रुद्रप्रयाग क्षेत्रीय जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में उप जिलाधिकारी बसुकेदार परमानंद राम की अध्यक्षता में तहसील बसुकेदार के अंतर्गत ग्राम फेगू के दुर्गा माता मंदिर परिसर में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जन प्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा कुल 102 शिकायतें दर्ज की गई जिनमें 29 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। आयोजित तहसील दिवस में नागजगई के ग्रामीणों ने गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर बदलने तथा राजकीय इंटरमीडिएट काॅलेज में विभिन्न समस्याओं के निराकरण के संबंध में प्रार्थना-पत्र दिया। ग्राम फेगू की सरिता देवी ने मनरेगा योजना के अंतर्गत गौशाला स्वीकृत करवाने के संबंध में प्रार्थना-पत्र दिया। फेगू गांव के निवासी वीजू लाल ने भूमि सुध...
Continue ReadingCategory: युवा जगत/ शिक्षा
हरिद्वार। बहुउद्देशीय जमालपुर कलाँ किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटिड जमालपुर कलाँ में ऋण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिला स्वयं सहायता समूह को ऋण वितरित किया गया जिला सहायक निबन्धक राजेश चौहान एवं बहुउद्देशीय जमालपुर कलाँ समिति के चेयरमैन अनिल सैनी एवं अपर जिला सहकारी अधिकारी अमित सैनी के द्वारा किसानों एवं महिला समूह को 25 लाख रुपए महिला समूहों को ऋण वितरित किया गया। वहीं आईसीएम देहरादून से आए हुए डॉ अजय शर्मा ने महिलाओं एवं किसानों को मशरूम एवं हल्दी आदि के खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के उद्देश्य से सरकार द्वारा बिना ब्याज के ऋण सहकारी समितियों में माध्यम से वितरित किए जा रहे है। वहीं किसान अपनी अन्य फसल के साथ साथ आय बढ़ाने के लिए अन्य खेती भी कर सकते हैं। इस दौरान जगबीर सिंह,विक्रम सिंह, राजकीय पर्यवेक्षक करण सि...
Continue Readingकेन्द्रीय शिक्षा मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत केन्द्रीय विश्वविद्यालय व एनआईटी श्रीनगर में कुलसचिवों की तैनाती की रखी मांग एनसीईआरटी नई दिल्ली के विद्या समीक्षा केन्द्र का किया भ्रमण देहरादून/नई दिल्ली, 06 फरवरी 2023 कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने सोमवार हो नई दिल्ली में केन्द्रीय शिक्षा एव कौशल विकास मंत्री धर्मेंद प्रधान से मुलाकात की। इस दौरान डॉ0 रावत ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री से केन्द्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर में स्थाई कुलसचिव नियुक्त करने तथा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। इसके साथ ही डॉ0 रावत ने एनआईटी श्रीनगर गढ़वाल के फेज-2 के निर्माण कार्यों के लिये धनराशि स्वीकृत करने तथा एनआईटी में भी स्थाई कुलसचिव तैनाता करने की मांग की। सूबे के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने सोमवार को केन्द्रीय शिक्षा एवं कौशल विक...
Continue Readingपिथौरागढ़ गंगोलीहाट में कृषि विभाग के सौजन्य से पीकेवीवाई योजना के अंतर्गत जैविक उत्पाद विपणन केंद्र (कृषि एवं कृषक कल्याण) का उद्घाटन जिलाधिकारी रीना जोशी एवं माननीय विधायक गंगोलीहाट फकीर राम टम्टा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया! जिसका संचालन महिला समूह जयकाशी स्वायत्त सहकारिता समूह ग्राम जजोली के द्वारा किया जा रहा है। समूह द्वारा जैविक उत्पाद जैसे मडुवा, धान , दाले ,नींबू आदि उत्पादन करके विक्रय किया जा रहा है तथा अन्य कृषक बंधुओं द्वारा भी इस विपणन केंद्र पर अपना उत्पाद लाकर विक्रय किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में मुख्य कृषि अधिकारी ऋतु टम्टा तथा खंड विकास अधिकारी गंगोलीहाट व कृषि अधिकारी राजीव प्रजापति विनीत चन्द्र ,दान सिंह आदि उपस्थित रहे
Continue Readingपौड़ीः कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पूरी हो गई है। इस यात्रा में शामिल रहे अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य राजपाल बिष्ट कन्या कुमारी से जम्मू कश्मीर की यात्रा पूरी करके सतपुली पहुँचे तो यहां काँग्रेसजनो ने उनका जोरदार स्वागत किया। शहर भ्रमण में भी आम लोगों ने उनका अभिवादन यिका। जोरदार नारों के साथ पूरे नगर में भव्य रैली निकाली गई। इस स्वागत कार्यक्रम में राजपाल बिष्ट जी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से कांग्रेस ने देश के लोगो को एकसूत्र में बांधने का काम किया है। कहा कि कां्रग्रेस की हमेशा से ही सभी लोगो को साथ लेकर चलने की जो परम्परा रही है उसको बल मिला है। अब इस यात्रा की तर्ज़ पर “हाथ से हाथ जोड़ो“कार्यक्रम पूरे प्रदेश में होना है उसका भी शुभारंभ भी किया गया। कार्यक्रम में ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत, ब्लाक अध्यक्ष अरूणोदय बिष्ट, पंकज पोखरियाल, विकास रावत, ...
Continue Reading