एयरबीएनबी ने किया उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड के साथ एमओयू साइन देहरादून, प्रदेश में पर्यटन विकास को लेकर अच्छी खबर आई है। अब तक पर्यटकों की नजर से अछूते रहे स्थलों के भी दिन बहुर जाएंगे। यहां एयरबीएनबी ने अनटैप्ड डेस्टिनेशंस (अनदेखे पर्यटन स्थलों) को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (यूटीडीबी) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है। इससे इन पर्यटन स्थलों में मेजबान क्षमता (होस्टिंग कैपेसिटी) का निर्माण होगा। साथ ही यात्रियों को राज्य के पारंपरिक रूप से लोकप्रिय पर्यटन स्थलों से इतर अन्य खूबसूरत डेस्टिनेशन की ओर जाने के लिए प्रेरित किया जा सकेगा। यह साझेदारी राज्य में जिम्मेदार और जागरूक पर्यटन को बढ़ावा देते हुए राज्य की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सुंदरता एवं अनूठी परंपराओं को संरक्षित करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इसके माध्यम से पर्यटकों के...
Continue ReadingCategory: पर्यटन
प्रतियोगिता में ग्रामीण होमस्टे को भी किया गया है शामिलः महाराज सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों को चिन्हित करने के लिए प्रतियोगिता की शुरुआत देहरादून। ग्रामीण पर्यटन स्थलों के विकास को प्रोत्साहित करने के लिए पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों को चिन्हित करने के लिए एक प्रतियोगिता की शुरुआत की गयी है। इतना ही नहीं प्रतियोगिता में इस बार ग्रामीण होमस्टे को भी शामिल किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने https://youtu.be/kT4RBDMU8bI बताया कि पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों को चिन्हित करने के लिए गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक राष्ट्रव्यापी प्रतियोगिता की शुरूआत की गयी है। पर्यटन मंत्री श्री महाराज ने बताया कि भारत सरकार द्वारा गांवों के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की दि-रु39याा में यह एक अभिनव पहल क...
Continue Readingमुख्यमंत्री ने किया दो दिवसीय ‘हिमगिरी महोत्सव-2024″ का शुभारम्भ देवभूमि उत्तराखंड अध्यात्म और योग की भूमि होने के साथ-साथ संस्कृति, साहित्य और कला की भूमि भी है - मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बी.आर. अम्बेडकर स्टेडियम कौलागढ़ रोड देहरादून में ओएनजीसी एवं उत्तराखंड सरकार के सहयोग से पर्वतीय सरोकारों के लिए समर्पित” हिमगिरि सोसाइटी” द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘हिमगिरी महोत्सव-2024″ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में डॉ॰ दिनेश कुमार असवाल, चित्रकला के क्षेत्र में प्रो. शेखर चंद्र जोशी तथा पर्यावरण के क्षेत्र में श्री सचिदानंद भारती को “हिमगिरि गौरव सम्मान-2024″ तथा हिमगिरि के संस्थापक सदस्य श्री दिनेश कुमार पांडे को तेल एवं गैस अन्वेषण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिये लाइफ टाइम अचीवमेंट पुर...
Continue Readingइस बार और भव्य होगा कठूली ग्राम स्वयं सेवी संस्था का समारोह, तैयारियां पूरी देहरादूनः नए साल के पहले दिवस से ही चल रही उलटी गिनती की समाप्ति का समय पूरा होते ही इंतजार की घड़ियां भी समाप्त होने को हैं। और इसी के साथ कल यानी रविवार को प्रातः दस बजे से देहरादून में कठूली ग्राम स्वयं सेवी संस्था का भव्य समारोह शुरू हो जाएगा। तैयारियों से साफ है समारोह की दिव्यता और भव्यता में इस बार कुछ खास रहने वाली है। कठूली ग्राम स्वयं सेवी संस्था के अध्यक्ष हर्ष सिंह रावत ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जुटे हैं। 7 जनवरी रविवार दस बजे से रामा गार्डन नथुवावाला में कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। कार्यक्रम में कठूली गांव के निवासी और पौड़ी विधान सभा के विधायक विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे, वहीं प्रदेश के कैबिनेट में मंत्री श्रीनगर कठूली क्षेत्र के व...
Continue Readingमुख्यमंत्री ने गिरिराज महाराज के दर्शन कर की प्रदेश व देश की खुशहाली की कामना। मथुरा/देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय भ्रमण पर मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली गोवर्धन धाम में दानघाटी मंदिर में गिरिराज महाराज के दर्शन कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री श्री धामी ने गुरु कृपा गार्डन में पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट की। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य ओम प्रकाश सिंह, विधायक पूरण प्रकाश, पूर्व विधायक कारिंदा सिंह, पूर्व चेयरमैन खेमचंद्र शर्मा, महादेव शर्मा ने उनका गिरिराज प्रभु की छवि भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ...
Continue Reading