Slider

चिकित्सा शिविरों का आयोजन

पौड़ी सी.पी.एच.सी. कार्यक्रम के अर्न्तगत प्रदेश में जन आरोग्य अभियान ‘‘एक कदम स्वस्थ जीवन की ओर’’ का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। इसके अन्तर्गत जनपद में ब्लॉक स्तर पर आम जनमानस को विभिन्न स्वास्थ्य सेवायें प्रदान किये जाने हेतु आगामी एक माह तक चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जायेगा। जनपद पौडी में आरोग्य अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से किया गया। चिकित्सा शिविर में बी.पी., डायबिटीज, तम्बाकू, टी.बी. व नेत्र जांच की गयी। मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि जन आरोग्य अभियान के अर्न्तगत ब्लाक स्तर पर आगामी एक माह तक चिकित्सा शिविरों के माध्यम से लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच की जायेगी। कहा कि ब्लाक स्तर पर कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

Continue Reading
Slider

शिविर लगा कर पात्र लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित करें

देहरादून जिला स्तरीय समीक्षण समिति जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने विभागों एवं बैकर्सं को आपसी समन्वय के साथ केन्द्र एवं राज्य सरकार महत्वाकांक्षी योजनाओं की प्रगति बढाने के निर्देश दिये। साथ ही बैंकर्स को प्राथमिक क्षेत्र में अनुपातिक उपलब्धि बढाने के निर्देश दिये । बैठक में वार्षिक ऋण योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, प्रधानमंत्री कृषि ...

Continue Reading
Slider

आश्रय गृह का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जी.जी.आई.सी, राजपुर रोड देहरादून में आसरा ट्रस्ट द्वारा 200 वंचित बालिकाओं के लिए बनाए गए आश्रय गृह का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आसरा ट्रस्ट द्वारा निराश्रित एवं वंचित बालिकाओं के लिए अच्छे आश्रय गृह का निर्माण किया गया है, जिसमें हर सुविधा देने के प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा की जो अपना जीवन दूसरों की सेवा के लिए समर्पित करता है, उनका जीवन सफल होता है। हमारी ये बालिकाएं अपनी शिक्षा सुगमता से ग्रहण कर सके, उनके लिए अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाने में यह आश्रय गृह मददगार साबित होगा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में देश में सराहनीय कार्य हो रहे हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए अनेक प्राविधान किए गए हैं।...

Continue Reading
Slider

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने निवेशकों को किया सम्मानित

35 हजार करोङ के एमओयू धरातल पर क्रियान्वित, कोविड काल में वर्ष 2020 से 15 हजार करोड़ की परियोजनाओं में उत्पादन प्रारंभ निवेशक ही हमारे ब्रांड एम्बेसेडरः सीएम धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित उत्तराखण्ड निवेशक सम्मान समारोह के दौरान निवेशकों को प्रतीक चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। रिफॉर्म-परफॉर्म-ट्रांसफॉर्म के मंत्र के साथ आगे बढ़े मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि निवेशकों ने उद्योग के क्षेत्र में प्रदेश को नया आयाम दिया है। प्रदेश की आर्थिकी व राजस्व को बढ़ाने में औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का योगदान अमूल्य है। आप सभी हमारे ब्राण्ड अम्बेसडर है। उत्तराखण्ड योग, आध्यात्म एवं आयुष की भूमि है। उत्तराखण्ड औद्योगिक विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उद्योगों के लिए जैसा वातावरण उत्तर...

Continue Reading
Slider

सतत् विकास लक्ष्य की कार्ययोजना, डाटा ईकोसिस्टम तथा अनुश्रवण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय पौड़ी के तत्वाधान में विकासखण्ड जयहरीखाल के सभागार में सतत् विकास लक्ष्य की कार्ययोजना, डाटा ईकोसिस्टम तथा अनुश्रवण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख जयहरीखाल दीपक भण्डारी ने की । सतत् विकास लक्ष्य के सम्बन्ध में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, पौडी राम सलोने द्वारा 17 सतत् विकास लक्ष्यों (SDGs), उनके 169 लक्ष्यों की अवधारणा एवं प्रक्रिया तथा 2030 तक SDG's विजन को हासिल करने हेतु 7 वर्षीय स्ट्रेटजी 3 वर्षीय एनुअल एक्शन प्लान एवं उन्हें ग्राम पंचायत विकास योजना, क्षेत्र पंचायत विकास योजना तथा जिला पंचायत विकास योजना में समिलित करने के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अवगत कराया कि राज्य स्तर पर CPPGG द्वारा डैशबोर्ड के माध्यम से जनपदों की प्रतिमाह रैंकिंग एवं नियमित मॉनीटरिंग की जा रही है स...

Continue Reading