Slider

भविष्य की आपदाओं से बचाव को उठाए एहतियाती कदम

देहरादून , कैबिनेट मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने ऋषिपर्णा सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए जिले में आपदा से हुए नुकसान एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने राहत एवं पुनर्वास कार्यो को प्राथमिकता से पूरा करने पर जोर दिया। इस दौरान जिलाधिकारी सविन बंसल ने मा0 मंत्री को जनपद में आपदा से हुई क्षति एवं राहत कार्यो के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मा0 मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर आपदा प्रभावित के साथ खडी है। जनता की सुरक्षा एवं सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला प्रशासन ने कठिन परिस्थितियों में जिस तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ राहत कार्य किए है, वह सराहनीय है। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित करने पर जोर देते हुए भविष्य में आपदा से क्षति को कम करने हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। मा0 मंत्री ने कहा कि आपदा प्...

Continue Reading
Slider

सरकार छात्रोें के हित में निर्णय लेने के लिये एक प्रतिशत भी पीछे नहीं हटेगी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुये कहा कि उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता से लेकर मीडिया जगत तक, सभी इस तथ्य के साक्षी हैं कि हमारी सरकार ने देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू कर 100 से अधिक नकल माफियाओं को सलाखों के पीछे भेजा है और योग्यता व प्रतिभा के आधार पर पिछले 4 सालों में 25,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। जिनकी परीक्षायें बिना किसी भ्रष्टाचार और नकल के पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार छात्रोें के हित में निर्णय लेने के लिये एक प्रतिशत भी पीछे नहीं हटेगी। जब तक वे जीवित हैं तब तक उत्तराखण्ड के एक-एक छात्र को न्याय दिलाने का उनका संकल्प है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में आयोजित होने वाली परीक्षाओं में जो भी व्यक्ति नकल कराने के अपराध में शामिल होकर हमारे बेटे बेटियों, भाई बहनों, छात्र-छात्...

Continue Reading
Slider

सूबे में टीबी मरीजों के सहयोग को 4276 लोग बने नि-क्षय मित्र

सूबे में टीबी मरीजों के सहयोग को 4276 लोग बने नि-क्षय मित्र स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत कराया पंजीकरण देहरादून, 28 सितम्बर 2025 स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत प्रदेशभर की चिकित्सा इकाइयों में आयोजित किये जा रहे स्वास्थ्य शिविरों में लोग टीबी मरीजों को गोद लेने के लिये आगे आ रहे हैं। इसके अलावा विभिन्न संस्थाओं ने भी निक्षय मित्र बनने में दिलचस्पी दिखाई है। इस अभियान के तहत अब तक 4276 लोगों व संस्थाओं ने मिलकर नि-क्षय के लिये अपना पंजीकरण कराया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक प्रदेशभर में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में जहां बड़ी संख्या में लोग अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच करा रहे हैं, वहीं टीबी मरीजों के सहयोग के लिये भी लोग आगे आ रहे हैं। इसके अलावा कई संस्थाओं ने भी नि:क्षय मित्र की भूमिका निभाने में दिलचस्पी दिखाई है। अभियान के अंतर्गत अभ...

Continue Reading
Slider

विश्व पर्यटन दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन

विश्व पर्यटन दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन – हॉट एयर बैलून कैंप बना आकर्षण का केंद्र पौड़ी: विश्व पर्यटन दिवस (27 सितम्बर) के उपलक्ष्य में पौड़ी के कंडोलिया मैदान में आयोजित तीन दिवसीय (26-28 सितम्बर) कार्यक्रम का समापन हुआ। गौरतलब है कि कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया द्वारा शुक्रवार को किया गया था। तीन दिनों तक चले कार्यक्रम ने स्थानीय नागरिकों, पर्यटकों, युवाओं और स्कूली छात्र- छात्राओं को साहसिक खेलों और प्राकृतिक सौंदर्य से रूबरू कराने के साथ-साथ पौड़ी पर्यटन को पहचान देने हेतु नया आयाम दिया गया। तीन दिनों तक चले कार्यक्रम में हॉट एयर बैलून उड़ान मुख्य आकर्षण रहा, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने आकाश से पौड़ी की मनोरम घाटियों का नज़ारा लिया। विशेष रूप से तीनों दिनों के दौरान उपस्थित नागरिकों और छात्रों के लिए हॉट एयर बैलून का...

Continue Reading
Slider

स्वास्थ्य शिविर ग्रामीणों के लिये जीवनदायी पहल : डॉ. धन सिंह रावत

स्वास्थ्य शिविर ग्रामीणों के लिये जीवनदायी पहल : मंत्री स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत थलीसैंण के बूँगीधार में आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर पौड़ी: थलीसैंण विकासखंड के बूँगीधार में "स्वस्थ नारी सशक्त परिवार" कार्यक्रम के तहत  स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने पहुँचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और निःशुल्क दवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर के दौरान मंत्री ने लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट तथा आपदा पीड़ित परिवारों को राशन सामग्री वितरित की। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाए गए, जिनके माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी और कई लोग योजनाओं से सीधे लाभान्वित भी हुए। शिविर के दौरान उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर, किशोरियों व म...

Continue Reading