प्रतिदिन 10 से 12 बजे तक जन सम्पर्क एवं जन समस्याओं का हो समाधानः मुख्य सचिव देहरादूनः मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने प्रदेश में सुशासन के दृष्टिगत जनसंवाद एवं जन समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए हैं। आयुक्त गढ़वाल एवं कुमायूँ, समस्त जिलाधिकारियों एवं तहसील एवं विकास खण्ड अधिकारियों को जारी अपने आदेश में मुख्य सचिव ने जन समस्याओं के समाधान की व्यवस्था सुदृढ़ किए जाने के निर्देश दिए हैं। जन समस्याओं को गम्भीरता से लें अधिकारी मुख्य सचिव ने सभी मण्डल, तहसील, विकास खण्ड स्तरीय कार्यालयों के कार्यालयाध्यक्षों द्वारा प्रतिदिन पूर्वाह्न 10 बजे से 12 बजे तक जन सम्पर्क एवं जन समस्याओं के समाधान हेतु अपने कार्यालयों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पूर्वाह्न 10 से 12 बजे कोई अन्य बैठक नियत न किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि अपरिहार्य कारणों से व्यक्तिगत ...
Continue ReadingCategory: Slider
खबर हैरान करने वाली तो है इंसानियत को शर्मसार करने वाली भी है। यहां प्रदेश के कोटद्वार भाबर के हल्दूखाता पट्टी में एक महिला ने अपने बच्चे को झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने बच्चे को सही सलामत बरामद कर लिया। अब अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला की दो महीने पहले ही शादी हुई थी। बुधवार को नवविवाहिता की तबीयत अचानक खराब हुई तो ससुराल वाले उसे कोटद्वार बेस अस्पताल ले गए। वहां उसने एक शिशु को जन्म दिया था और घर के पास झाड़ी में फेंक दिया। ससुर की ओर से महिला के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Continue Readingप्रदेश में एक हैरानी करने वाली खबर सामने आई है यहां कोटद्वार क्षेत्र में नवविवाहिता ने नवजात को झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने शिशू को बरामद कर लिया है। और आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। पुलिस के मुताबिक बुधवार दोपहर बेस अस्पताल से इस तरह की जानकारी मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला हल्दूखाता क्षेत्र की हैं।
Continue Readingदसवीं व बारहवीं का रिजल्ट 30 जुलाई को हाईस्कूल और इंटर के रिजल्ट का इंजतार कर रहे बच्चों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परिणाम जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 12वीं का रिजल्ट 30 जुलाई को जारी किया जाएगा। जबकि, 10वीं के छात्रों को रिजल्ट के लिए करीब पांच दिन का और इंतजार करना होगा। बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक रणबीर सिंह ने कहा कि 12वीं कक्षा का परिणाम 30 जुलाई को जारी किया जाएगा।
Continue Readingभूस्खलन के कारण प्रदेश में करीब 338 सड़कें बंद बताई जा रही हैं। हालांकि कई जगहों पर यातायात बहाली के लिए प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन बारिश के चलते इस काम में दिक्कतें पैदा हो रही हैं। ऋषिकेश-बदरीनाथ, कर्णप्रयाग-रानीखेत, टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे समेत कई प्रमुख सड़कों पर मलवे ने यातायात का प्रभावित किया। पौड़ी में जिलाधिकारी ने सभी विभागों का अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए हैं।
Continue Reading