आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में वार्षिक स्पोर्ट्स मीट ‘स्पोर्टाथलॉन’ का आरंभ देहरादून: आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी (आईयूयू), देहरादून द्वारा आयोजित वार्षिक स्पोर्ट्स मीट ‘स्पोर्टाथलॉन’ का गुरुवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान में उत्साह और उमंग के साथ उद्घाटन किया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि जाने माने रणजी खिलाड़ी कुनाल चंदेल थे। अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने छात्रों को विभिन्न खेलों में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया तथा जीवन में खेलों की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला। मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक फिटनेस के लिए खेलों के महत्व पर जोर दिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति (कार्यवाहक) प्रोफेसर रविकेश श्रीवास्तव ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए विभिन्न खेलों में भागीदारी के साथ खेल भावना, प्रतिस्पर्धा, और टीम भावना के मूल्यों को भी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्र...
Continue ReadingCategory: खेल
विधायक ने मैराथन दौड़ में आए मतदाताओं को दिलाई मतदान की शपथ जनरल विपिन रावत पार्क पौड़ी में शक्ति वंदन मैराथन दौड़ में 33 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें सुमन होमगार्ड विभाग ने प्रथम, रेखा पी0आर0डी0 विभाग ने द्वितीय, होमगार्ड विभाग से अंजली तृतीय, अग्निशमन से प्रियंका चतुर्थ, अग्निशमन से रीना पंचम व होमगार्ड विभाग से सिमरन ने छठवां स्थान प्राप्त किया। जिला प्रशासन पौड़ी के मार्गदर्शन में खेल विभाग, युवा कल्याण विभाग, होमगार्ड विभाग, नेहरू युवा केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को शक्ति वंदन मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ में 33 महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान विधायक ने वहां उपस्थित महिला कार्मिक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारियों को मतदान की शपथ भी दिलाई। जनरल विपिन रावत पार्क पौड़ी में आयोजित शक्ति वंदन मैराथन दौड़ का शुभारंभ स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी व जिलाधिका...
Continue Readingफुटबॉल मैच के खिलाड़ियों ने ली मतदान की शपथ कंडोलिया मैदान में स्वीप के अंतर्गत आयोजित हुआ फुटबॉल मैच स्वीप के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन व खेल विभाग के संयुक्त तत्वाधान में कंडोलिया खेल मैदान में कण्डोलिया सीनियर्स एवं कण्डोलिया जूनियर के मध्य फुटबाॅल मैच का आयोजन किया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु मतदाताओं को शपथ दिलाकर मैच का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में शतप्रतिशत मतदान हो इसके लिए हर मतदाता को जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में निष्पक्ष होकर मतदान करें। कहा कि वोट देने का अधिकार किसी भी लोकतांत्रिक समाज में एक मौलिक अधिकार है। यह हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है, जो नागरिकों को यह कहने का अधिकार देती है कि उन पर कौन शासन करता है और वे कैसे शासित होते...
Continue Readingनेहरू युवा केन्द्र, पौड़ी (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा मेरा युवा भारत- विकसित भारत@2047 पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिला युवा अधिकारी शैलेश भट्ट ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता 08 जनवरी, 2024 को नगर पालिका परिषद, पौड़ी सभागार में प्रातः 11ः00 बजे होगी। जिसमें 15 से 29 आयु वर्ग के युवा प्रतिभाग क कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर प्रथम स्थान विजेता को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। कहा कि राज्य स्तर पर प्रथम स्थान विजेता को एक लाख, द्वितीय को पचास हजार व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दो विजेताओं को पच्चीस हजार रुपये की धनराशि का पुरूस्कार मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले इच्छुक युवा MY Bharat पोर्टल mybharat.gov.in पर युवा के रूप में पंजीकरण के पश्चात इवेंट टैब में जाकर भाषण...
Continue Readingजीत का उत्साहः बाजुओं की ताकत और हौसले ने बनाया सिरमौर पौड़ीः विजयलक्ष्मी देवी, सतेश्वरी देवी, हेमादेवी रोशनी देवी, सुनीता देवी, मीना देवी, वीरा देवी वीरा देवी, विमला देवी, सरिता देवी, सुषमा देवी, रजनी देवी ये कठूली में आयोजित रस्साकस्सी टूर्नामेंट की विजेता रही ग्वीरालभीटा की टीम के खिलाड़ी हैं। सुरजी देवी, अनीता देवी, उषा देवी, ममता देवी, उषा देवी, हिना देवी, नीलम देवी, मनीषा देवी, अर्चना देवी, लक्ष्मी देवी, अमिता देवी, धनेश्वरी देवी यह मिंदाणगांव की टीम है जिसे फाइनल में हुए कांटे के मुकाबले में पराजय देखनी पड़ी। हार जीत खेल के दो पहलू हैं, लेकिन यहां ताकत, साहस, हौसला, रोमांच, जोश और जज्बे के जो दीदार हुए वह अगर तुलना की जाए तो आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले खिताबी मुकाबले से उन्नीस नहीं होंगे। कठूली के रामलीला मैदान में आयोजित टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबल...
Continue Reading
