Slider

एक सप्ताह के भीतर शिकायत निस्तारण करें विभागः डीएम

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सीएम हेल्पलाईन एवं केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली सीपीग्राम  में लम्बित शिकायतों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि  विभाग सीएम हेल्पलाईन, शिकायत निवारण प्रणाली की  spirit  को समझें।  उन्होंने कहा कि शिकायत संख्या महज आंकड़ा नहीं है, उत्पीड़न, अभाव, मांग का है इंडिकेटर दर्शाता है।  उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतें प्रथम पंक्ति के अधिकारियों के स्तर पर ही निवारण हो जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि माननीय सीएम की समीक्षा में जिला  अव्वल रहना चाहिए। उन्होंने विभागों को एक सप्ताह के भीतर शिकायत निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर सीएम हेल्पलाई...

Continue Reading
Slider

कहानी संग्रह ‘भूले बिसरे मतवाले’ का विमोचन

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में युवा लेखक जय प्रकाश पांडेय के कहानी संग्रह ‘भूले बिसरे मतवाले’ का विमोचन किया। यह पुस्तक आजादी के अमृत महोत्सव की पूर्वपीठिका में भारतीय स्वाधीनता संग्राम के गुमनाम नायकों के बलिदान और संघर्षों को केंद्र में रखकर लिखी गई है । मुख्यमंत्री ने ‘भूले बिसरे मतवाले’ की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तक भारत के स्वतंत्रता संग्राम के उन महान नायकों को श्रद्धांजलि है, जिन्हें इतिहास में अपेक्षित स्थान नहीं मिल पाया। उन्होंने लेखक जय प्रकाश पाण्डेय के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संग्रह नई पीढ़ी को अपने पूर्वजों के बलिदान से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Continue Reading
Slider

स्थानीय संदर्भों को शामिल कर तैयार करें पाठ्य पुस्तकें: धर्मेंद्र प्रधान

स्थानीय संदर्भों को शामिल कर तैयार करें पाठ्य पुस्तकें: धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री डॉ रावत ने केंद्रीय मंत्री को दी एनईपी-2020 के क्रियान्वयन व अन्य योजनाओं की जानकारी बैठक में केंद्रीय मंत्री से की राज्य के समग्र शिक्षा बजट में वृद्धि की मांग हरिद्वार/ देहरादून, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान हरिद्वार में राज्य में एनईपी-2020 के क्रियान्वयन एवं अन्य शैक्षणिक कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश के उच्च एवं विद्यालयी शिक्षा विभाग की बैठक ली। प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत की उपस्थित में हुई इस बैठक में के बिंदुओं पर चर्चा की गई। सूबे शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश भ्रमण पर आये केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज हरिद्वार में उच्च एवं विद्यालयी शिक्षा विभाग की संयुक्त बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधि...

Continue Reading
Slider

महाराष्ट्र और कर्नाटक से बागवानी के गुर सीखेंगे प्रदेश के काश्तकार

महाराष्ट्र और कर्नाटक से बागवानी के गुर सीखेंगे प्रदेश के काश्तकार तीन दिवसीय अध्ययन भ्रमण पर जाएगा 26 सदस्यीय किसानों का दल 04 मार्च को सहकारिता मंत्री डॉ रावत हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना देहरादून, 1 मार्च 2025 उत्तराखंड के 13 जनपदों के चयनित 26 उत्कृष्ट किसानों का दल 4 मार्च को कर्नाटक और महाराष्ट्र राज्य के लिए अध्ययन भ्रमण पर रवाना होगा सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत देहरादून से हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना करेंगे। चयनित 26 किसान दो राज्यों के अध्ययन भ्रमण पर सहकारिता ,बागवानी मत्स्य, दुग्ध, बहुउद्देशीय सहकारी समितियों, का गहन अध्ययन करेंगे। भ्रमण के पश्चात यह सभी किसान अपने जनपदों में गोष्टी के माध्यम से अन्य किसानों को भी प्रशिक्षण देकर मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य करेंगे सूबे के सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि गत वर्ष भी प्रदेश के 26 किसानों को सहकार...

Continue Reading
Slider

पौड़ी जनपद को पायलट प्रोग्राम के रूप में चुना गया

जिलाधिकारी ने किया रेपिड सॉल्यूशन टीम ऐप का शुभारंभ सीएम हेल्पलाइन की तर्ज पर जनपद में भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकेंगे फरियादी प्रदेश सरकार द्वारा आरएसटी के लिए पौड़ी जनपद को पायलट प्रोग्राम के रूप में चुना गया सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु आर0एस0टी0 की 11 सदस्य टीम का गठन व ऐप की लॉचिंग हेतु को जनपद पौड़ी को एक माह के लिए पायलेट प्रोग्राम के रुप में शुरु किया पौड़ी: प्रदेश सरकार की पहल सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत शिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण करने के उद्देश्य से गठित त्वरित समाधन दल (रेपिड सॉल्यूशन टीम) की एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई। गौरतलब हो कि आमजन की समस्याओं/शिकायतों का त्वरित गति से समाधान किये जाने हेतु आर0एस0टी0 को पौड़ी जनपद में एक माह के लिए पायल...

Continue Reading