मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय, देहरादून में राज्य स्तरीय दिशा समिति की पहली बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की। बैठक में कृषि, ग्रामीण विकास, शहरी विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, डिजिटल प्रौद्योगिकी, पर्यावरण एवं खेल से जुड़ी योजनाओं की कार्यवाही पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग शीघ्र इसका लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता, जवाबदेही और विभागों के बीच आपसी समन्वय अत्यंत आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से बल दिया कि राज्य को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए ल...
Continue ReadingCategory: Slider
स्नातक स्तरीय परीक्षा की तैयारियां पूरी, 17 केंद्रों में 5430 अभ्यर्थी होंगे शामिल जिलाधिकारी ने बैठक लेकर दिये पारदर्शिता व शांतिपूर्ण संचालन के निर्देश पौड़ी: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 21 सितंबर (रविवार) को जनपद पौड़ी गढ़वाल में स्नातक स्तरीय परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा की सफल एवं निष्पक्ष सम्पन्नता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने शनिवार को एनआईसी कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के कुल 17 परीक्षा केंद्रों में 5430 अभ्यर्थियों की परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न होनी चाहिए। इसके लिए सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों का पूर्व निरीक्षण करेंगे और परीक्षा के दिन समय पर प्रश्नपत्रों को सुरक्षित ढंग से केंद्रों तक पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रश्नपत्रों की ...
Continue Readingशहीद सम्मान यात्रा-2.0 की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश 22 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक संचालित होगी शहीद सम्मान यात्रा-2.0 पौड़ी: जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल की अध्यक्षता में “शहीद सम्मान यात्रा-2.0” तथा राज्य स्तरीय शहीद सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गयी। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि इस यात्रा की गरिमा और महत्व को दृष्टिगत रखते हुए सभी विभाग अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन समयबद्ध और समन्वित तरीके से सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, भीड़-प्रबंधन, ताम्र कलशों के सुरक्षित संरक्षण तथा फ्लैग ऑफ कार्यक्रम की तैयारी पर जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। साथ ही, उन्...
Continue Readingजिला विधिक सेवा प्राधिकरण में बुधवार को एक दिवसीय भौतिक एवं वर्चुअल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नाजिश कलीम ने किया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम नवनियुक्त प्राविधिक स्वयंसेवक गण, अधिकार मित्र तथा "वन विलेज वन प्रो बोनो अभियान" के तहत चयनित प्रो-बोनो प्राविधिक स्वयंसेवक/अधिकार मित्रों के लिए आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों को भारतीय संविधान, नागरिकों के मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, राज्य के नीति निर्देशक तत्वों के साथ-साथ विधिक सेवा संस्थाओं द्वारा उपलब्ध कराई जा रही निशुल्क विधिक सेवाओं और सहायता योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही विधिक सेवा अधिनियम, निशुल्क विधिक सहायता पाने के पात्र व्यक्तियों की श्रेणियां, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा जनपद ...
Continue Readingसचिव शैलेष बगोली ने आपदा से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग शैलेश बगोली ने विभागीय अधिकारियों के साथ बीजापुर, बांदल, केसरवाला, पुरकुल एवं शहंशाही हैड तथा इनसे जुड़ी क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों का निरीक्षण किया और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। ज्ञात हो कि 16 सितम्बर को आई आपदा से इन स्रोतों की आपूर्ति बाधित हो गई थी, जिसके चलते डी.एल. रोड, करनपुर, कालीदास रोड, न्यू कैंट रोड, राजपुर, चुक्खूवाला, लोअर रायपुर, किदूवाला, पुरकुल गांव, सलोनी गांव, जाखन, विजयनगर, ढाकपट्टी आदि क्षेत्रों की लगभग 2.35 लाख की आबादी प्रभावित हुई है। सचिव ने निर्देश दिए कि बीजापुर, बांदल एवं केसरवाला हैड से आपूर्ति व्यवस्था 17 सितम्बर की सांय तक अस्थायी रूप से शुरू कर दी जाए। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि 18 सित...
Continue Reading
