मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नई दिल्ली में लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट की।
Continue ReadingCategory: राजनीति
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने भेंट की। प्रदेश में नकल विरोधी कानून के समर्थन में संचालित हस्ताक्षर अभियान की सफलता के बाद भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष श्री शशांक रावत ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि नकल विरोधी कानून के समर्थन में प्रदेश में व्यापक स्तर पर जन जागरूकता के साथ हस्ताक्षर अभियान भी संचालित किया गया था। कई अवसरों पर स्वंय मुख्यमंत्री भी इन कार्यक्रमों में सम्मिलित रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के युवाओं के हित में मुख्यमंत्री द्वारा किये जा रहे प्रयासो के प्रति उनका आभार भी जताया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के युवाओं के व्यापक हित में परीक्षा भर्तियों में हुए घपलों और घोटालों पर त्वरित कार्यवाही की है। नकल विरोधी कानून में ऐसी व्यवस्था की गई है कि ...
Continue Readingटिहरी जिला पंचायत सभागार बौराड़ी नई टिहरी में अध्यक्ष जिला पंचायत टिहरी गढ़वाल सोना सजवाण की अध्यक्षता में जिला पंचायत टिहरी गढ़वाल की सामान्य बैठक आयोजित की गई। मा. अध्यक्ष श्रीमती सजवाण ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सदन में आये विकास कार्यों से संबंधित शिकायती प्रकरणों का निस्तारण समयान्तर्गत हो। उनके द्वारा अधिकारियों को बैठक में पूर्ण तैयारी के साथ उपस्थित होना को कहा गया। बैठक में जिला पंचायत सदस्यों द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों को गोद लिये जाने के तहत आधारभूत संरचना मंे सहयोग करने तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ में रेडियोलॉसिट की व्यवस्था करने की अपेक्षा की गई। आंगनवाड़ी केन्द्रों के आधारभूत संरचना में सहयोग करने के विषय पर जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने कहा कि जिन आंगनवाड़ी केंद्रों के भवन आपदा से क्षतिग्रस्त है, उन्हें मनरेगा में प्रस्तावित कर सकते हैं। वहीं जिलाधिक...
Continue Readingदेहरादून राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में सम्मिलित कार्यक्रम “ सरकार जनता के द्वार’ ‘हमारा संकल्प अनुशासित प्रदेश’’ एवं ‘हमारा संकल्प भयमुक्त समाज’ के माध्यम से जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनमानस, अंत्योदय तक पहुंचाये जाने के उद्देश्य से मा0 मंत्री जी, वन, भाषा, निर्वाचन व तकनीकी शिक्षा/ प्रभारी मंत्री (देहरादून) श्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में विकास खण्ड सहसपुर के ग्राम कोटडा-कल्याणपुर विरसनी, कोटला चैक में जन समस्याओं की सुनवाई की गई। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में 42 शिकायतें प्राप्त हुई, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, राजस्व, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य, सिंचाई, पंचायती राज आदि विभागों से संबंधित प्राप्त हुई। इस अवसर पर माननीय वन मंत्री श्री उनियाल ने कहां की सरकार जनमानस के प्रति संवेदनशील है, सरकार प्रत्येक क्षेत्र में कार्य करने वालों के लिए कार्य कर रही है, महिला, बच्चे, बुजु...
Continue Readingउत्तराखण्ड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और पतंजलि दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट के मध्य एमओयू पर हुए हस्ताक्षर। मंत्री ने बोले - पंतजलि के साथ समन्वयन कर शीघ्र ही राज्य के चार विकासखण्डों के 4000 महिला किसानों के साथ मृदा परीक्षण और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जाएगा। मंत्री गणेश जोशी ने पंतजली योगपीठ पहुंचकर स्वामी राम देव का भी लिया आशीर्वाद। हरिद्वार, 25 मार्च। प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में आयोजित उत्तराखण्ड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (USRLM) एवं दिव्य योग मन्दिर ट्रस्ट (पतंजलि) के मध्य होने वाले एमओयू हस्ताक्षरित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और दिव्य योग मन्दिर ट्रस्ट (पतंजलि) के मध्य एमओयू (समझौता प्रपत्र) पर हस्ताक्षर हुए। कार्यक्रम में स्वामी राम देव,आचार्य बालकृष्ण सहित ग्...
Continue Reading
