Sliderउत्तराखंड

जरूरी संसाधनों को एलर्ट मोड पर रखने के निर्देश

कंट्रोल रूम में चाक-चौबंद रहें व्यवस्थाएं-रूहेला उपाध्यक्ष राज्य सलाहकार समिति ने मानसून को लेकर जिलों की तैयारियों की समीक्षा की देहरादून। आगामी मानसून सीजन को लेकर सोमवार को उपाध्यक्ष राज्य सलाहकार समिति, आपदा प्रबंधन विभाग श्री विनय रूहेला ने उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ ही विभिन्न जिलों की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सभी जिलों को मानसून सीजन के दौरान संभावित आपदाओं को लेकर सभी तैयारियों को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में उपस्थित नहीं रहने पर उन्होंने ऊधमसिंह नगर जिले एडीएम से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलों को डाक्टरों, दवाइयों, फार्मासिस्टों, एंबुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी है, इसलिए सभी जनपद आम जनमानस को जागरूक करें। आपदा संबंधी एलर्ट और स...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

सूबे में अनिवार्य रूप से लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान: डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून, 01 जुलाई 2024 प्रदेश के नौनिहालों को क्वालिटी एजुकेशन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्यालयी शिक्षा विभाग में टीचिंग शेयरिंग व्यवस्था शुरू की जायेगी। इसके लिये राज्य में संचालित विभिन्न बोर्डों के बीच शीघ्र ही अनुबंध किया जायेगा, जिसका प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। शैक्षणिक गतिविधियों में व्यापक सुधार के लिये सीबीएससी द्वारा राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसके अलावा स्कूली बच्चों के तनाव को कम करने के उद्देश्य से बस्ते का बोझ करने के साथ ही प्रदेश के समस्त विद्यालयों में माह में एक दिन बैग फ्री डे निर्धारित करने के लिये विभागीय अधिकारियों को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दे दिये गये हैं। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में राज्य में संचालित विभिन्न शिक्षा बोर्डों के अधिकारि...

Continue Reading
उत्तराखंड

स्वास्थ्य विभाग में 48 फार्मेसी अधिकारी को पदोन्नति की सौगात

विभागीय मंत्री डा. धन सिंह रावत ने दी मंजूरी, शीघ्र दी जाएगी तैनाती देहरादून, 28 जून 2024 सूबे के स्वास्थ्य विभाग में कई वर्षों से एक ही पद पर सेवाएं दे रहे 48 फार्मेसी अधिकारियों को पदोन्नति की सौगात दी गई है। इन सभी पात्र फार्मेसी अधिकारियों को मुख्य फार्मेसी अधिकारी के पद पर पदोन्नत कर दिया गया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने फार्मेसी अधिकारियों की पदोन्नति को मंजूरी देते हुये शासन को शीघ्र पदोन्नति आदेश निर्गत करने के निर्देश दिये हैं। जिस पर फार्मेसी एसोसिएशन ने खुशी जाहिर कर स्वास्थ्य मंत्री डा. रावत का आभार जताया। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि समय-समय पर आयोजित समीक्षा बैठकों में विभाग के अंतर्गत सभी संवर्गों के पात्र कार्मिकों की पदोन्नति को लेकर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये थे। जिसके क्रम में विभाग द्वारा डीपीसी के माध्...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंडयुवा जगत/ शिक्षा

देहरादून में शुरु हुआ सघन डेंगू रोकथाम एवं जागरूकता अभियान

आशाओं ने घर घर जाकर नष्ट किया लार्वा, लोगों को किया जागरूक सीएमओ डॉ संजय जैन की दूनवासियों से अपील, एहतियाती उपाय अपनाएं। --------------------------- डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम अभियान के अंतर्गत सोमवार से जनपद देहरादून के नगर निगम अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में जन जागरूकता अभियान का संचालन प्रारम्भ हो गया। अभियान के तहत आशा कार्यकत्रियों द्वारा घर-घर जाकर डेंगू के प्रति जागरूकता हेतु संवाद किया गया तथा साथ ही घरों एवं आस-पास निरीक्षण लार्वा साईट को चिन्हित कर नष्ट किया गया। विगत वर्ष के डेंगू संबंधी आंकड़ों के दृष्टिगत जनपद में शहरी क्षेत्र के धर्मपुर, रेस कोर्स, बंजारावाला, जीएमएस रोड, माजरा, मोथरोवाला, अजबपुर, क्लीमेंट टाउन, चुक्खुवाला, बड़ोवाला, राजपुर रोड़, केदारपुरम, डालनवाला, विकासनगर, लक्खीबाग, भगत सिंह कॉलोनी, इंदरा कॉलोनी, सरस्वती विहार, सिंघल मंडी, निरंजन पुर, सहसपुर, बालाव...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

सहकारी संस्थाओं में महिलाओं को 33 % आरक्षण

उत्तराखंड की महिलाओं के लिए आज ऐतिहासिक दिन, महिलाओं के लिए सहकारी संस्थाओं, को-ऑपरेटिव बैंकों में 33 % आरक्षण की श्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट की मंजूरी! सहकारी संस्थाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने से उनके संचालन में और पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ेगी: डॉ. धन सिंह रावत सहकारिता मंत्री! एकलपरिवार का सहकारी संस्थाओ में नियंत्रण एवं भाई भतीजावाद का हुआ अंत, सबको मिलेगी संस्थाओं में अवसर की समानता : डॉ. धन सिंह रावत देहरादून, 22जून 2024! सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सहकारिता में महिलाओं की भागीदारी को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है। उनके अनुसार, सहकारी संस्थाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने से उनके संचालन में और पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इन संस्थाओं में एकल परिवारों के वर्चस्व की समस्या खत्म कर दी गई है। डॉ. रावत ने ...

Continue Reading