खेल

सांसद खेल महोत्सव 12 दिसंबर से पौड़ी में होगा भव्य शुभारंभ

सांसद खेल महोत्सव 12 दिसंबर से पौड़ी में होगा भव्य शुभारंभ प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना के तहत गढ़वाल में 7000 से अधिक प्रतिभागियों ने कराया पंजीकरण पौड़ी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं के तहत देशभर में आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव की तैयारियां गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में भी जोर-शोर से चल रही हैं। महोत्सव का शुभारंभ 12 दिसंबर को पौड़ी में सांसद अनिल बलूनी द्वारा किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी जयबीर सिंह रावत ने बताया कि महोत्सव को लेकर युवाओं में भारी उत्साह है। गढ़वाल क्षेत्र के समस्त 14 विधानसभाओं से अब तक 7000 से अधिक प्रतिभागियों ने sansadkhelmahotsav.in पर ऑनलाइन पंजीकरण किया है। यह पंजीकरण 10 दिसंबर 2025 तक जारी रहेगा। महोत्सव में खो-खो, कबड्डी, एथलेटिक्स, पिट्ठू, टेबल टेनिस, फुटबॉल, वॉलीबॉल और बैडमिंटन जैसे खेलों का आयोजन विधानसभा, जिला और ...

Continue Reading
खेल

उत्तरांचल प्रेस क्लब ने क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

‘नशे को न, जिंदगी को हां’ स्लोगन के साथ उत्तरांचल प्रेस क्लब ने क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा वार्षिक खेल महोत्सव के अंतर्गत आयोजित मंजुल सिंह माजिला स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ आज मंगलवार को पुलिस लाईन ग्राउंड, रेसकोर्स में किया गया। टूर्नामेंट में क्लब की छह टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रथम मुकाबले में दून चौलेंजर्स की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते 6 विकेट से विजय प्राप्त की। वही दूसरे मुकाबले में दून लायंस ने 4 विकेट से विजयी प्राप्त की। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखंड के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। श्री तिवारी ने अपने कहा कि प्रेस क्लब का यह अच्छा प्रयास है कि ‘नशे का न, जिंदगी को हॉं’ के स्लोगन के साथ शुरू किया। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियाँ न केवल शा...

Continue Reading
खेल

राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन हुए चार मुकाबले

राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन हुए चार मुकाबले खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, दर्शकों की भीड़ से गुलज़ार रहा कंडोलिया मैदान सूचना/पौड़ी/16 नवम्बर 2025: कंडोलिया खेल मैदान में जिला प्रशासन एवं खेल विभाग के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का तीसरा दिन रोमांच और प्रतिस्पर्धा से सराबोर रहा। मैदान पर खिलाड़ियों का जज़्बा और दर्शकों का उत्साह लगातार बना रहा। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी जयबीर सिंह रावत ने खिलाड़ियों से परिचय करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को न केवल प्रतिस्पर्धा का मंच देती हैं बल्कि टीमवर्क, अनुशासन और खेलभावना को भी मजबूत करती हैं। उन्होंने कहा कि फुटबॉल युवाओं में ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करने वाला खेल है, ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।...

Continue Reading
Sliderखेल

प्रदेश में 23 खेल अकादमियां की जल्द स्थापना: सीएम पुष्कर सिंह धामी

सांसद खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ   नवोदय विद्यालय तपोवन में वालीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट के लिए सांसद निधि से धनराशि दी जाएगी : राज्यसभा सांसद नरेश बंसल मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय, तपोवन में ‘‘सांसद खेल महोत्सव’ का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से पूरे देश में आयोजित हो रहा ’’सांसद खेल महोत्सव’’, खेल प्रतिभाओं को गाँव से राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का बड़ा अभियान है। उत्तराखंड में खेल महोत्सव तीन अलग-अलग चरणों में आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ’’फिट इंडिया-स्पोर्ट्स इंडिया-स्ट्रॉन्ग इंडिया’’ के संदेश को गाँव-गाँव तक पहुंचाने के साथ ही स्थानीय, पारंपरिक और लोक खेलों को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत खेलों के क्षेत्र में नई ऊंच...

Continue Reading
खेल

पौड़ी बना ओवरऑल चैंपियन

नैनीडांडा ने जीता बॉलीबॉल सीनियर वर्ग का खिताब, पौड़ी बना ओवरऑल चैंपियन चार दिवसीय 75वीं जनपद स्तरीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न पौड़ी:  शहीद राइफलमैन जसवंत सिंह (महावीर चक्र) स्टेडियम, रांसी में आयोजित चार दिवसीय 75वीं जनपद स्तरीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न हो गयी। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। विभिन्न खेलों में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, क्रिकेट, बास्केटबॉल, जूडो और योग सहित कई खेलों का आयोजन किया गया। अंतिम दिन बॉलीबॉल सीनियर बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में नैनीडांडा ने थलीसैंण को हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं रिखणीखाल की टीम तीसरे स्थान पर रही। जूनियर बालक वर्ग में भी नैनीडांडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्था...

Continue Reading