दिव्यांग शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की होगी जांचः डॉ. धन सिंह रावत दिव्यांग अरक्षण का गलत लाभ लेने वालों पर होगी कठोर कार्यवाही 2 प्रधानाध्यापक, 21 प्रवक्ता व 29 सहायक अध्यापकों पर लटकी तलवार देहरादून, विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत दिव्यांगता प्रमाण पत्र का गलत लाभ उठाने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। इसके लिये विभागीय स्तर पर निदेशक माध्यमिक शिक्षा की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति गठित कर दी गई, जो केस-टू-केस के आधार पर शिक्षकों के दिव्यांगता प्रमाण पत्रों की गहन जांच कर अपनी रिपोर्ट शासन को उपलब्ध करायेगी। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि दिव्यांगता प्रमाण पत्रों का अनुचित लाभ उठाने वाले शिक्षकों के खिलाफ जांच बिठा दी गई है। निदेशक माध्यमिक शिक्षा की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय समिति केस-टू-केस के आधार पर शिक्षकों के प्रमाण...
Continue ReadingCategory: Slider
स्कूलों में छात्र-छात्राओं के सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम विभागीय मंत्री के निर्देश पर निदेशक ने जारी किये आदेश समय-समय पर राज्य स्तर पर भी होगी सुरक्षा समीक्षा देहरादून, चमोली जनपद में छात्र-छात्राओं के यौन शोषण एवं छेड़छाड़ की घटना को देखते हुये प्रदेशभर के सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को सख्त कदम उठाये गये हैं। विभागीय मंत्री डॉ रावत के निर्देशों के क्रम में सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने को जनपद स्तर पर निगरानी व सुरक्षा प्रोटोकॉल सख्ती से लागू करने को कहा गया है। साथ ही राज्य स्तर पर भी समय-समय पर इसकी समीक्षा की जायेगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने चमोली जनपद के राजकीय इण्टर कॉलेज गौणा में अतिथि शिक्षक यूनुस अंसारी द्वारा छात्र-छात्राओं के यौन शोषण व छेड़छाड़ की घटना को दुखद व चिंताजनक बताया। उन्होंने ...
Continue Readingविश्व दिव्यांग दिवस पर उत्कृष्ट दिव्यांगजन सम्मानित, सरकार की पहल को सराहते हुए व्यक्त किया आभार दिव्यांगजन हमारी प्रेरणाशक्ति, सरकार निरंतर कर रही प्रभावी पहलें: विधायक पौड़ी में विश्व दिव्यांग दिवस पर दक्ष दिव्यांगजन सम्मानित, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल पौड़ी: विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में जिला चिकित्सालय पौड़ी में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक राजकुमार पोरी सहित अन्य अतिथियों ने दक्ष दिव्यांगजनो को सम्मानित किया। समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में दक्ष दिव्यांग कर्मचारियों व स्वरोजगारियों के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु चयनित 2 दक्ष दिव्यांग कर्मचारियों में शिक्षा विभाग की वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रक्षा नेगी और पशुपालन विभाग के पशुधन प्रसार अधि...
Continue Readingबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत “अफसर बिटिया” कार्यक्रम का सफल आयोजन पौड़ी: बाल विकास परियोजना कल्जीखाल के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज मुंडनेश्वर में अफसर बिटिया कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं को उच्च शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सुरक्षित भविष्य के लिए प्रेरित करने हेतु विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की गयीं। कार्यक्रम के अंतर्गत “मेरे सपनों की उड़ान” विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त सभी बालक-बालिकाओं को प्रोत्साहन स्वरूप कॉपी एवं पेन का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सीडीपीओ सुषमा रावत, सुपरवाइज़र सुनीता तोपवाल, माया राणा, कनिष्ठ सहायक महाराज सिंह रावत, वन स्टाफ सेंटर से अमृता रावत, चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऐश्वर्या आनंद तथा राजकीय इंटर ...
Continue Readingजिला जल-स्वच्छता मिशन की समीक्षा- सीडीओ ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश जल जीवन मिशन कार्यो में तेजी लाए, परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, देहरादून , मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने विकास भवन सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत संचालित योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। योजनाओं की गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखे। जिन योजनाओं पर 80 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है, उनको प्राथमिकता पर पूरा किया जाए। परियोजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराते हुए निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने डीपीआरओ को निर्देश दिए कि विवाद के कारण जिन गां
Continue Reading
