Slider

मुख्यमंत्री ने विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, महिला सशक्तिकरण के प्रयासों पर न हो किसी भी प्रकार की राजनीति मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा के लिए आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र – ‘नारी सम्मान- लोकतंत्र में अधिकार’ को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने सदन के सामने महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के उद्देश्य से लाए गए नारी शक्ति वंदन बिल को यथाशीघ्र लागू करने के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों का समर्थन करते हुए सर्वसम्मत संकल्प व्यक्त करने का प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन की शुरुआत राज्य आंदोलनकारियों के साथ ही उत्तराखंड में नारी शक्ति का प्रतीक गौरा देवी, टिंचरी माई, बिशनी देवी शाह, जशूली शौक्याण, कुंती वर्मा, भागीरथी देवी, मंगला देवी, हंसा धनाई, सरला बहन, बेलमती चौहान, सुशीला बहन, कमला पंत जैसी महिलाओं को नमन...

Continue Reading
Slider

ग्राम पंचायतों के सशक्तिकरण पर जोर

पौड़ी में प्रशिक्षण सह-सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित, ग्राम पंचायतों के सशक्तिकरण पर जोर प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने प्रधानों से किया संवाद, विकास कार्यों को दी प्राथमिकता पौड़ी: जनपद पौड़ी गढ़वाल में ग्राम पंचायतों के सशक्तिकरण एवं ग्रामीण विकास को नयी दिशा देने के उद्देश्य से पंचायतीराज तथा ग्राम्य विकास विभाग द्वारा प्रेक्षागृह, पौड़ी में प्रशिक्षण सह-सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ सीधे संवाद स्थापित कर विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर बल दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्षा रचना बुटोला ने प्रभारी मंत्री एवं अन्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों एवं प्रधान संगठन ...

Continue Reading
Slider

श्रीनगर में 5 मई को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन

कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा श्रीनगर में 5 मई को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन आईटीआई श्रीनगर में लगेगा रोजगार मेला, ऑटोमोबाइल सेक्टर की बड़ी कंपनियां लेंगी हिस्सा पौड़ी/28 अप्रैल 2026: कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में दिनांक 5 मई, 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), श्रीनगर (गढ़वाल) में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला पूर्वाह्न 11 बजे से प्रारंभ होगा। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी, लैंसडाउन उत्तम कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रोजगार मेले में हरिद्वार परिक्षेत्र की ऑटोमोबाइल सेक्टर की प्रतिष्ठित कंपनियां जैसे जेके टायर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज मोटर्स, रॉकमैन, शिवम ऑटोटेक तथा मुंजाल शोवा सहित लगभग 10 से 12 औद्योगिक इकाइयों के प्रतिभाग करने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मेले के माध्यम से लगभग 700 से 800 रिक...

Continue Reading
Slider

नैनीडांडा की लाइफलाइन देहरादून-धुमाकोट बस सेवा होगी नियमित

, निगम ने एक सप्ताह में संचालन शुरू करने का दिया आश्वासन देहरादून। नैनीडांडा विकास समिति, का प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड परिवहन निगम के उप महाप्रबंधक से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने नैनीडांडा विकासखंड (जनपद पौड़ी गढ़वाल) के लिए संचालित देहरादून-धुमाकोट बस सेवा को नियमित किए जाने की मांग उठाई। इस दौरान सतीश घिल्डियाल ने बताया कि क्षेत्र के लिए संचालित यह एकमात्र बस सेवा लंबे समय से अनियमित चल रही है, जिससे स्थानीय जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय मांग पर शुरू की गई इस सेवा को अक्सर अप्रैल से जून के यात्रा सीजन में चारधाम यात्रा मार्ग पर लगा दिया जाता है, जिसके कारण नैनीडांडा क्षेत्र की जनता परिवहन सुविधा से वंचित हो जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि इसी अवधि में पहाड़ी क्षेत्रों में पूजा-अर्चना एवं विवाह जैसे सामाजिक कार्यक्रमों की अधिकता रहती है, जिससे इस ब...

Continue Reading
Slider

जनता दरबार में छलका बुजुर्ग का दर्द, पुत्र-पुत्रबधू पर उत्पीड़न का आरोप

देहरादून  27 अप्रैल,2026 जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशानुसार सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में जनसुनवाई/जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जनसामान्य द्वारा भूमि विवाद, अवैध कब्जा, अतिक्रमण, मारपीट, भरण-पोषण, अतिक्रमण, आर्थिक सहायता, सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न विषयों से संबंधित 167 शिकायतें/समस्याएं दर्ज कराई गईं। प्राप्त शिकायतों में से अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए विधि सम्मत एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। समाजिक सरोकार से जुड़े मामलों में फतेहपुर निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग बीर सिंह ने जनता दरबार में अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि उनका पुत्र एवं पुत्रवधू उनके साथ मारपीट करते हैं। उन्होंने बताया कि थाने में कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई

Continue Reading