मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने राज्य के शहरों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने देहरादून, हरिद्वार, रूद्रपुर, हल्द्वानी में एसपीवी (स्पेशल पर्पस वीकल) बेहतरीन सिटी बस सेवाओं के संचालन की कार्ययोजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं। देहरादून में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इसकी शुरूआत की जाएगी। इसके तहत सीएनजी बसों, पीएम ई-बस सेवा, पुरानी बसों को बदलना स्मार्ट सिटी बसों का संचालन शामिल है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को स्पष्ट किया है कि देहरादून जैसे बड़े शहरों में अर्बन ग्रीन मॉबेलिटी को लागू करना, निजी भागीदारी के साथ राज्य में लागत प्रभावी और बेहतरीन सार्वजनिक परिवहन सेवाओं की निगरानी के लिए एक विशेष एवं प्रभावी नियामक एजेंसी की स्थापना करना, आमजन के परिवहन हेतु यात्री बसों की लाइन स्थापित करना तथा उनका रखरखाव करना तथा परिवहन के बुनियादी...
Continue ReadingCategory: उत्तराखंड
बद्री-केदार पहुंचे पर्यटन, धर्मस्व मंत्री महाराज, पूजा-अर्चना के बाद कार्यों का लिया ब्यौरा
केदारनाथ दर्शन के पश्चात कैबिनेट मंत्री अपराह्न को श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचें। यहां भी उन्होंने विश्व एवं जन कल्याण की कामना के साथ उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास और सम्पन्नता की भगवान बद्री विशाल से कामना की। मंदिर परिसर में मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने पर्यटन मंत्री को अंग वस्त्र, शाल एवं बदरीविशाल का प्रसाद भेंट कर उनका स्वागत किया। देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, लोक निर्माण, पंचायतीराज, संस्कृति व जलागम मंत्री सतपाल महाराज और पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत ने बाबा केदारनाथ और श्री बद्रीनाथ धामों में पहुंचकर देव दर्शन एवं पूजा अर्चना कर संपूर्ण विश्व एवं मानवता के कल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के सतत विकास के लिए भी बद्री-केदार से आशीर्वाद मांगा। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, लोक निर्माण, पंचायतीराज, संस्कृति व जलागम मंत्र...
Continue Readingउत्तरकाशी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तरारखण्ड डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम ने उत्तरकाशी जिले के अपने भ्रमण के दौरान लोक सभा चुनाव के लिए बनाए गए स्ट्रॉंग रूम एवं मतगणना केन्द्र का निरीक्षण करने के साथ ही मतगणना की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तरारखण्ड डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम ने उत्तरकाशी पहॅुचकर राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज में लोक सभा चुनाव के लिए जिले की पुरोला, यमुनोत्री और गंगोत्री विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के स्ट्रॉंग रूम एवं मतगणना केन्द्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं मतगणना को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रॉंग रूम व परिसर के विभिन्न क्षेत्रों तथा तीनों स्तर के सुरक्षा घेरों की मौके पर जाकर पड़ताल की। डॉ. पुरूषोत्तम ने सुरक्षा व्यवस्था को निरंतर चाक-चौबंद बनाए रखने के निर्देश देते हुए परिसर में स...
Continue Readingदेहरादून, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में नव निर्मित कैथ लैब के संचालन हेतु कार्डियोलॉजिस्ट व कैथ लैब टेक्नीशियन के पांच पदों पर शीघ्र तैनाती की जायेगी। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अनुरोध पर निर्वाचन आयोग ने नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। विभागीय मंत्री डा धन सिंह रावत ने चारधाम यात्रा के दृष्टिगत अधिकारियों को उक्त नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिये हैं। सुबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि आगामी 10 मई से प्रदेश में चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है, जिसके सफल संचालन को लेकर राज्य सरकार खासी गंभीर है। यात्रा मार्गों पर तीर्थ यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये सरकार ने कई अहम निर्णय लिये हैं। जिसमें श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में नव स्थापित कैथ लैब भी शामिल है। विभागीय मंत्री डा....
Continue Readingआग लगाने का वीडियो बनाने वाले पहुंचे सलाखों की पीछे गत दिनों से सोशल मीडिया पर एक वाीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ युवक जंगल में आग लगाने की बात कर रहे हैं। यह वीडियो चमोली का है। पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक जंगल में आग लगाने को बढ़ावा देने वाला वीडियो बनाने वाले बृजेश कुमार, सलमान व शुखलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है। तीनों बिहार के रहने वाले हैं। भारतीय वन अधिनियम के तहत सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के अंतर्गत उक्त पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Continue Reading
