Slider

पहाड़ी उत्पादों को ऑनलाइन प्रक्रिया से जोड़ने हेतु बैठक आयोजित

जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में पहाड़ी उत्पादों को ऑनलाइन प्रक्रिया से जोड़ने हेतु बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कृषि विभाग, समाज कल्याण, पंचायतीराज, उद्योेग, बाल विकास विभाग व ब्रेनरॉक कंपनी के सीईओ उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने ब्रेनरॉक कंपनी के सीईओ को निर्देश दिये कि बुनियादी स्तर पर आवश्यक तैयारी पूर्ण करते हुए किसी एक उत्पाद के विक्रय का मॉडल तैयार कर उसके परिणाम जो आएंगे उसे 20 दिन में प्रस्तुत करें। जिससे बेहतर परिणाम आने पर अन्य उत्पादों की भी उसमें शामिल किया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में कोई ऐसा फार्म नहीं है जिसके माध्यम से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग करके ग्रामीण उत्पादों की सामाग्री को विक्रय किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में स्वयं सहायता द्वारा जो उत्पाद बनाया जाता है उसके लिए ई-मार्केटिंग का उपयोग किया जाय। उन्होंने संबंधित सं...

Continue Reading
Slider

जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे की ठेकेदारों के साथ बैठक

जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में खनन रॉयल्टी के संबंध में ठेकेदारों के साथ बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने सभी ठेकेदारों से रॉयल्टी के संबंध में विस्तृत चर्चा की। कहा कि शासन द्वारा नया शासनादेश जारी हुआ है, जिसमें किसी भी ठेकेदार का वेतन, कोई भी भुगतान या लंबित देय को रोकने का प्राविधान नहीं था। उन्होंने संबंधित विभागों को शासनादेश के अनुपालन में लंबित देय का भुगतान करने के निर्देश दिये हैं। इस दौरान ठेकेदारों ने कार्यबहिष्कार स्थगित कर कार्य प्रारंभ करने की बात कही। जिलाधिकारी ने ठेकेदारों से 05 गुना की वसूली इत्यादि भ्रामक भान्ति का पटापेक्ष कर ऐसे सभी ठेकेदारों को नियमों की पर्याप्त जानकारी मुहैया कराते हुये विभाग द्वारा बिना किसी आधार के अनावश्यक रूप से रोके गये बिलों का भुगतान किये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व की भा...

Continue Reading
Slider

कोटद्वार में अग्निवीर भर्ती रैली का पांचवा दिन

कोटद्वार में अग्निवीरों की भर्ती के लिए आयोजित की जा रही सेना भर्ती रैली के पांचवे दिन (23 अगस्त, 2022), पौड़ी गढ़वाल जनपद की 3 तहसीलों (पौड़ी, कोटद्वार और रिखनीखाल) के 4756 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किया था। दिन में कुल 4374 उम्मीदवार उपस्थित हुए। एआरओ लैंसडाउन के अंतर्गत 7 जिलों में कुल 63,360 उम्मीदवारों ने अग्निवीर सैनिक सामान्य ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क / एसकेटी, ट्रेड्समैन की विभिन्न श्रेणियों के तहत पंजीकरण कराया है। रैली के आयोजन में नागरिक प्रशासन ने सहायता प्रदान की है और अधिकतम संसाधन जुटाए हैं। उत्तराखंड राज्य भर में भर्ती के लिए 1,08,000 से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है।

Continue Reading
Slider

आदर्श चम्पावत उत्तराखण्ड/25 पर विचार मंथन का आयोजन

उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद एवं हिमालय पर्यावरण अध्ययन और संरक्षण संगठन (हैस्को) देहरादून के सहयोग से आदर्श चम्पावत उत्तराखण्ड/25 पर विचार मंथन का आयोजन यूकॉस्ट के विज्ञान धाम परिसर, झाजरा में आयोजित किया गया। हिमालय की पारिस्थितिकीय विभिन्नता के दृष्टिगत अलग अलग मुद्दो पर विभिन्न प्रयोग करने का हमारे लिए एक अवसर है। उन्होंने हाल ही में बांदल घाटी में हुई आपदा का जिक्र करते हुए कहा कि इस तरह कि घटनाओ की पुनरावृति एक चिंतनीय विषय है। उन्होंने कहा कि आदर्श चम्पावत के मॉडल के जरिये पूरे हिमालय के लिए विकास नीति की नींव रखे जाने का यह एक अच्छा अवसर है। इसके माध्यम से हम अन्य हिमालयी राज्यों को पर्वतीय क्षेत्रों के अनुकूल नीति और विकास की दिशा दे पाएंगे, यह कहना है हिमालय पर्यावरण अध्ययन और संरक्षण संगठन (हैस्को) देहरादून के संरक्षक पद्मभूषण, डा0 अनिल जोशी का। साथ ही यह भ...

Continue Reading
Slider

श्रीनगर बजारः नशे में धुत ड्राइवर की जमकर हुई धुनाई

खबर पौड़ी जनपद के श्रीनगर बजार से है। यहां शराब के नशे में धुत होकर वाहन चला रहे एक युवक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। तो पिटाई तो होनी ही थी। बताया जा रहा है कि मुकेश नाम का युवक शराब के नशे में तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था। पहले उसने दो बाइको को टक्कर मारी ओर आगे बढ़ गया। लेकिन नशा यहीं नहीं उतरा। फिर उसने गढ़वाल विवि के गेट के नजदीक भी बाइक सवारों को भी टक्कर मार दी। यहां युवकों ने उसकी धुनाई कर डाली। बाद में पुलिस आई, पुलिस की दखल से ही मामला शांत हुआ। आरोपी का वाहन सीज कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Continue Reading