उत्तराखंड

सर्विस वोटरों की कुल संख्या 93 हजार 187

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए राज्य की 05 लोक सभा सीटों के लिए सर्विस वोटरों की कुल संख्या 93 हजार 187 है। जिसमें टिहरी लोकसभा सीट पर 12 हजार 862, गढ़वाल लोकसभा सीट पर 34 हजार 845, अल्मोड़ा लोक सभा सीट पर 29 हजार 105, नैनीताल लोकसभा पर 10 हजार 629 एवं हरिद्वार लोक सभा सीट पर 05 हजार 746 सर्विस वोटर चिन्हित किये गये हैं। सभी सर्विस वोटरों के लिए ई-पोस्टल बैलेट की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। सर्विस वोटरों के यूनिट कार्यालयों के सैन्य अधिकारियों से सक्षम स्तर पर सर्विस वोटरों को पोस्टल बैलेट उपलब्ध कराने और पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कर संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर तक पहुंचाने के लिए अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रयास किये जा रहे हैं कि सर्विस वोटरों का मतदान प्रतिश...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

42 साल की सेवा

42 साल की शासकीय सेवा के बाद रावत हुए सेवानिवृत्त’‘ 42 साल की सरकारी सेवा का कार्यकाल पूर्ण करने के बाद गढ़वाल मंडल आयुक्त कार्यालय में तैनात मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नेत्र सिंह रावत सेवानिवृत्त हो गए। इस मौके पर गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय और अपर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारियों ने उनके कार्यों को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी। शनिवार को गढ़वाल मंडल आयुक्त कार्यालय में सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने कहा कि श्री रावत ने अपनी 42 साल की शासकीय सेवा के दौरान बेहतरीन योगदान दिया है। आयुक्त कार्यालय में कार्यरत रहते हुए उन्होंने बेहतर ढंग से कार्यों का संपादन किया। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद घर में बैठने के बजाय अपनी रुचि के कार्यों में प्रयासरत रहना चाहिए। जरुरत पड़ने पर समय-समय पर वह अपने कनिष्ठों को उ...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खिलाड़ियों के सम्मेलन में किया ये आह्वान

हरिद्वार। हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज खिलाड़ियों के सम्मेलन में युवा खिलाडियों को आह्वान किया कि वे भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के अभियान में अपना सहयोग करें। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले दस साल में देश में खेलों के साथ खिलाड़ियों को भी हर क्षेत्र में प्रोत्साहित किया। उसका नतीजा है कि आज हमारे खिलाड़ी भी अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगितों में मेडल लाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने सम्मेलन में मौजूद तीन पीढ़ियों के खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव विकसित भारत के निर्माण के लिए हो रहा है। विकसित भारत आने वाली पीढी के लिए है। इसलिए खिलाड़ियों को भी प्रधानमंत्री के इस अभियान में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि विकसित भारत के निर्माण में प्रधानमंत्री को हमारे खिलाड़ियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। खेलों से ब...

Continue Reading
उत्तराखंड

आज हम दुनिया में पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: त्रिवेंद्र

रुड़की। पूर्व सैनिकों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हरिद्वार लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए एक सुर में आवाज बुलंद हुई। इस मौके पर पूर्व सीएम व प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हर तरह से देश मजबूत हुआ है। आज विश्व का कोई भी देश हमें आंखे दिखाने की हिम्मत नहीं कर सकता। भारत का मान-सम्मान आज पूरी दुनिया में बढ़ा है। सैनिकों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए मोदी जी ने अनेक कार्य किये हैं। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति और परंपराओं की रक्षा हमारे शास्त्र करते हैं। इसी तरह से हमारे देश की रक्षा हमारे शस्त्र और सैनिक करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे सैनिकों को मजबूत करने और शक्ति देने के लिए अत्याधुनिक शस्त्र देने और अन्य सुविधाएं देने का कार्य किया। जब मोदी जी ने 2014 में केंद्र ...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

विभिन्न माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया

देहरादून, लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में मतदान प्रतिशत् बढाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका का द्वारा वृहद स्तर पर स्वीप गतिविधि आयोजित करने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक/प्रेरित किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका एवं मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप सुश्री झरना कमठान के निर्देशानुसार स्वीप कोर कमेटी को आवंटित किए गए न्यून मतदाता प्रतिशत बूथ के क्रम में बूथ संख्या 124 कमरा नं 03 यमुना बाल शिक्षा सदन यमुना कालोनी का भ्रमण जिला कार्यक्रम अधिकारी/ सहायक नोडल स्वीप द्वारा किया गया। उक्त बूथ पर कम वोट का कारण जानने पर अवगत कराया गया कि उक्त बूथ पर समस्त वोटर सरकारी कर्मचारी हैं तथा सरकारी आवास में रहते हैं। अधिकांश वोटर अन्यंत्र स्थानों पर पोस्टि...

Continue Reading