हादसा

Accident: नहर में एक कार अनियंत्रित, चार लोगों की मौत

हल्द्वानी: बुधवार सुबह से हो रही मूसलधार बारिश ने शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है.बारिश के चलते शहर के अधिकतर बरसाती नाले उफान पर आ गए हैं. कोतवाली क्षेत्र के फायर ब्रिगेड ऑफिस के पीछे बहने वाली सिंचाई नहर में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई जहां कर पानी में बहकावे नहर के पुलिया में फंस गई जहां कर में पानी घुस गया इस दौरान एक बच्चे सहित चार लोगों की मौत हुई है जबकि तीन लोग घायल हुए हैं,

Continue Reading
Sliderहादसा

प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष विकास धूलिया का निधन, पत्रकारों में शोक

प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष विकास धूलिया का निधन, पत्रकारों में शोक पत्रकार विरादरी के लिए देहरादून से दुखद खबर आई है। यहां दैनिक जागरण के राज्य प्रभारी, उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार विकास धूलिया के निधन की सूचना आई जिससे पूरे पत्रकार साथियो में शोक की लहर है। प्रदेश केमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत आदि ने वरिष्ठ पत्रकार, दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो प्रमुख और उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्री विकास धूलिया के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त किया है। दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार श्री विकास धूलिया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार...

Continue Reading
हादसा

परिवहन विभाग के अधिकारियों को जांच के निर्देश दिये

मिनी बस संख्या- UK12PB0177 जो कि पौड़ी बसअड्डे से केंद्रीय विद्यालय होते हुए श्रीनगर के लिए अपराह्न 03.00 बजे निकली थी। जो कि तहसील पौड़ी के कोठार बेंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। प्राथमिक सूचना के अनुसार बस में लगभग 18 लोग सवार होने बताया गया है। प्राप्त सूचना के अनुसार लगभग 4 यात्रियों की घटना स्थल पर मृत्यु होना बताया जा रहा है। बस में सवार सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पौड़ी लाया गया है। जिलाधिकारी ने घायलों को उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर रेफर जिला प्रशासन की तत्परता व स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को रेस्क्यू कर लिया गया है। जिलाधिकारी डॉ० आशीष चौहान ने घटना स्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू तेजी से कराया। दुर्घटना के कारणों की जांच हेतु जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को जांच के निर्देश दिये हैं। नोट- सूचना आपदा कंट्रोल रूम

Continue Reading
उत्तराखंडहादसा

108 आपातकालीन सेवा की जवाबदेही होगी तय : डॉ. धन सिंह रावत

108 आपातकालीन सेवा की जवाबदेही होगी तय : डॉ. धन िंसंह रावत रिस्पॉस टाइम पर न पहुंचने पर लगेगी पैनाल्टी, बैकअप में रहेंगी गाडियां क्रिटिकल मरीजों को सीधे रैफर्ड अस्पताल तक पहुंचायेगी एम्बुलेंस देहरादून, अल्मोड़ा में हुये बस हादसे के मध्यनज़र आपातकालीन 108 एम्बुलेंस सेवा के साथ ही राजकीय मेडिकल कॉलेजों व जिला अस्पतालों की भी जवाबदेही तय की जायेगी। किसी भी दुर्घटना के बाद मौके पर तय समय सीमा के अंतर्गत न पहुंचने वाले 108 एम्बुलेंस वाहनों पर पैनाल्टी भी लगाई जायेगी। कुछ एम्बुलेंस को बैकअप में भी रखा जायेगा। गम्भीर मरीजों को एम्बुलेंस सीधे रैफर्ड अस्पताल में पहुंचायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को गाइडलाइन तैयार करने के निर्देश दे दिये गये हैं। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की स...

Continue Reading
उत्तराखंडहादसा

मदमहेश्वर यात्रा रूट पर फंसे 106 यात्रियों का सफल रेस्क्यू

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि देर रात्रि को हुई भारी बारिश के कारण मदमहेश्वर मंदिर ट्रैक पर बनतोली गौंडार में मार्कण्डेय (मोरकंडा) नदी पर पैदल पुल बह जाने के कारण क्षेत्र से संपर्क बाधित हो गया था। उन्होंने अवगत कराया कि सूचना प्राप्त होते ही जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन में एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस तथा जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी घटना स्थल के लिए रवाना हुए। पूरे रेस्क्यू अभियान के दौरान जिलाधिकारी भी स्वयं मौके पर मौजूद रहे। जिलाधिकारी की निगरानी में हैली सेवाओं के माध्यम से मदमहेश्वर यात्रा रूट पर फंसे 106 यात्रियों का सफल रेस्क्यू किया गया। मदमहेश्वर घाटी में फंसे तीर्थ यात्रियों के सफल रेस्क्यू के बाद सभी तीर्थ यात्रियों ने जिलाधिकारी सौरभ गहरवार सहित पूरी रेस्क्यू टीम का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। यात्...

Continue Reading