देहरादून, लोक सभा निर्वाचन, 2024 को समुचित ढंग से सम्पन्न कराये जाने तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी, देहरादून के के निर्देश के क्रम में आज पूर्वान्हह्न 10.00 बजे से अपरान्हह्न 05.00 बजे तक ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट देहरादून में प्रथम निरीक्षण माननीय व्यय प्रेक्षक राजेश कोठारी की उपस्थिति में निर्वाचन लडने वाले अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय लेखा मिलान किया गया। निर्वाचन व्यय लेखा मिलान हेतु 08 अभ्यर्थी द्वारा स्वयं अथवा अधिकृत निर्वाचन अभिकर्ता के माध्यम से अपना निर्वाचन लेखा मिलान हेतु प्रस्तुत किया। 03 अभ्यर्थी द्वारा स्वयं अथवा उनके अधिकृत निर्वाचन अभिकर्ता निर्वाचन व्यय लेखा मिलान हेतु उपस्थित नहीं हुये। इस अवसर पर मुख्य कोषाधिकारी, देहरादून / नोडल अधिकारी, निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण, सुश्री नीतू भण्डारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, टिहरी गढ़वाल बालक ...
Continue ReadingCategory: उत्तराखंड
देहरादून, फिक्की फ़्लो के उत्तराखंड चैप्टर ने देहरादून में आयोजित चेंज ऑफ गार्ड समारोह की घोषणा की। डॉ. चारू चौहान ने फिक्की फ़्लो उत्तराखंड चैप्टर के चेयरपर्सन के रूप में जिम्मेदारी संभाली। इस अवसर पर फिक्की फ़्लो, उत्तराखंड चैप्टर की नवनिर्वाचित चेयरपर्सन डॉ. चारू चौहान ने कहा, "फिक्की फ़्लो के उत्तराखंड चैप्टर के अध्यक्ष के रूप में चुना जाना एक सम्मान की बात है। अपने कार्यकाल के दौरान, मैं उत्तराखंड की महिलाओं को कृषि, स्टार्ट-अप और उनकी पसंद के व्यवसायों में आवश्यक कौशल प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाने का कार्य करूंगी, क्योंकि जब महिलाये आत्मनिर्भर होंगी तभी समाज की प्रगति होगी। महिला उद्यमियों के लिए सरकार द्वारा कई योजनायें शुरू की है जिनका लाभ में उत्तराखंड की महिलाओं को दिलवाऊँगी । मेरा मुख्य फोकस पर्यटन, कृषि, डिजिटल साक्षरता और वित्तीय साक्षरता होगा। चूंकि, हमारे कई सदस्य स...
Continue Readingआईआईएम ने शुरू किया डाक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों के प्रशिक्षण का विशेष कोर्स देश में पहला, डॉक्टर और स्वास्थकर्मियों को प्रशिक्षित करने के लिए प्प्ड काशीपुर ने शुरु की अस्पताल प्रबंधन में पीजी कोर्स एक दशक से अधिक के अनुभव के साथ, 10 डॉक्टरों और 15 स्वास्थकर्मियों ने आईआईएम काशीपुर के एक साल के अस्पताल प्रबंधन पीजी कोर्स में दाखिला लिया, जिसे मैक्स हेल्थकेयर के सहयोग से शुरू किया गया। काशीपुर/देहरादूनः भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) काशीपुर ने मैक्स हेल्थ केयर के सहयोग से डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए अस्पताल प्रबंधन में एक साल का पोस्ट ग्रेजुएट कार्यकारी कार्यक्रम शुरू किया है। नया कार्यक्रम भारतीय स्वास्थ्य क्षेत्र में कुशल पेशेवरों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है जो अस्पतालों और स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रभावी ढंग से प्रबंधन कर सकते हैं। कार्यक्रम के ...
Continue Readingलोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में दुर्गम क्षेत्रों में मतदान केंद्रों पर ड्रोन से रखी जाएगी निगरानी लॉ एंड आर्डर संबंधी समस्या का हो सकेगा तत्काल निराकरण देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में अत्यंत दुर्गम क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्रों व आसपास के क्षेत्रों पर निगरानी रखने के लिए उत्तराखंड पुलिस ड्रोन द्वारा निगरानी रखेगी। उत्तराखंड में विषम भौगोलिक स्थितियों की वजह से अनेक ऐसे स्थान हैं जहां पर सी.सी.टी.वी कैमरा लगाया जाना सम्भव नहीं हैं एवं जहां सर्विलांस एवं फोटो/वीडियोग्राफी अत्यंत मुश्किल कार्य है। अत्यंत दुर्गम क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्रों के साथ ही आस-पास के ऐसे मतदान केंद्र जहां पर सी.सी.टी.वी कैमरा स्थापित नहीं किए जा सकते हैं, ऐसी सड़क गलियाँ अथवा रिहायसी कॉलोनी जहाँ सी.सी.टी.वी कैमरा नहीं लगाए जा सकते हैं वहाँ पर ड्रोन द्वारा निगरानी रखने हेतु नियोजित प्रक...
Continue Readingबड़ी खबरः 10 करोड़ 71 लाख की नकदी व माल हुआ जब्त खबर शासन के गलियारों से आई है। चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद जो नियम कानून लागू हुए उन पर सख्त निगरानी का नतीजा हुआ कि अब तक करोड़ों का माल व नकद सिस्टम ने जब्त कर दिया है। यह जानकारी अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग की दी। उन्होंने बताया कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 की आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद पिछले 16 दिनों की अवधि में इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम (ई.एस.एम.एस)के माध्यम से इन्फोर्समेंट एजेंसी पुलिस विभाग, इनकम टैक्स, आबकारी विभाग, कस्टम और अन्य विभागों द्वारा रिपोर्टिंग की कार्यवाही की जा रही है। ई.एस.एम.एस व्यवस्था राज्य में पहली बार लागू की गई है। आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने से अभी तक 10 करोड़ 71 लाख मूल्य की जब्ती हो चुकी है। जिसमें पुलिस द्वारा 05...
Continue Reading
