आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगभग एक माह के बाद फिर सियासी माहौल गरमाने उत्तराखंड आ रहे हैं। वह नौ अगस्त को देहरादून पहुंच कर नया एलान कर सकते हैं। साथ ही रोड शो कर संवाद के जरिये पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।
Continue ReadingCategory: राजनीति
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ जे.एन. नौटियाल को उनकी सेवानिवृत्ति पर शुभकामना दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. जे. एन. नौटियाल का राज्य के स्टेट नोडल अधिकारी पंचकर्म रहते हुए राज्य में पंचकर्म चिकित्सा को लोकप्रिय बनाने में सराहनीय योगदान रहा है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. नौटियाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रदेश में आयुष एवं वैलनेस टूरिज्म क्षेत्र में सहयोग की अपेक्षा की।
Continue Readingदेहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को देर सांय मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में उत्तराखण्ड प्रदेश ब्लाक प्रमुख संचालक मण्डल के प्रतिनिधियों ने भेंट की। उन्होंने ब्लाक प्रमुखों की विभिन्न समस्याओं से सम्बन्धित ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्लाक प्रमुख संचालक मण्डल के सदस्यों की समस्यायें सुनी तथा उनके समाधान का आश्वासन दिया। ब्लाक प्रमुख संगठन की प्रमुख मांगों में ब्लाक प्रमुख विकास निधि बढ़ाये जाने, मानदेय की धनराशि में वृद्धि किये जाने, ब्लाक प्रमुखों को कार्य संचालन में आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराये जाने आदि की मांग शामिल थी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, विधायक राजेश शुक्ला, ब्लाक प्रमुख संचालक मण्डल के संरक्षक श्री गोविन्द सिंह दानू, डा. हरीश बिष्ट, श्री दर्शन सिंह दानू आदि उपस्थित थे।
Continue Readingदेहरादूनः उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार ने दो प्रदेश उपाध्यक्ष व दो प्रदेश सचिवों को दायित्व सौंपे हैं। नए आदेशों में राजेश सिंह राजा कोली व बीरेंद्र सिंह कोली को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा मान सिंह कोली व बचन सिंह कोली को प्रदेश सचिव बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने उक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र जारी किए हैं। ...
Continue Readingपौड़ीः जीवी पंत इंजीनियरिंग कालेज घुड़दौड़ी में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को हटाए जाने पर कांग्रेस मुखर हो गई है। यहां पूर्व ब्लॉक् प्रमुख़ कोट व विधानसभा प्रत्याशी नवल किशोर के नेतृत्व में जिलाधिकारी पौड़ी को ज्ञापन दिया और अपना कड़ा विरोध जताया।इस मौके पर नवल किशोर ने कहा कि विगत 29/07/2021 को घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज में कुलसचिव के द्वारा एक आदेश जारी किया गया जिसमे आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को बिना किसी स्पष्ट कारण के हटा दिया गया जो कि कॉलेज के कुलसचिव की मनमर्जी व तानाशाही को दर्शाता है पहले भी कुलसचिव संदीप कुमार के द्वारा ऐसे आदेश जारी किए गए है जिनके खिलाफ पहले भी विरोध हुआ है उन्होंने न इंजीनियरिंग कॉलेज के कुलसचिव संदीप कुमार पर कार्यवाही करने की मांग करते हुए कहा कुलसचिव की मनमानी व बेतुके फरमानों के चलते सभी कर्मचारी वर्ग परेशान है अतः कुलसचिव संदीप कुमार पर तत्काल कड़ी कार्...
Continue Reading
