Slider

दो अगस्त से 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के लिए ही खुलेंगे स्कूल

  स्कूल खोलने के मामले में सरकार ने नई एसओपी जारी कर दी है। नए व्यवस्थाओं में दो अगस्त से सिर्फ कक्षा नौ से 12वीं तक के बच्चे ही स्कूल आएंगे। कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं के लिए 16 अगस्त से स्कूल खोले जाएंगे। और इस दौरान उन बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन ही होगी। शासन स्तर व सचिव विदयालयी शिक्षा राधिक झा की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें यह निर्णय लिया गया कि हर स्कूल में सामाजिक दूरी, मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग करने जैसे मानकों का पालन नितांत अनिवार्य होगा। इन मानकों का पालन कराने के लिए हर स्कूल में एक नोडल अधिकारी की तैनाती होगी।

Continue Reading
Slider

24 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शीघ्रः मुख्यमंत्री

  शुक्रवार को आईएसबीटी स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में 24 हजार सरकारी रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया आरम्भ की जायेगी, जबकि 10 लाख से अधिक लोगों को स्वरेजगार के माध्यम से रोजगार से जोड़ा जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के दृष्टिगत बेरोजगार युवाओं को भर्ती में एक साल की आयुसीमा में छूट प्रदान की गई है। जबकि एनडीए, सीडीएस, लोकसेवा आयोग की प्रारम्भिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले युवाओं को मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिये 50 हजार की धनराशि दी जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में औद्योगीकरण में तेजी लाने के लिये उद्योगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जायेगा। इसके लिये अनुकूल वातावरण तैयार करने के साथ ही यदि आवश्यकता हुई तो नीतियों में भी संशोधन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भू-कानून, जनसंख्या कानून, नजूल भूमि से सम्बन्धि...

Continue Reading
Slider

उत्तराखण्ड का सर्वांगीण विकास हमारा एजेंडा : मुख्यमंत्री

  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री के रूप में जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है उसे जन अपेक्षाओं के अनुरूप पूरा करने का उनका सतत प्रयास है। उन्होंने कहा कि वे बोलने पर नहीं बल्कि कर्म में विश्वास करते हैं। कम बोलना और ज्यादा काम करना उनका ध्येय वाक्य है। राज्य हित में उन्होंने अब तक 50 से ज्यादा फैसले लिये हैं। राज्य के हर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारा एजेंडा है। उन्होंने कहा कि गैरसैंण जनभावनाओं का केन्द्र है। वहां पर ग्रीष्म कालीन राजधानी के अनुरूप सभी आवश्यक अवस्थापना सुविधाओं का तेजी से विकास किया जायेगा। देवस्थानम बोर्ड प्रदेश के पर्यटन, तीर्थाटन से जुड़ा विषय है, इसे लेकर सभी सम्बन्धित पक्षों से वार्ता कर निर्णय लिया जायेगा। इसमें किसी के भी हित प्रभावित न हों इसके लिये उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है।

Continue Reading
Slider

अंदरखाने सीएम से मिले नेता प्रतिपक्ष

  अक्सर आपस में छत्तीस का आंकड़ा रखने वालों की जब मीठी मुलाकात हो तो खबर तो बनती है। इस तरह की मुलाकातों को शिष्टाचार का नाम दिया गया है। शुक्रवार की सांय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष श्री प्रीतम सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्य से जुड़े विभिन्न सम सामयिक विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। सीएम और नेता प्रतिपक्ष की अंदरखाने क्या बात हुई क्या नहीं, पता नहीं। मुलाकात के नतीजे चाहे जो भी हों लेकिन जानकार मानते हैं कि यह चलन महज दिखावा भर नहीं अंदरखाने की मिठास को दर्शाता तो है ही बढ़ाता भी है। शायद इसी को ही अंदरखाना कहा जाता है। और यह गणित आम व्यक्ति की समझ से परे होता है। ेलेकिन कुल मिलाकर अच्छा है।

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री ने विभिन्न निर्माण कार्यों के लिये प्रदान की 52 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने विभिन्न निर्माण कार्यों के लिये प्रदान की 52 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों के अन्तर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र रूद्रपुर के अन्तर्गत 18 निर्माण कार्यों हेतु 05 करोड़ 40 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र बाजपुर के अन्तर्गत 04 निर्माण कार्यों हेतु 02 करोड़ 82 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र खटीमा के अन्तर्गत 05 निर्माण कार्यों हेतु 01 करोड़ 60 लाख रूपये की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने राज्य योजनान्तर्गत टिहरी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र नरेन्द्रनगर के अन्तर्गत विभिन्न 04 निर्माण कार्यों हेतु 06 करोड़ 52 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र द...

Continue Reading