेट करना ही सबसे बड़ा समाधान है। *साइबर क्राइम से सतर्क रहें- अंकुश मिश्रा* सत्र के मुख्य ...
Continue Reading
