Sliderपर्यटन

‘‘स्थानीय लोकपर्व इगास का आयोजन कर जिलाधिकारी पौड़ी ने की अनोखी शुरूआत’’

‘‘स्थानीय लोकपर्व इगास का आयोजन कर जिलाधिकारी पौड़ी ने की अनोखी शुरूआत’’ ‘‘स्थानीय संस्कृति के संरक्षण के प्रयासों को लोगों ने सराहा’’ ‘‘पौड़ी के रामलीला मैदान में भैला खेलने उमड़ पड़े लोग’’ ‘‘महिलाओं, बच्चों और स्थानीय लोगों ने की मुक्तकण्ट प्रशंसा’’ जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने उत्तराखंड के प्रसिद्व लोकपर्व इगास का रामलीला मैदान पौड़ी में आयोजन करके स्थानीय लोक संस्कृति के संरक्षण में बड़ा कदम उठाया। जिलाधिकारी व वरिष्ट पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे सहित जनपद स्तरीय विभिन्न अधिकारियों तथा कार्मिकों के साथ-साथ मीडिया प्रतिनिधियों, व्यापार मंडल के सदस्यों, महिला मंगल दलों, लोक संस्कृति से सीधे जुड़े हुए स्थानीय कलाकारों, बच्चों, बुजुर्गों सहित स्थानीय जनमानस सभी ने जनपद में पहली बार आयोजित किये जा रहे इगास लोकपर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्थानीय लोक संस्कृति और त्यौहार को जीवंत होते देख सभी लोग...

Continue Reading
Sliderपर्यटनयुवा जगत/ शिक्षा

इगास के मौके पर मुख्यमंत्री आवास में जीवन्त हुई लोक संस्कृति

इगास के मौके पर मुख्यमंत्री आवास में जीवन्त हुई लोक संस्कृति। मुख्यमंत्री ने भेलो पूजन कर तथा भेलो खेलकर की कार्यक्रम की शुरूआत। लोकगीत व लोकनृत्य की लोक कलाकरो ने दी शानदार प्रस्तुति। लोक नृत्य में लोक कलाकारों के साथ मुख्यमंत्री भी हुए शामिल। मुख्यमंत्री ने सभी को दी इगास की बधाई, अपनी लोक परम्पराओं एवं लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने का किया आह्वान। इगास पर्व के आयोजन की मुख्यमंत्री की पहल को सराहा गया प्रदेश भर में। प्रदेश में सभी संगठनों संस्थाओं के साथ आम जनता ने इगास पर्व के आयोजन में निभानी भागीदारी। इगास पर्व पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर प्रदेश भर में सभी संस्थाओं एवं संगठनों के साथ आम जनता द्वारा इस पर्व में अपनी भागीदारी निभायी। इस दौरान प्रदेश में लोक संस्कृति एवं लोक परम्परा के इस पर्व पर उत्साह का माहौल दिखायी दिया। इगास के मौके पर मुख्यमंत्री आव...

Continue Reading
Sliderपर्यटन

ये इगास खुशियों वाली! सीएम धामी के प्रयास लाए रंग, घर-घर इगास त्योहार की फैली महक

  देहरादून। लोकपर्वों को मनाने का अपना अलग आनंद है और पहाड़ की संस्कृति में रचा-बसा इगास तो हमेशा से देवभूमि में मनाया जाता रहा है। अलबत्ता, इस बार इगास और बूढ़ी दीपावली को लेकर पूरे राज्य में अलग ही उत्साह और उमंग देखने को मिली। दरअसल, इगास का त्योहार सामान्य रूप से प्रत्येक वर्ष ही पर्वतीय जिलों में धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन इस बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आह्वान के बाद न केवल इस त्योहार को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है बल्कि देहरादून जहां कम संख्या में लोग इगास मनाते थे वहां भी इस बार इगास को लेकर जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। देहरादून में कई स्थानों पर सामूहिक रूप से इगास मनाया गया तो लोगों ने अपने घरों में दीवाली की तरह ही दीयों की रोशनी की और पारंपरिक दाल की पकौड़ी आदि व्यंजन बनाए। दीगर है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बार इगास पर पहले ही अवकाश की घोषणा कर दी ...

Continue Reading
Sliderपर्यटन

इगास पर अपनों को दें स्थानीय उत्पादों की भेंट‘ – मुख्यमंत्री

इगास पर अपनों को दें स्थानीय उत्पादों की भेंट‘ - मुख्यमंत्री संस्कृति और पहाड़ी उत्पादों का संरक्षण करने की मुख्यमंत्री ने की अपेक्षा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित केम्प कार्यालय में बेडू ग्रूप के सदस्यों ने स्थानीय उत्पादों की सामग्री के साथ भेंट की। उन्होंने इगास पर्व पर राजकीय अवकाश घोषित किये जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने बेडू ग्रुप के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वोकल फ़ॉर लोकल मुहिम की सार्थकता बताया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में इगास को लेकर इस बार कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसका स्वागत है, उन्होंने कहा कि इगास पर्व की सार्थकता तभी है जब हम इस पर्व को अपनी संस्कृति, प्रकृति और उत्पादकता से जोड़ें। हमें इगास पर्व को उत्पादकता से जोड़ना होगा। इससे हमारे पार...

Continue Reading
Sliderखेलपर्यटन

12 नवंबर से दून में होगा वैली ऑफ वर्ड्स का छठा संस्करण

12 नवंबर से दून में होगा वैली ऑफ वर्ड्स का छठा संस्करण -पहली बार उत्तराखंड सरकार के सूचना एवं संस्कृति विभाग भी होंगे सहयोगी देहरादून। आगामी 12-13 नवंबर को देहरादून में वैली ऑफ वर्ड्स का छठा संस्करण आयोजित किया जाएगा। यह पहला अवसर है जब उत्तराखंड सरकार के सूचना एवं संस्कृति विभाग भी इस आयोजन में सहयोगी होंगे। वैली ऑफ वर्ड्स में इस बार 100 लेखक, 40 सेशन और 10 किताबों का विमोचन आकर्षण होगा। उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार एवं सेवानिवृत्त आईएएस संजीव चोपड़ा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वैली ऑफ वर्ड्स का शुभारंभ उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह करेंगे जबकि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे। 13 नवंबर को केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उन्हों...

Continue Reading