युवा जगत/ शिक्षाराजनीति

भारत जोड़ो यात्रा से लौटे राजपाल का समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

पौड़ीः कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पूरी हो गई है। इस यात्रा में शामिल रहे अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य राजपाल बिष्ट कन्या कुमारी से जम्मू कश्मीर की यात्रा पूरी करके सतपुली पहुँचे तो यहां काँग्रेसजनो ने उनका जोरदार स्वागत किया। शहर भ्रमण में भी आम लोगों ने उनका अभिवादन यिका। जोरदार नारों के साथ पूरे नगर में भव्य रैली निकाली गई। इस स्वागत कार्यक्रम में राजपाल बिष्ट जी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से कांग्रेस ने देश के लोगो को एकसूत्र में बांधने का काम किया है। कहा कि कां्रग्रेस की हमेशा से ही सभी लोगो को साथ लेकर चलने की जो परम्परा रही है उसको बल मिला है। अब इस यात्रा की तर्ज़ पर “हाथ से हाथ जोड़ो“कार्यक्रम पूरे प्रदेश में होना है उसका भी शुभारंभ भी किया गया। कार्यक्रम में ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत, ब्लाक अध्यक्ष अरूणोदय बिष्ट, पंकज पोखरियाल, विकास रावत, ...

Continue Reading
Sliderराजनीति

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में जागरूकता अभियान

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में स्पर्श कुष्ठ उन्मूलन जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक व रैली के जरिए कुष्ठ उन्मूलन का संदेश दिया गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा कुष्ठ उन्मूलन की मुहिम को साकार बनाने के लिए अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 एस0सी0एस0 मर्तोलिया ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें कुष्ठ उन्मूलन को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जानी है। बताया कि अभियान के शुभारंभ दिवस पर विद्या मंदिर इंटर कालेज बेलणी में विभाग द्वारा नुक्कड़ नाटक के जरिए कुष्ठ रोग के लक्षण, कुष्ठ रोग को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांति, कुष्ठ रोग के उपचार व स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई। नुक्कड़ नाटक में देवभूमि उत्तराख...

Continue Reading
Sliderअपराधराजनीतिराष्ट्रीय

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास का निधन

ओडिशा से एक दुखद खबर आई है। यहां के स्वास्थ्य मंत्री नब दास का निधन हो गया है। बता दें कि गत रविवार की दोपहर में उन पर जानलेवा हमला किया गया था। यह हमला किसी और ने नहीं बल्कि उनकी सुरक्षा में तैनात एक एएसआई ने किया। कार्यक्रम में शामिल होने गांधी चौक पहुंचे नब दास जैसे ही अपनी गाड़ी से उतरे, एएसआई ने उन पर फायरिंग कर दी। आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। देर रात नबा दास के पार्थिव शरीर को उनके सरकारी आवास पर लाया गया।  

Continue Reading
Sliderराजनीति

मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 05 लाख रुपए का चेक सौंपा

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री अजेंद्र अजय ने भेंट की। उन्होंने जोशीमठ में भूधंसाव क्षेत्र में प्रभावितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 05 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा। यह धनराशि श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष श्री किशोर पंवार के एक माह के वेतन तथा अधिकारियों व कर्मचारियों के एक दिन के वेतन से दी गई। इस अवसर पर श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह भी उपस्थित थे।

Continue Reading
राजनीति

कांग्रेस बोली, सरकार की नाकामी से जोशीमठ हुआ बेहाल, सांकेतिक विरोध

पौड़ी में कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई खबर मंडल मुख्यालय पौड़ी से है। यहां कांग्रेस ने जोशीमठ में आई भू आपदा पर प्रदेश सरकार को घेरा है। कहा कि भाजपा सरकार आम जनमानस की अनदेखी कर रही है। विरोध स्वरूप कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक विरोध जताया। इस मौके पर युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव आशीष नेगी व जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस मोहित सिंह ने कहा कि जोशीमठ भू आपदा से ग्रस्त है। जनमानस बेहाल है। लेकिन सरकार के द्वारा उनको राहत पहुचाने या उनके विस्थापन की प्रक्रिया का कोई रोडमैप अभी तक नही बनाया गया है। परेशान लोग अपने घर छोड़कर खुले आसमान में रात गुजारने को मजबूर हैं। सरकार बिना लोगो को विस्थापित किये व बिना मुआवजा दिए बिना उनके मकान और संस्थानो के ध्वस्तीकरण कर रही है। यह किसी अन्याय से कम नहीं है। कांग्रेस पार्टी पूर्ण रूप से जोशीमठ के लोगो के साथ खड़ी है। अगर शीघ्र ही जोशीमठ की पी...

Continue Reading