07 किमी पैदल दूर आपदाग्रस्त गांव ढौरपाली पहुंचे जिलाधिकारी, अतिवृष्टि से हुई क्षति का लिया जायजा
07 किमी पैदल दूर आपदाग्रस्त गांव ढौरपाली पहुंचे जिलाधिकारी, अतिवृष्टि से हुई क्षति का लिया जायजा - जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक 02 दिन तक डटे रहे आपदाग्रस्त क्षेत्रों में। - 19 अगस्त देर रात को अतिवृष्टि से विभिन्न जगहों पर हुई थी क्षति। शुक्रवार देर रात यमकेश्वर विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर अतिवृष्टि के चलते जान माल का नुकसान का जायजा लेने जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान पहुंचे। इस दौरान स्थानीय विधायक रेनू बिष्ट भी मौजूद थी। उन्होंने मराल तल्ली, बिनक व ढौरपाली गांव में आपदा से हुए नुकसान का निरीक्षण किया। उन्होंने मृतक महिला के परिजनों से मुलाकात कर धैर्य रखने को कहा। उन्होंने उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि तत्काल प्रभावित परिवार को आपदा मोचन निधि से सहायता राशि मुहैया कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि...
Continue Reading
