उत्तराखंडः बराात की गाड़ी खाई में गिरी, 13 लोगों के मरने की खबर चम्पावत जनपद से एक दुखद खबर आई है। यहां एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें 13 लोगों की मौत की सूचना है। खबर है कि सुखीढांग रीठा साहिब (सूखीढांग-डांडा मीनार) मोटर मार्ग पर बारात की एक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। जिसमें 13 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि टनकपुर से बारात लेकर आ रहा एक मैक्स वाहन देर रात सूखीढंग डांडा मीनार रोड स्थित बुडम के पास गहरी खाई में समा गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है।
Continue ReadingCategory: Slider
डीएम ने किया स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों का निरीक्षण देहरादून जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी परियोजना लि0 डॉ0 आर राजेश कुमार ने दर्शनी गेट से कोतवाली पल्टन बाजार तक स्मार्ट सिटी परियोजना लि0 के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पल्टन बाजार में स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत किए जाने वाले कार्यों को समयबद्धता के साथ पूर्ण करते हुए सड़क पर पैचवर्क कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था यूपीसीएल को भूमिगत विद्युत लाइन के कार्य समयबद्धता के साथ पूर्ण करने एवं पल्टन बाजार में नाली निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्मार्ट सिटी लि0 एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को प्रतिदिन कार्यस्थल पर निरीक्षण करते हुए कार्यों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान व्यापारियों ने जि...
Continue Readingपल्स पोलियो कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी देहरादून जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार के निर्देश के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज उप्रेती ने आगामी 27 फरवरी को होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के संबंध में ऋषिपर्णा सभागार में स्वास्थ्य व अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने शिक्षा, बाल विकास, सूचना, विद्युत पंचायतीराज आदि विभागों से पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु सहयोग की अपेक्षा की। सीएमओ ने जानकारी दी थी 27 फरवरी को होने वाले पल्स पोलियो टीकाकरण हेतु जनपद के 0-5 वर्ष के 2 लाख 24 हजार 852 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाये जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 1470 बूथ बनाए गए है, जिनमें 1390 स्थिर बूथ, 60 ट्राजिट बूथ व 20 मोबाईल बूथ की स्थापना की गई है। पल्स पोलियो अभियान के लिए 1452 टीमों का गठन किया गया है। जिसमेें 424 टीम पर्यवक्षकों की भी तैना...
Continue Readingअब होने लगा अहसासः त्रिवेंद्र को हटा कर भाजपा ने अपने पांवों पर खुद मारी कुल्हाड़ी उत्तराखंड के महासंग्राम 2022 के चुनाव में जिस तरह से भाजपा में एक-एक करके भाजपा के मंत्रियों से लेकर के विधायक जो भाजपा के प्रत्याशी भी हैं वह भितरघात होने का अंदेशा जता रहे हैं , जिसके चलते भाजपा के माथे पर सत्ता खोने का डर सताने लगा है। आपको बता दें अब राजनीति के जानकारों की माने तो भाजपा के अंदर कानाफूसी होने लगी है 2021 में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सत्ता से हटाना उत्तराखंड के 2022 के चुनाव में आज भाजपा पर भारी पड़ता जा रहा है। वर्तमान के हालात को देखकर केंद्रीय नेतृत्व भी आज उस बड़ी भूल को कहीं ना कहीं स्वीकार कर रहा है, उत्तराखंड की सत्ता से भाजपा का यदि सूपड़ा साफ होता है तो उसका मुख्य कारण प्रदेश में भाजपा सरकार के अंतिम वर्ष में 3 मुख्यमंत्रियों का बनना एक अच्छा संकेत जनता के सामने नह...
Continue Reading8 मार्च को पाबौ में होगा राठ महोत्सव समलौंण संस्था की पहल पर आगामी 8 मार्च को पाबौ के जीआइसी चोलूसैंण में राठ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर पर्यावरण समेत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए संस्था की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बैठक का हवाला देते हुए समलौंण संस्था के संस्थापक वीरेंद्र दत्त गोदियाल ने महोत्सव आठ मार्च को जीआइसी चोलूसैंण में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि समलौंण राठ मातृशक्ति सम्मान 2022 सावित्री देवी राज्य संयोजक समलौंण, सुनीता देवी सेना नायिका समलौंण सेना पैठाणी, आशा देवी सेना नायिका समलौंण ग्राम चौडिख, रश्मि ध्यानी वन क्षेत्राधिकारी पैठाणी को दिया जाएगा। इसके अलावा समलौंण सम्मान 2022 के लिए पुरुषोत्तम प्रसाद गोदियाल, रमेश चंद्र बौड़ाई, सतेंद्र भंडारी, डा. त्रिलोक चंद्र सोनी, दिनेश चंद्र खंकरियाल, ...
Continue Reading
