बच्चों में 24 घंटे में 20 मिनट पढ़ने की आदत विकसित करने का जिलाधिकारी का आह्वान शिक्षा, संस्कृति और साहित्य का संगम : साहित्यिक इच्छाशक्ति और जिला प्रशासन के विज़न से पौड़ी में नयी चेतना पौड़ी सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत जनपद के 50 राजकीय इण्टर कॉलेजों के पुस्तकालयों हेतु हिन्दी साहित्य की पुस्तकों के वितरण के अवसर पर अटल आदर्श राजकीय इण्टर कॉलेज पौड़ी में पुस्तक वितरण एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रा.इ.का. पौड़ी नगर के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति से मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर जनपद के प्रख्यात साहित्यकारों नागेन्द्र सिंह कठैत, गणेश खुगशाल (गणी), वीरेन्द्र खंकरियाल एवं सं...
Continue ReadingCategory: Slider
राष्ट्रपति के अभिभाषण में निखरे महिला उत्थान के रंग सरकार के महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को पंख लगा गईं राष्ट्रपति स्वर्गीय गौरा देवी से लेकर वंदना कटारिया तक के नामों का उल्लेख उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र में सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की मौजूदगी के बीच माहौल में कई तरह की खुशियां घुली-मिली रहीं। सबसे खास, उत्तराखंड की स्थापना की रजत जयंती की खुशी थी। एक दिन पहले ही, क्रिकेट में बेटियों के विश्व विजेता बनने की खुशी का भी अलग असर था। इन स्थितियों के बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखंड में नारी सशक्तिकरण के प्रयासों की खुले मन से सराहना की, तो माहौल और भी गर्मजोशी से भर गया। पूरे देश ने महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को प्रोत्साहित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को अक्सर देखा है। उत्तराखंड राज्य की स्थापना में आधी आबादी के प्रयासों का जिक्र अनिवार्य रूप से...
Continue Reading25 वर्षों में गांव-गांव खुले स्कूल, बदली शिक्षा की तस्वीर राष्ट्रीय औसत से भी ज्यादा सूबे का सकल नामांकन अनुपात देहरादून, राज्य के गठन के उपंरात विगत 25 वर्षों में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था सीमित संसाधन, विषम भौगोलिक परिस्थितियां, विद्यालयों तक पहुंच और ड्राप आउट जैसी चुनौतियों के बावजूद न सिर्फ मजबूत हुई है बल्कि कई क्षेत्रों में मील के पत्थर भी स्थापित किये हैं। शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिये राज्य सरकार ने कई सुधारात्मक कदम उठाये। इसके अलावा राज्य में भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान, साक्षर भारत कार्यक्रम, नव भारत साक्षरता कार्यक्रम, पीएम श्री योजना, पीएम जनमन कार्यक्रम और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान आदि का सटीक क्रियान्वयन कर गांव-गांव तक शिक्षा का उजियारा फैलाया। बस्तियों तक बनी शिक्षा की पहुंच राज्य ...
Continue Readingसहकारिता से आत्मनिर्भर भारत निर्माण का नया अध्याय लिख रहा उत्तराखण्ड : डॉ. धन सिंह रावत प्रदेशभर में उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के अंतर्गत उत्तराखण्ड में सहकारिता की भावना को जन-जन तक पहुँचाने हेतु प्रदेशभर में सहकारिता मेलों का सफल आयोजन किया जा रहा है। जनपद पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा एवं बागेश्वर में सहकारिता मेले सकुशल संपन्न हो चुके हैं, जबकि रुद्रप्रयाग एवं पिथौरागढ़ में यह आयोजन जनसहभागिता के साथ निरंतर जारी है। इसी क्रम में रुद्रप्रयाग के गुलाबराय क्रीड़ा मैदान में आयोजित सहकारिता मेला-2025 के पंचम और अंतिम दिवस के अवसर पर डॉ. धन सिंह रावत, सहकारिता, उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार ने वर्चुअल माध्यम से जनसमूह को संबोधित किया। “सहकारिता आंदोलन आत्मनिर्भर भारत का सशक्त आधार” डॉ. धन सिंह रावत ...
Continue Readingसैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया सैन्यधाम निर्माण कार्यों का निरीक्षण देहरादून, 01 नवम्बर। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के गुनियालगांव स्थित निर्माणाधीन सैन्यधाम के कार्यों का निरीक्षण किया। मंत्री जोशी ने अंतिम चरण में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय जायजा लेते हुए सैन्य धाम के लोकार्पण से पूर्व कि सभी आवश्यक कार्य तथा तैयारियां पूर्ण करने के अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ कार्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने कहा कि 09 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संभावित उत्तराखंड दौरे के दौरान सैन्यधाम का लोकार्पण प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि यह धाम सैनिकों के सम्मान का प्रतीक है और शीघ्र ही प्रदेश की जनता को समर्पित किया जाएगा। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि सैन्यधाम प्रधानमंत्री नरे...
Continue Reading
