Slider

उच्चस्तरीय बैठक: राज्य के आपदा प्रबंधन, प्रशासनिक सुधार

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में राज्य के आपदा प्रबंधन, प्रशासनिक सुधार और स्थानीय स्तर पर सेवा वितरण को प्रभावी बनाने को लेकर कई अहम निर्णय लिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि थराली क्षेत्र को भी धराली की तर्ज़ पर विशेष राहत और पुनर्वास पैकेज प्रदान किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि थराली में हाल की आपदाओं से प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता पहुँचाई जाए और पुनर्वास कार्यों को युद्धस्तर पर प्रारंभ किया जाए। इसी क्रम में, जोशीमठ में भी राहत और पुनर्निर्माण के कार्यों को शीघ्रता से आरंभ करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित परिवारों की पीड़ा को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए। विधानसभा की रजत जयंती के अवसर पर आगामी नवंबर माह में दो दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा, ज...

Continue Reading
Slider

कुलसारी पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत व सांसद अनिल बलूनी

कुलसारी पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत व सांसद अनिल बलूनी आपदा राहत शिविरों में प्रभावितों का जाना हालचाल, लिया फीडबैक चेपड़ो व राड़ीबगड़ का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिये निर्देश चमोली/देहरादून, सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत व गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से सांसद अनिल बलूनी ने आज कुलसारी (चमोली) में बनाये गये आपदा राहत शिविर का संयुक्त निरीक्षण किया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने आपदा प्रभावितों से मिलकर उनकी समस्याएं जानी और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने शिविर में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुये पीड़ितों से फीडबैक लिया और जिला प्रशासन को राहत कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिये। इसके उपरांत डॉ. रावत व श्री बलूनी ने आपदाग्रस्त क्षेत्र चेपड़ों व राड़ीबगड़ पैदल पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। चम...

Continue Reading
Sliderअपराध

विधवा मां को है दोनों बेटों से जान का खतरा; गुंडा एक्ट में केस दर्ज

देहरादून; जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में विधवा महिला विजय लक्ष्मी पंवार पत्नी रव० मोहन सिंह पंवार, निवासी भागीरथपुरम, बंजारावाला ने जिलाधिकारी सविन बंसल से गुहार लगाई कि एक विधवा गरीब महिला है, उसके दोनो पुत्र, नशे के आदी व बिगड़े गडे हुये है और उन्हें मारते-पीटते है एवं हर समय पैसो की मांग करते है। कई बार उन्हें पुलिस एवं पार्षद ने भी समझाया, लेकिन वह सुधरने के बजाये और भी बिगड गये है। उनके पुत्र क्या करते हैं उन्हें नहीं पता है। लेकिन जब वह कभी 2 व 3 दिन में या कभी आधी रात में घर आते है और हर समय अफीम / गांजा / शराब व आदि के नशे में रहते है तो फिर अपनी माँ की पिटाई कभी डंडो से तो कभी हाथ-पैर से करते है व सिर्फ पैसा मांगते रहते है। अब तो न्होंने मुझे जान से मारने की धमकी दे दी है, जिससे में विधवा महिला अत्यधिक डरी हुई है। महिला को डर है कि उनके पुत्र उन्हें झोपडे में ही जान से मार सकते है। ...

Continue Reading
Slider

मुख्य सचिव ने ली कार्बन क्रेडिट के सम्बन्ध में बैठक

मुख्य सचिव ने ली कार्बन क्रेडिट के सम्बन्ध में बैठक प्रदेश में पर्यावरण विभाग होगा कार्बन क्रेडिट के लिए नोडल विभागः मुख्य सचिव मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में कार्बन क्रेडिट के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के लिए कार्बन क्रेडिट आय के नए स्रोत के रूप में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने सभी विभागों द्वारा कार्बन क्रेडिट की दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि प्रदेश में पर्यावरण विभाग कार्बन क्रेडिट के लिए नोडल विभाग के रूप में कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि कार्बन क्रेडिट उत्तराखण्ड जैसे पर्वतीय राज्य, जिसका अधिकतम भूभाग वन से आच्छादित है, के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि यह न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण में मदद करता है, बल्कि आर्थिक और सामाजिक विकास के भी...

Continue Reading
Slider

आपदा प्रभावित लोगों को देख सीएम धामी ने रुकवाया काफिला

आपदा प्रभावित लोगों को देख सीएम धामी ने रुकवाया काफिला प्रोटोकॉल तोड़ जनता के बीच पहुंचे सीएम धामी आपदा प्रभावितों की सुनी समस्याएं, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन धराली के बाद आज थराली में भी सीएम धामी ने पेश की संवेदनशीलता की अनुकरणीय मिसाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज थराली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया एवं आपदा प्रभावित लोगों से भी मिले। इस दौरान थराली में आपदा प्रभावित कुछ ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से आग्रह किया कि वे ऊपर के गांवों का भी जल्द से जल्द रास्ता खुलवा दें। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि रास्ता खुलाने का काम युद्धस्तर पर जारी है और जैसे ही मार्ग सुरक्षित होगा, वे स्वयं वहाँ गांववासियों के साथ जाकर हालात का जायजा लेंगे। विदित है कि मुख्यमंत्री इसी तरह धराली आपदा के समय लगातार तीन दिन तक प्रभावि...

Continue Reading