खेल

देहरादून अल्ट्रा रन 2025 (द्वितीय संस्करण)

देहरादून अल्ट्रा रन 2025 (द्वितीय संस्करण) का आयोजन थ्रिल ज़ोन द्वारा किया गया। देहरादून: थ्रिल ज़ोन द्वारा 75 किमी, 50 किमी, 25 किमी और 10 किमी वर्ग में दौड़ का आयोजन किया। जिसमे कुल 500 धावकों ने इस दौड़ में भाग लिया। इस दौड़ का फ्लैग ऑफ संयुक्त आयकर आयुक्त श्री प्रांजल सिंह द्वारा किया गया और उन्होंने इस इवेंट में दौड़ भी लगाई। यह अल्ट्रा रनर्स लगभग 6 विभिन्न देशों से आए थे। धावकों के अनुसार यह इवेंट बेहद चुनौतीपूर्ण था क्योंकि पूरी दौड़ देहरादून की पहाड़ियों में आयोजित की गई थी। दौड़ होटल जेएसआर इन पार्किंग एरिया, किमाड़ी रोड से हाथी पांव तक और वापसी तक हुई। पूरी रूट हिल एरिया में था। थ्रिल ज़ोन ने 2015 से लेकर अब तक 10 वर्षों में 121 रनिंग इवेंट्स सफलतापूर्वक आयोजित किए हैं। इस दौड़ के इवेंट पार्टनर स्पेक्ट्रम एडवेंचर, साइनोटेक, स्पोर्टिफाई, भारत फर्नीचर, डॉल्फिन इंस...

Continue Reading
खेल

थिया सिंह ने ताइक्वांडो में विश्व रिकॉर्ड बनाया

आइए मिलते हैं तीन साल की फाइटर से प्रतिभाशाली थिया सिंह ने ताइक्वांडो में विश्व रिकॉर्ड बनाया देहरादून, उत्तराखंड की एक उत्साही और प्रतिभाशाली 3 वर्षीय लड़की थिया सिंह ने तायक्वोंडो में पीली बेल्ट हासिल कर इतिहास रच दिया है, यह उपलब्धि वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन द्वारा मान्यता प्राप्त और प्रलेखित है। यह उत्तराखंड राज्य के लिए गौरव की बात है। बता दें कि थिया सिंह प्रांजल सिंह और श्रीमती अमनदीप कौर की पुत्री है। तीन साल और छह महीने की होने के बावजूद, थिया ने तायक्वोंडो में असाधारण कौशल का प्रदर्शन किया है, एक ऐसा खेल जो कठोर प्रशिक्षण, फोकस और शारीरिक फिटनेस की मांग करता है। रिकॉर्ड से पहले, उन्होंने मई 2024 में देहरादून में आयोजित जिला ताइक्वांडो चौंपियनशिप में भी भाग लिया था, जहां उन्होंने अपने वजन वर्ग के अनुरूप सब जूनियर वर्ग में रजत पदक जीता था। थिया की बड़ी बहन मौयरा सिंह ब्लू ब...

Continue Reading
खेल

शानदार खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल खेल प्रतिभा निखारने में हो: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, 38वें राष्ट्रीय खेलों में राज्य के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर बधाई देते हुए कहा है कि, अब हमें 39वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी में जुटना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में, राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयार किए गए खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के भी दीर्घ कालिक इस्तेमाल की योजना बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, 38वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड को आयोजन के साथ ही खेल प्रदर्शन को लेकर शानदार यादें देकर गया है। उत्तराखंड की मेजबानी को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है, उत्तराखंड ने इस आयोजन के जरिए लंबी लकीर खींचने का काम किया है। इसी तरह उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने भी अपने शानदार प्रदर्शन से, इस आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हमें मेघालय में प्रस्तावित 39वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी में जुटना होगा, इसके लिए खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों...

Continue Reading
खेल

मुख्यमंत्री ने सीएम आवास में किया मौली का स्वागत

38वें राष्ट्रीय खेल में लोगों के आकर्षण का मुख्य केन्द्र रहा शुभंकर ‘मौली’ राष्ट्रीय खेलों के समापन के बाद सीएम आवास पहुंचा। मुख्यमंत्री ने सीएम आवास में मौली का स्वागत किया। राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर प्रतीक ’मौली’ (मोनाल पक्षी) देशभर में चर्चा का केन्द्र रहा है। उत्तराखण्ड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर मौली राज्य के हर जनपद में भव्य स्वागत हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेल के दौरान मौली की सक्रियता ने सबका दिल जीतने का कार्य किया। उत्तराखण्ड का राज्य पक्षी मोनाल की विशिष्टता से देशभर के लोग परिचित हुए। 38वें राष्ट्रीय खेल ने उत्तराखण्ड को देवभूमि और वीरभूमि के साथ ही खेल भूमि के रूप में नई पहचान दिलाई है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में खेल इन्फ्रास्टक्चर का तेजी से विकास और नई खेल नीति के परिणाम स्वरूप राज्य के खिलाड़ियों द्वारा 38वें राष्ट्र...

Continue Reading
Sliderखेल

38वें राष्ट्रीय खेलों का हुआ भव्य समापन

  उत्तराखंड की देवभूमि के साथ खेलभूमि के तौर पर भी बनी पहचान: केंद्रीय गृह मंत्री शाह राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन से उत्तराखंड में नई संभावनाओं और उम्मीदों की शुरुआत: सीएम धामी केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में अन्तरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम गोलापार, हल्द्वानी में 38वें राष्ट्रीय खेल का समापन समारोह आयोजित किया गया। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष श्रीमती पीटी. ऊषा ने 38वें राष्ट्रीय खेल के समापन की घोषणा की। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री ने प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले सर्विसेज, महाराष्ट्र और हरियाणा को सम्मानित किया। उत्तराखंड के हर जिले में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड के चारों धामों के देवी देवताओं को प्रणाम करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री धामी ने उत्तराखंड क...

Continue Reading