Slider

सीएम ने ली आपदा प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय स्थित राज्य आपदा कंट्रोल रूम जाकर प्रदेश में बारिश से हुए नुकसान की जानकारी ली। मुख्यमंत्री कल से सभी जिलाधिकारियों से हर पल की अपडेट ले रहे हैं। मुख्यमंत्री अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों के हवाई निरीक्षण के लिए जा चुके हैं, प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अतिवृष्टि से जानमाल का जो नुकसान हुआ है। प्रभावितों को मानकों के अनुसार जल्द अनुमन्य सहायता राशि उपलब्ध कराया जाय। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि अतिवृष्टि से किसानों का जो नुकसान हुआ है, उसका आकलन कर जल्द रिपोर्ट भेजी जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में सेना से तीन हेलीकॉप्टर लगाये जा रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी चमोली एवं रुद्रप्रयाग को फोन कर निर्देश दिये...

Continue Reading
Slider

डीएम ने अवरूद्ध मार्ग ऋषिकेश बदरीनाथ हाइवे का किया मौका

डीएम ने अवरूद्ध मार्ग ऋषिकेश बदरीनाथ हाइवे का किया मौका जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने आज चमधार में अवरुद्ध ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाइवे का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के दिशा निर्देश पर रेखीय एनएच के अधिकारी/कार्मिकों द्वारा युद्ध पर कार्य करते हुए, अवरुद्ध मार्ग को यातायात हेतु सुचारू किया गया। मौसम विभाग से भारी बारिश के अलर्ट के चलते जिलाधिकारी सभी रेखीय विभागों से जानकारी ले रहे हैं। कहा कि बर्षा के कारण कुछ दिनों तक वन वे यातायात संचालित किया जाएगा। जिलधिकारी गढ़वाल डॉ जोगदंडे ने मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारी व एनएच के अधिकारी को निर्देशित किया कि आवाजाही करने वाले वाहनों एवं यात्रियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए, पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों पर निगरानी बनाते हुए वाहनों को आवाजाही करायी जाये, तथा सड़क मार्ग की समुचित जानकारी कंट्रोल रूम पर भी देना सुनिश्चित करेंगे। ऋषि...

Continue Reading
Slider

पैन इंडिया ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम

माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा पैन इण्डिया जागरूकता कार्यक्रम एवं विधिक अधिकारों की पहुंच आम नागरिकों तक सुनिश्चित कराने के लिये राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से जिला न्यायालय परिसर पौड़ी में महिलाओं के अधिकारों एवं हकदारियों के सम्बन्ध में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य न्यायिक मजिस्टेट रवि शुक्ला के द्वारा की गयी। माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा अयोजित कार्यक्रम में आशा कार्यकत्रियों, शिक्षिकाओं एवं ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के द्वारा महिला अधिकारों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। महिलाओं के अधिकारों एवं हकदारियों के सम्बन्ध में जमीनी स्तर पर महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जनपद के ग्रामीण एवं...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में कहा कि रामायण जैसे महान कालजयी ग्रंथ की रचना कर उन्होंने एक आदर्श समाज का चित्रण प्रस्तुत कर समाज को सत्य, कर्त्तव्यनिष्ठा एवं सन्मार्ग पर चलने का भी मार्ग दिखाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा दी गई समरसता, सद्भाव तथा मानवता जैसे नैतिक मूल्यों की शिक्षा आज पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक है। हम सभी को महर्षि वाल्मीकि के महान दृष्टिकोण एवं उनके द्वारा दी गई शिक्षा को अपने व्यवहार में अपनाने का संकल्प लेना होगा। यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धा व सम्मान की अभिव्यक्ति होगी।

Continue Reading
Slider

रिखणीखाल के शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

रिखणीखाल के शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि जम्मू कश्मीर के पूंछ, राजौरी में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए जनपद पौड़ी गढ़वाल, विकासखण्ड रिखणीखाल के पीपलसारी निवासी शहीद सैनिक हरेंद्र सिंह रावत का पार्थिव शरीर कल सोमवार को लैंसडाउन पहुंचा। क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के चलते उनके पार्थिव शरीर को सीएचसी रिखणीखाल में रखा गया था। शहीद सैनिक हरेंद्र सिंह रावत के पार्थिव शरीर को आज सैन्य सम्मान के साथ उनके घर से पैतृक घाट ले जाया गया, जहां उन्हें सैनिक सम्मान एवं विशाल जन समुदाय ने नम आंखों के साथ अंतिम विदाई देते हुए गार्ड ऑफ ऑनर देकर दाह संस्कार किया गया। इससे पूर्व शहीद हरेंद्र सिंह रावत के पार्थिव शरीर को स्थानीय विधायक महंत दिलीप रावत, अपर जिलाधिकारी ईला गिरी, उप जिलाधिकारी स्म्रता परमार, सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी लैंसडाउन कर्नल ओपी फर्स्वाण, प्रमुख दीपक भंडारी सहित परिजनों एवं...

Continue Reading