पौड़ी: जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में आयोजित जनता मिलन एवं सीएम हेल्पलाइन समीक्षा बैठक में जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 19 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर संबंधित शिकायतकर्ताओं को राहत प्रदान की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता से जुड़ी समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनता मिलन कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान बताया गया कि अब तक कुल 501 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 485 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है, जबकि 16 प्रकरणों पर कार्यवाही गतिमान है। जिलाधिकारी ने एल-1 स्तर पर 36 दिनों से अधिक समय से...
Continue ReadingCategory: युवा जगत/ शिक्षा
सहायक अभियोजन अधिकारी पद के लिए नामिका अधिवक्ताओं से आवेदन मांगे पौड़ी: जनपद पौड़ी गढ़वाल में सहायक अभियोजन अधिकारी के रिक्त एक पद के लिए नामिका अधिवक्ता आबद्ध किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। जिला कार्यालय की ओर से इच्छुक अधिवक्ताओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जारी सूचना के अनुसार, निर्धारित पात्रता एवं शर्तों को पूरा करने वाले अधिवक्ता अपना पैनल प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन विधि परामर्शी निर्देशिका में उल्लिखित प्रावधानों के अनुरूप ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 22 मई 2026 शाम पांच बजे तय की गई है। इसके बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। जिला कार्यालय ने इच्छुक अधिवक्ताओं से निर्धारित समयावधि के भीतर आवश्यक अभिलेखों सहित आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।
Continue Readingसीएचसी रायपुर व प्रेमनगर में शुरू हुई कार्डियक ओपीडी, ग्रामीण मरीजों को बड़ी राहत, मात्र 150 रुपए में ईसीजी जांच, मरीजों को सस्ती और सुलभ सुविधा धामी सरकार की पहल से गांव-कस्बों तक पहुंची विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं देहरादून , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को गांव और कस्बों तक पहुंचाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रभावी कदम उठा रहा है। राजधानी देहरादून में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त पहल से अब हृदय रोग के मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ परामर्श और जांच की सुविधा मिलने लगी है। इससे दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को दून और कोरोनेशन अस्पताल के बार-बार चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रेमनगर और रायपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेषज्ञ हृदय रोग ओपीडी शुरू की गई है, जहां मरीजों क
Continue Readingदेहरादून, जिलाधिकारी सविन बसंल ने आज कालसी क्षेत्रान्तर्गत विकास महिला हरिपुर सीएलएफ कोल्ड प्रेस्ड ऑयल यूनिट, कोटी कालसी ग्रोथ सेंटर, अमृत सरोवर (धोईरा) एवं कालसी डेयरी फार्म का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वंय सहायता समूहों द्वारा उत्पादन किये जा रहे उत्पाद की उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता के साथ ही महिलाओं की आजीविका से जुड़े पहलुओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि समूहों द्वारा संचालित इकाइयों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने हेतु उन्हें गूगल मैप्स पर एनरोल कराया जाए, जिससे उत्पादों की पहुंच व्यापक स्तर पर सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कोटी कालसी ग्रोथ सेंटर का भ्रमण कर औद्योगिक एवं स्वरोजगार गतिविधियों की प्रगति का आकलन किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कालसी ग्रोथ सेंटर की पानी की किल्लत निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। हरिपुर कालसी में विकास...
Continue Readingएच.पी.वी. टीकाकरण के लिए छात्राओं को किया जागरूक जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, देहरादून डॉ. दिनेश चौहान ने बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, लक्खीबाग, देहरादून में कक्षा 8, 9 एवं 10वीं की छात्राओं को एच.पी.वी. वैक्सीन के प्रति जागरूक किया। उन्होंने किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व, इसके लाभ, सुरक्षित स्वास्थ्य हेतु इसकी आवश्यकता तथा सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ0 चौहान ने कहा कि जनपद देहरादून में अब तक साढ़े तीन सौ किशोरियों को यह टीका लगाया जा चुका है। सरकार द्वारा किशोरियों की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु यह टीका निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने शिक्षिकाओं से भी अपील की कि विद्यालय के साथ-साथ शिक्षक अभिभावक बैठक के माध्यम से स्थानीय समुदाय में भी छात्राओं के टीकाकरण हेतु प्रोत्साहित करें। जनपद के...
Continue Reading
