देहरादून 20 अप्रैल,2026, जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जन दर्शन/जनता दरबार का आयोजन कर जनसमस्याओं का निस्तारण किया गया। जनता दरबार में उपस्थित फरियादियों ने भूमि विवाद, निजी भूमि का सीमांकन, अवैध कब्जा, फीस माफी, आर्थिक सहायता, बिजली-पानी बिल माफी, राशन कार्ड, मुआवजा से संबंधित कुल 239 शिकायतें एवं समस्याएँ जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं। इसमें सबसे अधिक स्कूल फीस माफी को लेकर सामने आई। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बुजुर्ग नीलम ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई कि उनके पति की मृत्यु वर्ष 2020 में हो गई है तभी से उनकी आर्थिक स्थिति खराब है तथा मंदिर व भंडारों में भोज...
Continue ReadingCategory: Slider
राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर समन्वय बैठक आयोजित पौड़ी: राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में दिनांक 09 मई 2026 (शनिवार) को जिला न्यायालय, पौड़ी गढ़वाल सहित जनपद के समस्त बाह्य न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रस्तावित है। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन एवं अधिकाधिक वादों के निस्तारण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ एक समन्वय बैठक आयोजित की गयी। बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित करते हुए उन्हें निस्तारण हेतु प्रस्तुत किया जाए, ताकि लंबित मामलों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सके। साथ ही विभागीय स्तर पर समन्...
Continue Readingबाल विवाह रोकथाम अभियान तेज, दूसरे दिन 279 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरुक पौड़ी, 17 अप्रैल 2026: अक्षय तृतीया के अवसर पर संभावित बाल विवाहों की रोकथाम के दृष्टिगत जनपद पौड़ी गढ़वाल में व्यापक जनजागरुकता अभियान तेज कर दिया गया है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति तथा चाइल्डलाइन-1098 के संयुक्त तत्वावधान में यह अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत दूसरे दिन भी जागरुकता कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी रही। विकासखंड यमकेश्वर एवं पाबौ क्षेत्र के विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से कुल 279 छात्र-छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया। विकासखंड यमकेश्वर के राजकीय इंटर कॉलेज, भृगुखाल में आयोजित कार्यक्रम में 209 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किय...
Continue Readingपेंशनरों के भौतिक सत्यापन हेतु विशेष शिविर 22 व 24 अप्रैल को देहरादून , जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशानुसार समाज कल्याण एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा पेंशनरों के भौतिक सत्यापन के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत समाज कल्याण, महिला कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग की संयुक्त टीम द्वारा प्रथम चरण में सहसपुर एवं डोईवाला विकासखंडों में शिविर लगाए जाएंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 अप्रैल को सहसपुर ब्लॉक के ग्राम खुशहालपुर स्थित पंचायत भवन तथा 24 अप्रैल को डोईवाला ब्लॉक के राइका बुल्लावाला में प्रातः 11 बजे से पेंशनरों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि शिविरों में ग्राम प्रधान, सहायक समाज कल्याण अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी क
Continue Readingएलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर प्रशासन की कड़ी नजर, 04 गैस गोदामों का औचक निरीक्षण पौड़ी: जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने निगरानी तंत्र को और अधिक सुदृढ़ कर दिया है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीमों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत जनपद के चार अलग-अलग क्षेत्रों कोटद्वार, पौड़ी, लैंसडाउन तथा कोट-खोलाचौरी में स्थित गैस गोदामों का औचक निरीक्षण किया गया। प्रत्येक क्षेत्र में एक-एक गैस गोदाम की जांच कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर, गैस वितरण प्रणाली तथा निर्धारित मानकों के अनुपालन की गहनता से जांच की। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया कि उपभोक्ताओं को समयबद्ध एवं निर...
Continue Reading
