शौर्य और बलिदान के लिए भारत का हर नागरिक गोरखा सैनिकों का आभारी - मुख्यमंत्री ऑल इंडिया गोरखा एक्स-सर्विसमेन्स वेलफेयर एसोसिएशन की 75वीं वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऑल इंडिया गोरखा एक्स-सर्विसमेन्स वेलफेयर एसोसिएशन की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। स्व0 हरबंश कपूर मैमोरियल सभागार, गढी़ कैंट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बैरिस्टर अरि बहादुर गुरूंग की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ ही एसोसिएशन की स्मारिका का भी विमोचन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बैरिस्टर अरि बहादुर गुरूंग ना सिर्फ एक सांसद थे, बल्कि उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सिर्फ एक संगठन का उत्सव नहीं है, बल्कि ये उस अदम्य साहस, समर...
Continue ReadingCategory: Slider
रेंजर ग्राउंड्स, देहरादून में आयोजित आदि गौरव महोत्सव में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सभी को जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं दीं और भगवान बिरसा मुंडा जी को कोटि-कोटि नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि "आदि गौरव महोत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं, वीरता, संस्कृति और आस्था का उत्सव है। ऐसे आयोजन जनजातीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करते हैं तथा समाज के अन्य वर्गों को जनजातीय समुदाय की समृद्ध कला और संस्कृति से परिचित कराते हैं।" जनजातीय समाज देश की विविधता की सबसे बड़ी ताकत – मुख्यमंत्री अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी संघर्ष, स्वाभिमान और संगठित शक्ति के प्रतीक थे। उन्होंने कहा क...
Continue Readingएमडीडीए के माध्यम से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी देहरादून, 24 नवम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाथीबड़कला स्थित अपने शासकीय आवास में एमडीडीए अधिकारियों के साथ बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जिन विकास कार्यों का निर्माण पूर्ण हो चुका है, उनके लोकार्पण की तैयारी तुरंत शुरू की जाए तथा जिन कार्यों का शिलान्यास प्रस्तावित है, उनसे संबंधित सभी कागजी कार्यवाही समय पर पूर्ण की जाए। उन्होंने बुरासखंडा एवं सुवाखोली, सालावाला, दून विहार, गल्जवाड़ी, गंगोल पंडितवाड़ी, भद्रराज मंदिर, सिल्ला, मीठीबेड़ी तथा मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत प्रस्तावित सड़क निर्माण, आंतरि...
Continue Readingस्वास्थ्य विभाग में जल्द तैनात होंगे 24 विशेषज्ञ चिकित्सक : डॉ. धन सिंह रावत ‘यू कोट, वी पे’ मॉडल के तहत एनएचएम द्वारा होगी नियुक्ति चौखुटिया-पिलखी सहित अन्य स्वास्थ्य इकाइयों में दूर होगी विशेषज्ञ डॉक्टर की कमी देहरादून, प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में शीघ्र ही 24 विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत ‘You Quote, We Pay’ मॉडल के तहत विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती विशेषकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया, पिलखी, बीरोंखाल, डीडीहाट तथा उप जिला चिकित्सालय गैरसैण में की जाएगी। इससे लंबे समय से चली आ रही विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर होगी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताय...
Continue Readingसूबे के सहकारिता चुनावों में दिखी महिला सशक्तिकरण की छाप संचालक मण्डल में 2517 महिलाओं का दबदबा, 159 बनी उपाध्यक्ष देहरादून, प्रदेश की सहकारी समितियों के चुनावों में महिला सशक्तिकरण की जबरदस्त छाप देखने को मिली है। प्रदेशभर की कुल 668 समितियों में से 281 समितियों की कमान महिलाओं के हाथों में रहेगी, जबकि 159 समितियों में उपाध्यक्ष पद पर भी महिलाओं ने जीत दर्ज की है। इसके अतिरिक्त विभिन्न समितियों के संचालक मण्डल में 2517 महिलाएं निर्वाचित हुई हैं, जो सहकारिता क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और सशक्तिकरण का प्रमाण है। इसके साथ ही उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है जहां सहकारिता में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया गया। उत्तराखंड में सहकारिता आंदोलन को गति देने के लिये राज्य सरकार ने सहकारिता में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिये 33 फीसदी आरक्षण देने का ऐति...
Continue Reading
