Slider

हिमज्योति स्कूल में लगा आयुष्मान शिविर

हिमज्योति स्कूल में ग्रामीण बच्चों के बने आयुष्मान व आभा आईडी देहरादूनः राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण: हिम ज्योति स्कूल में आयुष्मान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर कई बच्चों के आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी बनाई गई। विद्यालय की प्रधानाचार्य रूमा मल्होत्रा ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा संचालित स्कूल में वर्तमान में 350 बच्चे अध्ययनरत हैं। प्रदेश भर के गांवों से यहां छात्र छात्राएं कक्षा 5वीें से 12वीं तक शिक्षा हासिल करते हैं। उन्होंने बताया कि अधिकांश बच्चों के आयुष्मान व आभा कार्ड नहीं बने थे। बच्चों के आयुष्मान व आभा कार्ड बनाने के लिए राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा स्कूल में शिविर लगाया गया। कुछ बच्चों के आधार ओटीपी नहीं मिल पाने के कारण उनके कार्ड नहीं बन पाए, उसका कारण यह रहा कि कुछ के अभिभावक ओटीपी नहीं बता पा रहे हैं, तो कुछ के अभिभावकों ने जो मोबाइल नंबर आधार पर लिंक किया है वह अस...

Continue Reading
Slider

चार धाम यात्रा के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई

चारधाम यात्रा पर उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता -सीएम धामी उत्तराखंड आने वाले सभी श्रद्धालुओ को चारों धामों के दर्शन करवाने का सरकार का संकल्प चारधाम यात्रा की पुख्ता व्यवस्थाओं हेतु सरकार की ठोस एवं गंभीर रणनीति को लेकर सीएम श्री धामी स्वयं कल तीसरी बार चारधाम यात्रा की तैयारियों के संबंध में प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे गत वर्ष 2024 की चार धाम यात्रा के समापन के बाद ही इस वर्ष की चार धाम यात्रा के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई अभी तक चार धाम यात्रा के लिए लगभग 25 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को अपनी शीर्ष प्राथमिकता बताते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य सरकार का दृढ़ संकल्प है कि जो भी तीर्थ यात्री, श्रद्धालु व पर्यटक देवभूमि उत्त...

Continue Reading
Slider

लैब ऑन व्हील्स-मोबाइल साइंस लैब परियोजना

लैब ऑन व्हील्स-मोबाइल साइंस लैब परियोजना के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ शुभारंभ। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में पढ रहे छात्र-छात्रओं को लैब ऑन व्हील्स के माध्यम से 9 मोबाईल सांइस लैब की सौगात दी गई। मुख्यमंत्री ने कैम्प कार्यालय परिसर में मोबाईल सांइस लैब के विज्ञान माॅडलों का अवलोकन किया और 09 मोबाईल सांइस लैब को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। पिछले वर्ष  भी मुख्यमंत्री ने राज्य के चार जिलों चम्पावत, अल्मोड़ा, देहरादून एवं पौड़ी के लिए मोबाईल सांइस लैब को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया  था। यूकाॅस्ट के महानिदेशक प्रो0 दुर्गेश पंत ने बताया कि प्रथम चरण में राज्य के 04 जिलों क्रमश: चम्पावत, अल्मोड़ा, देहरादून एवं पौड़ी में लैब ऑन व्हील्स का सफल संचालन रहा जिसके अभूतपूर्व परिणाम को देखते हुए राज्य के शेष जनपदों में आज लैब ऑन व्हील्स का ...

Continue Reading
Slider

श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज, सहसपुर ने पूरे किए 70 वर्ष

श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज, सहसपुर ने पूरे किए 70 वर्ष मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समारोह में की शिरकत वरिष्ठजनों को सम्मान, छात्रों को वितरित किए बैग मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून के सहसपुर स्थित श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज के 70 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कई वरिष्ठजनों को सम्मानित किया और स्कूली बच्चों को बैग वितरित किए। विद्यालय की भूमिका को बताया सराहनीय मुख्यमंत्री ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी के ठीक बाद स्थापित इस विद्यालय ने क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाई है। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रविंद्र कुमार सैनी की 35 वर्षों की सेवा की सराहना करते हुए कहा कि उनके पढ़ाए छात्र देशभर में विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर रहे हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की मिसाल बना विद्या...

Continue Reading
Slider

सरस्वती विहार में आयोजित हुई राम कथा की अमृत वर्षा

सरस्वती विहार में आयोजित हुई राम कथा की अमृत वर्षा। श्री धामकाशी के संत श्री विपिन बिहारी महाराज द्वारा राम कथा के अवसर पर रामायण के प्रमुख चारित्रों का किया विवेचन ईश्वर को बताया जानने का नहीं मानने का विषय। श्री धाम काशी बनारस से पधारे संत श्री विपिन बिहारी महाराज के मुखर बिन्दु से सरस्वती विहार अजबपुर देहरादून में रामनवमी के अवसर पर पावन राम कथा की अमृत वर्षा हुई। सरस्वती विहार निवासी पं0 शिव प्रसाद सेमवाल द्वारा आयोजित इस नौ दिवसीय राम कथा में युवा आचार्य संत श्री विपिन बिहारी महाराज ने राम चरित मानस पर आधारित भगवान राम के साथ ही माता सीता, भरत, लक्ष्मण, शतुघ्न तथा सेवाभावी महाबली वीर हनुमान, केवट, शबरी आदि के चरित्रों का विस्तृत वर्णन के साथ इनसे जुडे आख्यानों की विवेचना की। उन्होंन कहा कि ईश्वर की भक्ति ही मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने ईश्वर को जानने का नही ...

Continue Reading