जिला योजना की संरचना एवं कार्ययोजना तैयार करने को लेकर सीडीओं ने ली विभागवार समीक्षा बैठक देहरादून जिला योजना वर्ष 2025-26 की संरचना एवं कार्ययोजना तैयार करने को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने विकास भवन सभागार में विभागवार समीक्षा बैठक ली। जिसमें विभागों को अनुमोदित धनराशि के सापेक्ष मद, योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने विभागों को जिला योजना में जन उपयोगी प्रस्तावों को शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय स्तर पर किए जा रहे नवाचार कार्यक्रमों को भी योजना में शामिल करने को कहा। सभी विभागों को निर्देशित किया कि अपने विभाग की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करते हुए जिला योजना बजट का उचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए। रोजगारपरक योजनाओं के साथ विकास योजनाओं के प्रस्ताव शामिल करें और जिला योजना की गाइडलाइन के अनुरूप ही कार्य करना सुनिश्चित करें। मुख्य विकास अधि
Continue ReadingCategory: Slider
22 मई को जैव विविधता दिवस पर विशेष जैव विविधता की रक्षा की दिशा में पौड़ी की अनूठी पहल पौड़ी गढ़वाल जिला, जो 5,329 वर्ग किलोमीटर में फैला है, अपनी प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध जैव विविधता के लिए जाना जाता है। जिले का 67% हिस्सा घने जंगलों से ढका है, जिसमें जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का 60%, राजाजी टाइगर रिज़र्व का 40% और कालागढ़ टाइगर रिज़र्व व सोनानदी वन्य जीव विहार शामिल हैं। यहां 212 बाघ, 414 तेंदुए, 1,083 हाथी और 550 से अधिक पक्षी प्रजातियां निवास करती हैं। लेकिन वनाग्नि इस जैव विविधता के लिए सबसे बड़ा खतरा बनी हुई है। इस चुनौती से निपटने के लिए पौड़ी प्रशासन और स्थानीय समुदाय ने मिलकर एक अनुकरणीय मॉडल प्रस्तुत किया है, जो देश के लिए प्रेरणा बन रहा है। शीतलाखेत मॉडल पर हो रहा काम पौड़ी जिले में अल्मोड़ा के शीतलाखेत मॉडल पर अमल किया जा रहा है। यह मॉडल वनाग्नि रोकथाम का एक आद...
Continue Readingयूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण के लिए डोईवाला और हरबर्टपुर नगर पालिका के प्रत्येक वार्ड में लगेंगे शिविर। पंजीकरण शिविर की व्यवस्था के लिए डीएम ने ईओ नगर पालिका को किया नोडल अधिकारी नामित। देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल ने अवगत कराया है कि उत्तराखंड शासन, गृह अनुभाग-5 द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के तहत विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण कराया जाना है। इस महत्वपूर्ण कार्य को युद्धस्तर पर संपादित किए जाने हेतु नगर पालिका परिषद डोईवाला और नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर के समस्त वार्डो में विशेष पंजीकरण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। डीएम ने नगर पालिका परिषद डोईवाला और नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर के समस्त वार्ड क्षेत्रान्तर्गत यूसीसी पोर्टल पर नियमानुसार अनिवार्य पंजीकरण सुनिश्चित किए जाने हेतु अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को नोडल अधिकारी
Continue Readingमहिला सशक्तिकरण के बिना विकसित राष्ट्र की संकल्पना अधूरी: डॉ धन सिंह रावत महिलाओं व व स्वयं सहायता समूह के लाभार्थियों को बांटे 65 लाख के चेक देहरादून/अल्मोड़ा, अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में विकासभवन सभागार में "सहकारिता से महिला सशक्तिकरण" विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी का आयोजन अल्मोड़ा सहकारी बैंक तथा सहकारिता विभाग अल्मोड़ा द्वारा किया गया। गोष्ठी में सहकारिता मंत्री उत्तराखंड डॉ धन सिंह रावत ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूहों एवं महिलाओं को कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत द्वारा सम्मानित किया गया तथा महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूहों को ब्याज रहित 0% पर 65.00 लाख के चेक भी वितरित किए । यह धनराशि महिलाओं को रोजगार प्रेरक कार्य करने हेतु प्रदान की गई है। गोष्ठी को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्र...
Continue Readingजिला अस्पतालों में तैनात होंगे शत-प्रतिशत विशेषज्ञ चिकित्सक गैप एनालिसिस बैठक में विभगाय मंत्री डॉ. रावत ने दिये निर्देश देहरादून, सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में विधानसभा स्थित सभागार में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में गैप एनालिसिस को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभागीय अधिकारियों द्वारा गैप एनालिसिस को लेकर जनपदवार प्रस्तुतिकरण दिया गया। बैठक में विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रत्येक जिला अस्पताल एवं उप जिला अस्पताल में आईपीएचएस मानकों के अनुरूप शत-प्रतिशत विशेषज्ञ चिकित्सक एवं पैरामेडिक स्टॉफ तैनात किया जाय ताकि 90 फीसदी मरीजों का उपचार वहीं पर किया जा सके। इसी प्रकार उन्होंने सूबे के पांच राजकीय मेडिकल कॉलेजों के सम्बद्ध अस्पतालों में भी मरीजों को समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये ताक...
Continue Reading
