मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रूड़की में भाजपा कार्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने रूड़की क्षेत्र के लिए तीन घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि रूड़की के पठानपुरा से आदर्श नगर पैट्रोल पम्प तक आर.सी.सी. नाला का निर्माण कार्य किया जाएगा। रुड़की के मेन हाईवे से कान्हापुर तक बी.एम. एस.डी.बी.सी. द्वारा सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा। रुड़की के सोलानीपुरम की आन्तरिक सड़कों का इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा सड़क व नाली निर्माण का कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि बाबा केदार एवं भगवान बद्रीविशाल के आशीर्वाद और सभी कार्यकर्ताओं की सेवा, समर्पण और पार्टी के प्रति सच्ची निष्ठा के बल पर रुड़की में पार्टी कार्यालय का भूमि पूजन संपन्न हुआ है। मुख्यमंत्री ने स्व. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का स्मरण करते हुए कहा...
Continue ReadingCategory: राजनीति
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में पीआरडी एक्ट, नियमावली, पीआरडी जवानों से संबंधित पूर्व में हुई बैठकों के बिंदुओं पर अनुपालन, पीआरडी से संबंधित मा0 मुख्यमंत्री घोषणा तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा बैठक ली। मंत्री ने कहा कि पीआरडी जवानों के हित में पीआरडी एक्ट में होने वाले संशोधनों पर विभाग द्वारा अब तक लिए गये निर्णयों जैसे पीआरडी जवानों की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा बढ़ाने, प्रान्तीय रक्षक दल में पंजीकरण हेतु आयु सीमा बढ़ाने, सामान्य अवकाश दिये जाने, गर्भवती पीआरडी महिला जवानों को मातृत्व अवकाश दिये जाने तथा ड्यूटी के दौरान पीआरडी जवानों के चोटिल होने अथवा किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर कितनी अनुमन्य राशि प्रदान की जाए आदि के क्रियान्वयन पर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मंत्री ने अधिका...
Continue Readingउत्तर प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की ली जानकारी कहा, उत्तराखंड में विद्या समीक्षा केन्द्र से बदलेगी शिक्षा व्यवस्था देहरादून/लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी के महा जनसम्पर्क अभियान के बीच कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को परखा। डा. रावत ने यूपी के विद्यालयी शिक्षा से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा कर अपने सुझाव रखे। डा. रावत ने उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदेश में शिक्षा को लेकर किये जा रहे कार्यों एवं भविष्य की योजनाओं से वहां के अधिकारियों को अवगत कराया साथ उन्होंने प्रदेश में तैयार किये गये विद्या समीक्षा केन्द्र की खूबियां भी गिनाई। इस अवसर पर वहां के अधिकारियों ने गुणवत्तापरक शिक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों का प्...
Continue Readingमहर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा सुविधाओं की ली जानकारी जिला सहकारी बैंक बस्ती की कार्यप्रणाली की भी जानी बारीकियां देहरादून, 02 जून 2023 सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत इन दिनों उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के महा जनसम्पर्क अभियान में जुटे हुये हैं। इस दौरान जहां उन्होंने विभिन्न जनपदों में आयोजित जनसम्पर्क अभियान में प्रतिभाग कर मोदी सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियां गिनाई वहीं उन्होंने आज बस्ती जनपद में स्वास्थ्य एवं सहकारिता से संबंधित संस्थानों का दौरा भी किया। इस दौरान उन्होंने महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में चिकित्सकीय सुविधाओं के साथ-साथ महाविद्यालय के संचालन संबंधी जानकारी हासिल की। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान व सांसद हरीश द्विवेदी भी मौजूद रहे। इसके अलावा उन्होंने जिला सहकारी बैंक बस्ती का भ्...
Continue Readingमुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड डॉ वी षणमुगम ने जानकारी दी है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त विधान सभा निर्वाचक नामावली का 01 जनवरी 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत विभिन्न कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, बूथ लेवल ऑफिसर्स हेतु निर्वाचक नामावली से सम्बन्धित सभी कानूनों व दिशा निर्देशों के प्रशिक्षण की व्यवस्था तथा आईटी एप्लीकेशन व सिस्टम की ट्रेनिंग 01 जून 2023 से 20 जुलाई 2023 तक दी जाएगी। बूथ लेवल ऑफिसर्स द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन 21 जुलाई 2023 से 21 अगस्त 2023 तक किया जाएगा। पोलिंग स्टेशन का सुव्यवस्थीकरण एवं पुनः व्यवस्था, निर्वाचक नामावली तथा मतदाता पहचान पत्रों में मौजूद गलतियों में सुधार, अच्छी गुणवत्ता वाली फोटो अपडेट, पोलिंग स्टेशन की सूची का अनुमोदन ...
Continue Reading
