Sliderउत्तराखंड

खेल के क्षेत्र में उत्तराखंड के युवाओं का सपना जल्द होगा साकार-रेखा आर्या

खेल के क्षेत्र में उत्तराखंड के युवाओं का सपना जल्द होगा साकार-रेखा आर्या खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख़्य सचिव को लिखा पत्र कहा जल्द ही खेल विश्वविद्यालय के निर्माण को लेकर समीक्षा बैठक करें आहूत राज्य में खेल विश्वविद्यालय बनने से राज्य के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के मिलेंगे बेहतर अवसर-रेखा आर्या देहरादून: उत्तराखंड में बनने जा रहे पहले खेल यूनिवर्सिटी को लेकर खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख़्य सचिव राधा रतूड़ी को पत्र जारी किया है।इस पत्र में खेल मन्त्री ने कहा है कि जैसा कि आप विदित हैं कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को निखारने, खेल की ओर बढ़ते युवा कदमों को प्रोत्साहित करने एवं उनके सुरक्षित भविष्य के दृष्टिगत सरकार द्वारा 04 प्रतिशत खेल कोटा निर्धारित करने के साथ ही प्रदेश का नाम रोशन कर मेडल प्राप्त करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सेवायोजित किया जा रहा...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

सतपुली अग्निकांडः महाराज ने दिया मदद का भरोसा

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक श्री सतपाल महाराज ने जनपद पौड़ी स्थित अपने विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत सतपुली में आग लगने से 13 दुकानों में हुए नुकसान पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए तात्कालिक मदद के रूप में सभी प्रभावित को 1-1 लाख की धनराशि दिये जाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अनुरोध किया। जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार करते हुए सभी को उक्त धनराशि दिये जाने का आश्वासन दिया है। कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत सतपुली में शॉर्ट सर्किट से 13 दुकानों में भीषण आग लगने से हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हादसे के कारणों की जांच कर नुकसान की हर संभव भरपाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल प्रभावित 13 दुकानदारों को फौरी राहत के रूप में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 1-1 लाख की मदद दी जा र...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने किया हेलसिंकी विश्वविद्यालय का भ्रमण

कहा, विश्वविद्यालय के साथ स्टूडेंट्स एक्सचेंज प्रोग्राम चलाने पर करेंगे विचार विभागीय सचिव ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ साझा की सूबे की शिक्षा प्रणाली देहरादून, 13 मार्च 2024 सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बुधवार को विभागीय अधिकारियों के साथ हेलसिंकी विश्वविद्यालय का भ्रमण किया गया। जहां उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। यूरोपीय देशों के शैक्षणिक भ्रमण पर गये प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि बुधवार को उन्होंने विभागीय टीम के साथ फिनलैंड की हेलसिंकी विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। जहां उन्होंने विश्वविद्यालय में स्थित प्लेफुल लर्निंग सेंटर व पुस्तकालय का अवलोकन किया। डॉ रावत ने बताया कि प्लेफुल लर्निंग सेंटर में बच्चों को खेल गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाया जाता ह...

Continue Reading
उत्तराखंड

‘सम्पर्क दीदी चैटबॉट’ से आसान होगी शैक्षणिक गतिविधियां

स्मार्ट शाला से अच्छादित होंगे सूबे के 3700 राजकीय विद्यालय सम्पर्क फाउंडेशन उपलब्ध करायेगा स्मार्ट टीवी व शिक्षण सामग्री देहरादून, 13 मार्च 2024 सूबे के 3700 राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट शाला स्थापित की जायेगी। जिससे इन विद्यालयों को स्मार्ट स्कूल में परिवर्तित किया जायेगा। गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) सम्पर्क फाउण्डेशन की पहल पर इन चयनित विद्यालयों में स्मार्ट टीवी, सम्पर्क टीवी उपकरण एवं अन्य विभिन्न शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जायेगी। इसके अलावा सम्पर्क फाउण्डेशन द्वारा विकसित ‘सम्पर्क दीदी’ चैटबॉट के माध्यम से शिक्षकों से समन्वय स्थापित कर शैक्षिक गतिविधियों को आसान बनाया जायेगा। इस योजना का शुभारम्भ शीघ्र ही सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत करेंगे। प्रदेश की प्राथमिक शिक्षा में लर्निंग के परिणामों ...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

गोपेश्वर में आयोजित लाभार्थी सम्मान समारोह

मुख्यमंत्री ने गोपेश्वर में आयोजित लाभार्थी सम्मान समारोह में किया प्रतिभाग। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रदान किए चेक और घर की चाबी, किया सम्मानित। सीमांत जनपद चमोली में ₹229.31 करोड़ की योजनाओं का लोकपर्ण एवं शिलान्यास कर सीएम ने दी बडी सौगात। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जनपद चमोली के पुलिस मैदान गोपेश्वर में आयोजित ‘‘लाभार्थी सम्मान समारोह’’ में प्रतिभाग करते हुए ₹ 229.3 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकापर्ण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 44.13 करोड़ की योजनाओं का लोकापर्ण एवं 185.17 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।   इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद के विकास के लिए कई घोषणाएं भी की जिसमें हापला-धोतीधार मोटर मार्ग निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा किए जाने, दशोली ब्लाक में गोपेश्वर मंदिर मार्ग से बैतरणी - सिरखोमा- सेंटुणा - बैरागणा मोटर मार्ग के किलोमीटर ए...

Continue Reading