हादसा

आग, लाखों का सामान स्वाहा

आवासीय भवन में आग, लाखों का सामान स्वाहा खबर जनपद अल्मोड़ा से है। यहां के गोविंदपुर में एक तीन मंजिला मकान में आग लग गई। बड़ी मुश्किल से अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक आग लगने से मकान की खिड़की, दरवाजे, छत की दीवार, इमारती लकड़ी समेत खाद्य सामग्री जल गई। शॉट सर्किट को आग का कारण बताया जा रहा है। इस कांड में करीब 20 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। गनीमत रही कि किसी जनहानि नहीं हुई है।

Continue Reading
Sliderहादसा

पेड़ गिरने से एक की मौत

गुमानीवाला क्षेत्र से दुखद खबर आई है। यहां तेज तूफान में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक डीएसबी स्कूल के समीप गुमानीवाला निवासी धर्म बहादुर छेत्री (40) के ऊपर पेड़ गिर गया। इससे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें असपताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Continue Reading
हादसा

बोलेरो खाई में गिरी, आठ की मौत

सड़क हादसे में आठ की मौत दुखदः बोलेरो खाई में गिरी, आठ की मौत खबर नैनीताल जिले के बेतालघाट क्षेत्र से है, यहां मल्लागांव से एक वाहन नेपाली मूल के मजदूरों को टनकपुर ले जा रही थी। इस दौरान वह गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सोमवार देर रात हुए हादसे में चालक सहित आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए। पुलिस ने रात करीब 12 बजे तक रेस्क्यू कर सभी आठ शव बरामद कर लिए हैं। बेतालघाट के थानाध्यक्ष अनीश अहमद ने बताया कि सड़क हादसे में बोलेरो चालक समेत आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। नेपाली मूल के श्रमिकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

Continue Reading
Sliderहादसा

भीषण सड़क हादसा, सात लोग हताहत

उत्तराखंड के जनपद नैनीताल से आज तड़के एक भीषण सड़क हादसे की खबर है। यहां बताया जा रहा है कि ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान दृ रीठासाहिब मोटर मार्ग पर एक वाहन के खाई में गिर गया, जिसमें नौ लोग सवार थे। सूत्रों के मुताबिक 7 लोगों की मौत की सूचना है। दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

Continue Reading
हादसा

सिलक्यारा यहां जानिए, टनल हादसे का अपडेट व फोटो

यहां जानिए, टनल हादसे का अपडेट व फोटो यमुनोत्री हाईवे पर सिलक्यारा से पोलगांव के बीच हुए टनल हादसे में राहत और बचाव कार्य जारी है। रेस्क्यू में फिलहाल कोई सफलता नहीं मिली है लेकिन बताया जा रहा है कि रेस्क्यू टीमों की अंदर फंसे लोगों से बात हुई, पाइप के जरिए उन्हें खाने के लिए चने भेजे गए हैं। उम्मीद करते हैं कि सब कुछ ठीक हो। बता दें कि यह राज्य की सबसे लंबी सुरंग है, जिसकी लंबाई तकरीबन 4.5 किमी है। गत दिवस सुरंग में भूस्खलन हो गया। जिसके चलते 35 से 40 मजदूर सुरंग के अंदर फंसे हैं।

Continue Reading